SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Nokia की धमाकेदार वापसी... फिर लौट आया सबका चहेता फ्लिप फोन, कीमत और फीचर्स जानकर आप भी कहेंगे- वाह क्या बात है!

HMD ने नया Nokia 2360 Flip फोन लॉन्च किया है जिसमें डुअल डिस्प्ले, SOS बटन और फैमिली असिस्ट जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Oct 31, 2026, 11:45 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 12:52 PM IST
Image Credit: HMD ने नया Nokia 2360 Flip फोन लॉन्च किया है.
Join

Nokia (HMD) ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है. कंपनी ने अपना नया Nokia 2360 Flip फोन दुनिया के सामने पेश कर दिया है. यह फोन क्लासिक फ्लिप डिजाइन, डुअल डिस्प्ले और एक खास इमरजेंसी बटन के साथ आता है. आइए जानते हैं कि इस नए फीचर फोन में ऐसा क्या खास है जो टेक बाजार में हलचल मचा रहा है.

स्टाइलिश क्लैमशेल डिजाइन और शानदार डुअल डिस्प्ले
फोन के अंदर की तरफ एक 2.8 इंच की मेन डिस्प्ले मिलती है, जिस पर आप आसानी से सब कुछ देख सकते हैं. वहीं इसके बाहर की तरफ एक छोटी 1.77 इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन दी गई है. इस बाहर वाली स्क्रीन का फायदा यह है कि आपको बार-बार फोन खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है. आप बंद फोन से ही टाइम, कॉल्स और जरूरी नोटिफिकेशन्स आसानी से चेक कर सकते हैं. यह फोन तीन प्यारे कलर्स- Burgundy Red, Charcoal और Teal में उपलब्ध कराया गया है.

फैमिली असिस्ट फीचर
इस नए फोन में 'Family Assist' नाम का एक कमाल का फीचर दिया गया है. इसकी मदद से परिवार का कोई भी सदस्य दूर बैठकर भी इस डिवाइस की कुछ सेटिंग्स को मैनेज कर सकता है. आप रिमोटली नए कॉन्टैक्ट्स जोड़ सकते हैं, फोन का वॉल्यूम कम-ज्यादा कर सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और दूसरी जरूरी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं. यानी यूजर को खुद फोन की सेटिंग्स में जाकर माथापच्ची करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

एक क्लिक पर मदद: डेडीकेटेड SOS इमरजेंसी बटन
सुरक्षा के लिहाज से भी इस फोन में जबरदस्त काम किया गया है. अक्सर बुजुर्गों या स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर घरवाले चिंता में रहते हैं. Nokia 2360 Flip के बैक पैनल पर एक डेडीकेटेड SOS इमरजेंसी बटन दिया गया है. अगर किसी भी मुसीबत के समय कोई इस बटन को दबा देता है, तो फोन तुरंत एक पहले से सेट किए गए इमरजेंसी नंबर पर कॉल लगा देता है. इसके साथ ही यह बटन पांच अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स को एक अलर्ट मैसेज भी भेज देता है. यह फीचर सच में माता-पिता और बुजुर्गों के परिजनों के लिए एक बहुत बड़ा सुकून देने वाला साबित हो सकता है.

बैटरी, स्टोरेज और दूसरे जरूरी स्पेसिफिकेशन्स
चूंकि यह एक बेसिक फीचर फोन है, इसलिए इसमें बहुत ज्यादा हेवी हार्डवेयर की जरूरत नहीं होती है. फोन को पावर देने के लिए इसमें एक रिमूवेबल 1,450mAh की बैटरी दी गई है, जो इस छोटे फोन के लिए काफी बढ़िया बैटरी बैकअप दे सकती है.

इसके अलावा इसमें लाउडस्पीकर, एक साधारण QVGA कैमरा, 4MB की इंटरनल स्टोरेज, एफएम रेडियो (FM Radio) और एक 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है. आप अपनी पसंद के गाने सुनने के लिए वायर्ड इयरफोस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

2G कनेक्टिविटी: खरीदने से पहले इस बात का जरूर रखें ध्यान
इस फोन का एक पहलू ऐसा है जिस पर खरीदारों को ध्यान देना बहुत जरूरी है. Nokia 2360 Flip सिर्फ 2G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसका मतलब यह है कि इस फोन का इस्तेमाल पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके इलाके में 2G नेटवर्क की सर्विस उपलब्ध है या नहीं. दुनिया के कई देशों और इलाकों में अब 2G सेवाएं बंद हो चुकी हैं, इसलिए यदि आपके क्षेत्र में 2G नेटवर्क नहीं है, तो आप कॉलिंग या सेल्युलर फीचर्स का फायदा नहीं उठा पाएंगे.

कीमत और उपलब्धता को लेकर क्या है अपडेट?
फिलहाल HMD ने इस फोन की भारत में कीमत और इसकी उपलब्धता (Availability) को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. कंपनी ने यह भी अभी तक कन्फर्म नहीं किया है कि इस फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा या नहीं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES