भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /टेक
  • /इंटरनेट पर 'रेड अलर्ट': भूखे भेड़ियों की तरह वेबसाइट्स पर टूट पड़े हैकर्स, CERT-In ने जारी की चेतावनी, नडेला बोले- ऐसा कभी नहीं देखा

इंटरनेट पर 'रेड अलर्ट': भूखे भेड़ियों की तरह वेबसाइट्स पर टूट पड़े हैकर्स, CERT-In ने जारी की चेतावनी, नडेला बोले- ऐसा कभी नहीं देखा

PHP में आई दो सिक्योरिटी कमियों (Security Flaws) ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है. CERT-In ने भारत में अर्जेंट चेतावनी जारी की है. जानिए सत्या नडेला, Google Cloud और Cloudflare का इस ग्लोबल साइबर क्राइसिस पर क्या कहना है.

Written ByMohit Chaturvedi
Published: Oct 23, 2026, 06:43 AM IST|Updated: Oct 23, 2026, 06:47 AM IST
joinshare
इंटरनेट पर 'रेड अलर्ट': भूखे भेड़ियों की तरह वेबसाइट्स पर टूट पड़े हैकर्स, CERT-In ने जारी की चेतावनी, नडेला बोले- ऐसा कभी नहीं देखा
Image Credit: PHP में आई दो सिक्योरिटी फ्लॉज ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है.

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अगर आप भी दिन-रात इंटरनेट पर एक्टिव रहते हैं, रील्स स्क्रॉल करते हैं या ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. असल में वेब दुनिया की नींव मानी जाने वाली कोडिंग लैंग्वेज PHP में दो बहुत ही सीरियस कमियां सामने आई हैं. ये कमियां इतनी खतरनाक हैं कि इनकी वजह से दुनिया भर में करोड़ों वेबसाइट्स पर हैकर्स ने सेंध लगाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. बात इतनी बढ़ गई है कि Microsoft के बॉस सत्या नडेला, Google की सिक्योरिटी टीम और भारत सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In को अचानक सामने आकर अलर्ट जारी करना पड़ा. आइए जानते हैं कि आखिर बैकएंड पर क्या खिचड़ी पक रही है और इसका असर आपकी डिजिटल लाइफ पर कैसे पड़ सकता है.

आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया?
साइबर सिक्योरिटी की फील्ड में पिछला दिन किसी बड़े सिरदर्द से कम नहीं रहा. हम रोज जो तरह-तरह की वेबसाइट्स यूज करते हैं, उनमें से ज्यादातर PHP लैंग्वेज पर चलती हैं. इसी PHP में दो बहुत बड़े लूपहोल्स निकल आए. जैसे ही हैकर्स को इन कमियों की भनक लगी, उन्होंने बिना टाइम वेस्ट किए इंटरनेट पर वेबसाइट्स में घुसने की कोशिशें शुरू कर दीं. सिचुएशन इतनी संवेदनशील हो गई कि कई बड़ी कंपनियों और सरकारी डिपार्टमेंट्स को एहतियात के तौर पर अपनी ऑनलाइन साइट्स को कुछ घंटों के लिए बंद तक करना पड़ा, ताकि वे अपने सिस्टम को सेफ कर सकें.

CERT-In ने क्यों बजाया खतरे का सायरन?
अपने देश की टॉप साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने इस मामले में बेहद गंभीर चेतावनी दी है. CERT-In का कहना है कि PHP के ये दोनों बग्स बहुत ज्यादा डेंजरस हैं. इनकी वजह से कोई भी अनजान हैकर दूर बैठकर आपकी वेबसाइट या सर्वर में अपना गलत कोड चलाने की कोशिश कर सकता है. आसान शब्दों में कहें तो हैकर बिना आपकी परमिशन के सिस्टम की मेमोरी में घुसकर डेटा चुराने या आपकी साइट का कंट्रोल अपने हाथ में लेने का प्रयास कर सकता है. एजेंसी ने साफ-साफ कहा है कि हैकर्स पहले से ही इन बग्स का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए जितने भी लोग या डेवलपर्स PHP यूज करते हैं, वे तुरंत नया अपडेट इंस्टॉल कर लें.

सत्या नडेला भी बोले - 'मैंने सालों में ऐसा सीन नहीं देखा'
Microsoft के CEO सत्या नडेला भी इस पूरे मामले से काफी हैरान हैं. जर्मनी के कोलोन शहर में एक प्रोग्राम के दौरान बात करते हुए उन्होंने माना कि यह कोई नॉर्मल इंसिडेंट नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत लंबे टाइम से इस लेवल का और इतने बड़े स्केल का साइबर क्राइसिस नहीं देखा है.

AI ने ढूंढ निकाला ये छुपा हुआ खतरा
इस पूरे मामले में सबसे इंटरेस्टिंग बात यह है कि इन बग्स को ढूंढने में AI ने सबसे बड़ी मदद की है. Google Cloud के सिक्योरिटी हेड क्रिस बेट्ज और गूगल डीपमाइंड की जैमिनी सिक्योरिटी टीम की लीडर रलूका अदा पोपा ने बताया कि PHP और साइबर फर्म Wiz Research ने मिलकर इस कमी का पता लगाया है. उन्होंने इस काम के लिए कई सारे एडवांस्ड AI मॉडल्स का यूज किया था ताकि कोड की गहराई में छुपे इस बग को पकड़ा जा सके और उसे फिक्स करने का तरीका निकाला जा सके.

गूगल क्लाउड ने यूजर्स को क्या सलाह दी?
Google Cloud ने अपने यूजर्स को तसल्ली देते हुए कहा कि उनका खुद का मेन सिस्टम पूरी तरह से सेफ है और वहां कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन उन्होंने अपने उन सभी क्लाइंट्स को तुरंत अलर्ट किया है जो उनके प्लेटफॉर्म पर अपनी PHP बेस्ड वेबसाइट्स या एप्लिकेशन्स चला रहे हैं. गूगल ने कहा है कि लोग बिना देर किए अपने सॉफ्टवेयर को नए सिक्योरिटी वर्जन पर अपडेट करें. गूगल खुद भी अपने सर्वरलेस सिस्टम्स को ऑटोमैटिकली अपडेट करने में जुटा हुआ है.

महज 10 घंटे में हजारों हैकिंग की कोशिशें
यह मामला सिर्फ किसी एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में इसका असर देखा जा रहा है. Cloudflare के CEO मैथ्यू प्रिंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक बहुत ही चौंकाने वाली बात शेयर की. उन्होंने बताया कि इस PHP बग की ऑफिशियल खबर पब्लिक होने से 10 घंटे पहले ही उनके नेटवर्क पर हैकिंग की कोशिशें शुरू हो चुकी थीं. सिर्फ इन 10 घंटों के अंदर हैकर्स ने हजारों बार वेबसाइट्स को टारगेट करने का प्रयास किया.

हैकर्स और सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की खींचतान
Cloudflare की रिपोर्ट के मुताबिक इन बग्स की जानकारी ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गई थी. जैसे ही लीक हुई, हैकर्स ने इसका फायदा उठाने का प्रयास शुरू कर दिया. हालांकि Cloudflare की सिक्योरिटी टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए अपने नेटवर्क पर नए फिल्टर्स और शील्ड लगा दिए, जिससे उनके कस्टमर्स सुरक्षित रहे और हैकिंग की कोशिशें नाकाम हो गईं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हैकर्स बार-बार अटैक करने का तरीका बदल रहे थे, लेकिन सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने उनके हर पैंतरे को ब्लॉक कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source