SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Norton ने पेश की नई 450 Urban बाइक, 47bhp की पावर और फीचर्स ऐसे कि महंगी बाइक्स को देगी टक्कर

ब्रिटिश बाइक कंपनी Norton ने EICMA 2026 में अपनी नई 450 Urban मोटरसाइकिल से पर्दा उठा दिया है. 454cc इंजन और 47bhp की पावर वाली इस बाइक में प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. इसे दो अलग-अलग डिजाइन वाले वेरिएंट में पेश किया जाएगा.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Nov 04, 2026, 11:10 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 11:18 AM IST
Image Credit: नॉर्टन 450 अर्बन
Join

ब्रिटिश बाइक कंपनी Norton ने EICMA 2026 में अपनी नई मोटरसाइकिल 450 Urban को पेश कर दिया है. कंपनी की नई जनरेशन बाइक लाइनअप में शामिल इस मॉडल को दो वेरिएंट में लाने की तैयारी है. दोनों वेरिएंट का इंजन और मैकेनिकल सेटअप एक जैसा होगा, लेकिन इनके डिजाइन और लुक में अंतर देखने को मिलेगा. Norton के फिर से बिजनेस शुरू करने के बाद यह कंपनी की पहली सिंगल सिलेंडर बाइक है, जो जल्द ही कस्टमर्स के लिए उपलब्ध होगी.

Norton 450 Urban को कंपनी की बाकी बाइक्स के मुकाबले ज्यादा सस्ते ऑप्शन के रूप में पेश किया गया है. लेकिन, कंपनी इसे एंट्री लेवल बाइक नहीं, बल्कि Norton ब्रांड से जुड़ने का एक नया रास्ता बता रही है. Norton के अनुसार इसमें हल्के वजन के साथ दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स देने का प्रयास किया गया है.

Norton 450 Urban: इंजन और पावर

Norton 450 Urban के दोनों वेरिएंट में 454cc का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 8,000rpm पर 47bhp की पावर और 6,000rpm पर 45Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर दिया गया है. Norton के अनुसार, इस इंजन को इस तरह बनाया गया है कि कम स्पीड पर भी अच्छा टॉर्क मिले और बाइक चलाने में भी समस्या न हो. इसका वजन 180 किलोग्राम से कम रखने का प्रयास किया गया है. बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा. इसकी पावर यूरोप के A2 लाइसेंस नियमों के दायरे में भी आती है.

दो वेरिएंट में मिलेगा अलग लुक

Norton 450 Urban को एल्युमिनियम फ्रेम पर डिजाइन किया गया है. कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में इस तरह का फ्रेम खास है. सस्पेंशन के लिए आगे 43mm KYB अपसाइड डाउन फोर्क और पीछे KYB मोनोशॉक दिया गया है. दोनों सस्पेंशन को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है. ब्रेकिंग के लिए आगे 320mm और पीछे 240mm की डिस्क मिलती है. इसमें ByBre ब्रेक और कॉर्नरिंग ABS भी दिया गया है. दोनों वेरिएंट में 17 इंच के अलॉय व्हील भी दिए गए हैं.

इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में सिल्वर कलर के व्हील और फ्रेम दिए गए हैं. वहीं, दूसरे वेरिएंट का लुक स्क्रैम्बलर बाइक जैसा रखा गया है. इसमें ब्लैक व्हील, ग्रे फ्रेम और स्विंगआर्म के साथ बड़े मडगार्ड, हैंडगार्ड, फोर्क प्रोटेक्टर और फ्लाईस्क्रीन मिलती है. इसकी सीट की डिजाइन भी अलग रखी गई है.

फीचर्स के मामले में भी है दमदार

Norton ने इस बाइक में फीचर्स की लंबी लिस्ट दी है. इसमें तीन राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और डायनामिक LED हेडलाइट दी गई है. इसके साथ ही कॉर्नरिंग ABS भी दिया गया है.

बाइक में 8 इंच की TFT टचस्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कीलेस इग्निशन और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. इसमें हीटेड ग्रिप्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है. इसके साथ ही ब्रेक और क्लच लीवर को एडजस्ट किया जा सकता है.

(ये भी पढ़ेंः Royal Enfield के दबदबे को खत्म करने आई 2027 Harley-Davidson Sprint 440! जानिए क्या है इसमें इतना खास )

2027 में भारत आ सकती है Norton 450 Urban

फिलहाल Norton ने 450 Urban की कीमत और अलग-अलग देशों में लॉन्च की डेट अभी सामने नहीं आई है. ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे 2027 की दूसरी छमाही में ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है.

बता दें कि TVS Motor Company ने साल 2020 में Norton का अधिग्रहण किया था. इसके बाद कंपनी ने EICMA 2025 में अपनी Resurgence पॉलिसी पेश की थी. Norton का कहना है कि बिजनेस को फिर से पटरी पर लाने के लिए, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और दुनिया भर में अपना नेटवर्क मजबूत करने के लिए 200 मिलियन पाउंड से ज्यादा का इन्वेस्ट किया गया है.

EICMA 2026 में कंपनी ने 450 Urban के अलावा Manx R, Manx, Atlas और Atlas GT के प्रोडक्शन मॉडल भी दिखाए हैं. 450 Urban के आने से कंपनी की बाइक रेंज में अब शहरी इस्तेमाल और प्रीमियम सेगमेंट के कस्टमर्स के लिए एक नया ऑप्शन जुड़ गया है.

(ये भी पढ़ेंः पेट्रोल पम्प मालिकों को 'शॉक'! दिवाली पर भारत में हुआ ऐसा महा-विस्फोट... 3.5 लाख लोगों ने एक झटके में पेट्रोल-डीजल से तोड़ा नाता!)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES