SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिर्फ फोन नहीं, व्लॉगर्स की मौज कराने आ रहा ओप्पो का पॉकेट गिंबल; 200MP कैमरे के साथ जल्द होगी एंट्री

स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो जल्द ही बाजार में तीन नए और दमदार डिवाइस उतारने की तैयारी कर रही है. लीक खबरों के मुताबिक, कंपनी साल के अंत तक Fuyao नाम का एक पॉकेट गिंबल कैमरा ला सकती है, जो डीजेआई को टक्कर देगा.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 14, 2026, 14:18 IST | Updated: Nov 14, 2026, 14:46 IST
Join

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने पिछले महीने ही भारत में अपनी Find X10 सीरीज को लॉन्च किया है. अब खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही कुछ और नए गैजेट्स बाजार में लाने की तैयारी कर रही है.

ये डिवाइस भारत में कब आएंगे, इस पर अभी पक्का कुछ नहीं कहा जा सकता है. लेकिन उम्मीद है कि इन्हें पहले चीन या कुछ चुनिंदा देशों में पेश किया जाएगा.

टेक की दुनिया के जानकार डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक इस लिस्ट में एक पॉकेट गिंबल कैमरा, एक बड़ी स्क्रीन वाला फोल्डेबल फोन और एक खास बार फोन शामिल है.

डीजेआई को टक्कर देगा पॉकेट गिंबल कैमरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो का ये नया पॉकेट गिंबल कैमरा साल 2026 के आखिर तक लॉन्च हो सकता है. इसमें 200 मेगापिक्सल का सोनी LYT-901 हैसलब्लैड कैमरा मिल सकता है.

बाजार में इसका सीधा मुकाबला डीजेआई और इंस्टा360 जैसी कंपनियों के कैमरों से होगा. बताया जा रहा है कि इस गिंबल का नाम Fuyao रखा जा सकता है. इसमें तेज काम करने के लिए स्नैपड्रैगन 8 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है.

चौड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला नया बार फोन

कंपनी एक सीधे डिजाइन वाले यानी बार फोन पर भी तेजी से काम कर रही है. इसे Reno X के नाम से बाजार में उतारा जा सकता है. इस फोन में दमदार मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 सीरीज का प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है.

कंपनी इस फोन में  6.35 इंच की डिस्प्ले देने वाली है. साथ ही कर्व बहुत पतले होंगे. इस फोन में आपको 8000Mah की बहुत बड़ी बैटरी भी मिल सकती है. अब कैमरे की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है.

एप्पल और सैमसंग को टक्कर देगा फोल्डेबल फोन

ओप्पो एक नई चौड़ी स्क्रीन वाले फोल्डेबल फोन पर भी काम कर रहा है. इसे Find N7 नाम दिया जा सकता है. इस फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है.

इसकी स्क्रीन मुड़ने पर भी बीच में निशान बहुत कम दिखाई देगा. इसमें भी 200 मेगापिक्सल का गिंबल कैमरा मिल सकता है. माना जा रहा है कि ओप्पो इस फोन के जरिए एप्पल के आने वाले फोल्डेबल फोन और सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 को सीधी टक्कर देगा.

लॉन्च की तारीख पर अभी भी सस्पेंस

इन तीनों ही नए डिवाइस की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं दी है. जानकारों का मानना है कि पॉकेट गिंबल कैमरा इस साल के अंत तक आ सकता है.

लेकिन दोनों नए स्मार्टफोन कब तक बाजार में उतरेंगे, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. भारत के कस्टमर्स को भी इन नए गैजेट्स के लॉन्च होने का इंतजार रहेगा.

कंपनी की तरफ से मुहर लगना बाकी

फिलहाल ये सारी जानकारियां लीक और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई हैं. ओप्पो की तरफ से इन प्रोडक्ट्स या इनके फीचर्स पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अक्सर कंपनियां लॉन्च से पहले अपने डिवाइस के डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव करती हैं.

ऐसे में इन गैजेट्स की असली तस्वीर तभी साफ होगी जब कंपनी खुद इनका ऐलान करेगी. तब तक ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: टेक वर्ल्ड का सबसे बड़ा ड्रामा: Jensen Huang के अफेयर पर बवाल के बीच Elon Musk की एंट्री, बोले- उन्हें हायर करना सम्मान की बात होगी

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES