App

iPhone 18 Pro खरीदें या बचाएं पैसे: जानिए किन आईफोन यूजर्स के लिए नया मॉडल है जरूरी और किन्हें अभी रुकना चाहिए?

आज रात 10:30 बजे ऐप्पल अपने सालाना इवेंट में नए आईफोन 18 प्रो और फोल्डेबल मॉडल से पर्दा उठा सकता है. हर साल की तरह इस बार भी बड़ा सवाल यही है कि फोन अपग्रेड करें या पैसे बचाएं? आइए जानते हैं इसका जवाब...

iPhone 18 Pro खरीदें या बचाएं पैसे: जानिए किन आईफोन यूजर्स के लिए नया मॉडल है जरूरी और किन्हें अभी रुकना चाहिए?
Image Credit: क्या आईफोन 18 खरीदना चाहिए?

टेक जगत की दिग्गज कंपनी Apple का सालाना इवेंट कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है. भारत समेत दुनिया भर के टेक लवर्स की निगाहें क्यूपर्टिनो स्थित एप्पल पार्क में टिकी हुई हैं. आज के इवेंट में कंपनी ने अपने नए फ्लैगशिप्स iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल आईफोन से पर्दा उठा सकती है. हर साल नए आईफोन के लॉन्च के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या पुराना फोन बदलकर नए पर शिफ्ट होना समझदारी है या पैसों की बर्बादी? आइए विस्तार से समझते हैं कि किन यूजर्स को तुरंत अपग्रेड करना चाहिए और किन्हें अभी अपने पुराने आईफोन के साथ ही बने रहना चाहिए.  

किन पुराने मॉडल के यूजर्स को तुरंत करना चाहिए अपग्रेड?

अगर आप काफी पुराने आईफोन या ऐसे मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो अब एडवांस टेक्नोलॉजी और नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ हांफने लगा है, तो यह नया अपग्रेड आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. हालांकि आज लॉन्च होने वाले आईफोन्स की कीमत ज्यादा हो सकती है, तो इसके लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. अगर आपका बजट इजाजत देता है और इन मॉडल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो नए मॉडल को खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

iPhone 12 या उससे भी पुराने मॉडल के यूजर्स

अगर आप अभी भी iPhone 12, 11 या उससे पुराने किसी वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो iPhone 18 Pro सीरीज पर जाना आपके लिए एक बहुत बड़ा छलांग होगा. आपको नए मॉडल में शानदार डिस्प्ले, दमदार चिपसेट की ताकत, एडवांस कैमरा (वेरिएबल अपर्चर के साथ), और टाइप-सी पोर्ट जैसी एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं. इसके साथ ही नया आईफोन में दमदार बैटरी भी हो सकती है, जिससे आपको बार-बार आईफोन चार्ज करने की समस्या नहीं होगी.

iPhone 13 Pro या  13 Pro Max यूजर्स

इस जनरेशन के फोंस को मार्केट में आए कई साल हो चुके हैं. अब इनकी बैटरियां अब डिग्रेड होने लगी होंगी और नए iOS फीचर्स के साथ प्रोसेसर पर लोड बढ़ता जा रहा होगा. ऐसे में iPhone 18 Pro Max में मिलने वाली बड़ी बैटरी और सुधरे हुए थर्मल डिजाइन आपके डेली एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकते हैं.

किन्हें अभी अपग्रेड करने से बचना चाहि?

लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि हर साल आने वाले नए मॉडल को खरीदना जरूरी नहीं है. अगर आपके पास इनमें से कोई डिवाइस है, तो आपको इस साल का अपग्रेड स्किप कर देना चाहिए-

iPhone 15 Pro और iPhone 16 Pro सीरीज के यूजर्स

अगर आपके पास पिछले 1-2 साल के अंदर खरीदा गया प्रो मॉडल है, तो तकनीकी रूप से वह अभी भी ठीक है काम करने के लिए परफेक्ट होगा. हालांकि iPhone 18 Pro में 2nm चिप मिल सकती है, साथ ही बेहतर रैम और वेरिएबल अपर्चर कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, लेकिन डेलीलाइफ के कामों, गेमिंग या फोटोग्राफी में आपको कोई बड़ा बदलाव महसूस नहीं होगा. ऐसे में अपने पैसे बचाना ही समझदारी होगी.

बेसिक मॉडल जैसे iPhone 15, 16 या 17 स्टैंडर्ड के यूजर
अगर आप प्रो सीरीज इस्तेमाल नहीं करते और आपके पास आईफोन का बेसिक मॉडल है, जो सही तरीके से काम कर रहा है, तो बिना बात के प्रो सीरीज पर शिफ्ट होना भारी खर्च का सौदा हो सकता है.

क्या यह सही फैसला है?

नया iPhone 18 Pro और Pro Max खरीदना तभी एक सही फैसला हो सकता है जब आपका पुराना फोन अपनी लाइफ को पूरा कर चुका हो, बैटरी साथ न दे रही हो या आपको प्रोफेशनल फोटोग्राफी व लेटेस्ट एआई फीचर्स के लिए टॉप-टियर परफॉर्मेंस की सख्त जरूरत हो. लेकिन अगर आपका मौजूदा आईफोन आपकी सभी जरूरतों को आसानी से पूरा कर रहा है, तो इस बार के इवेंट के रोमांच का आनंद लें और अपने पुराने भरोसेमंद फोन के साथ ही टिके रहें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More