)
चीन में अक्टूबर के महीने में वनप्लस ने अपना फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 लॉन्च किया था. ये स्मार्टफोन अभी तक भारत और दुनिया भर के मार्केट में नहीं आया है. लेकिन चर्चा है कि कंपनी जल्द ही इसे इंडियन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है.
चीन में इसके लॉन्च के महज एक महीने बाद ही इसके अगले वर्जन यानी OnePlus 17 की खबरें सामने आने लगी हैं. ताजा लीक के मुताबिक अगले साल आने वाले इस फोन में कंपनी डिस्प्ले में बड़ा अपग्रेड करने वाली है. इस बार इस फोन में बहुत ज्यादा पतले बेजल्स और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है.
मशहूर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर अगले साल लॉन्च होने वाले एक स्मार्टफोन के फीचर्स साझा किए हैं. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स का मानना है कि ये जानकारी आने वाले OnePlus 17 की ही है.
लीक के अनुसार इस हैंडसेट में 6.89-इंच का नया 2K डिस्प्ले दिया जाएगा. इसके साथ ही फोन में बीओई का नेक्स्ट-जेनरेशन LIPO पैनल इस्तेमाल होने की बात कही जा रही है. इससे स्क्रीन की क्वालिटी और भी मस्त हो जाएगा.
रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus 17 के टचस्क्रीन के चारों तरफ अल्ट्रा-नैरो यानी बेहद पतले बेजल्स दिए जाएंगे. इससे फोन का फ्रंट लुक बहुत प्रीमियम लगेगा.
बेहतर रंगों के लिए इसमें BT.2020 कलर गैमट और एक कस्टम डिस्प्ले चिप मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा सबसे बड़ी खासियत इसका 240Hz तक का रिफ्रेश रेट हो सकता है. वैसे वनप्लस की तरफ से अभी तक इन जानकारियों की कोई कनफर्मेशन नहीं है.
अगर सामने आए ये फीचर्स सही साबित होते हैं, तो OnePlus 17 मौजूदा मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा. याद दिला दें कि OnePlus 16 को 12 अक्टूबर को चीन में 5,999 युआन यानी करीब 86,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया था.
इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का बेस वेरिएंट मिलता है. OnePlus 16 में 6.78-इंच की फुल-एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है.
मौजूदा OnePlus 16 के बाकी स्पेसिफिकेशन्स को देखें तो ये काफी दमदार हार्डवेयर के साथ आता है. इसमें 2nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट लगा है.
इस प्रोसेसर की पीक क्लॉक स्पीड 5.01GHz तक जाती है. अगर आप गेम खेलते हैं तो आपके लिए ये फोन बेस्ट हो सकता है. गेम को स्मूथ चलाने के लिए इसमें तीन खास चिप दी गई हैं. इनमें P4 सुपर डिस्प्ले चिप, लिंग्जी टच चिप और G3 ईस्पोर्ट्स नेटवर्क चिप शामिल हैं.
प्रोसेसर के साथ-साथ इस फोन की बैटरी भी जबरदस्त है. लीक्स के हिसाब से इस फोन में 9000mAh की बैटरी मिलती है. साथ ही इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 100 वाट का चार्जर मिलता है और 50 वाट का वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है.
अब देखना है कि ये फोन मार्केट में कब तक आ जाएगा. इसके साथ ही अगले साल आने वाले OnePlus 17 में कंपनी 240Hz डिस्प्ले के अलावा और क्या नए बदलाव लेकर आती है.