App

PM Modi के साथ Sam Altman और Dario Amodei की फोटो पर Meta AI Boss का बड़ा खेल! एडिटेड पिक्चर पोस्ट कर फिर क्यों कर दिया डिलीट?

Meta AI के चीफ Alexandr Wang ने PM Modi, Sam Altman और Dario Amodei की एक वायरल फोटो को एडिट करके X पर पोस्ट कर दिया. इसमें Meta का नया AI Mascot 'Muse' दोनों के हाथ जोड़ता दिखा. हालांकि, बवाल बढ़ते ही वांग ने फोटो डिलीट कर दी. जानें क्या है यह पूरा मामला और क्या खास है Meta Muse AI में.

PM Modi के साथ Sam Altman और Dario Amodei की फोटो पर Meta AI Boss का बड़ा खेल! एडिटेड पिक्चर पोस्ट कर फिर क्यों कर दिया डिलीट?
Image Credit: Alexandr Wang

सोशल मीडिया और टेक इंडस्ट्री में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. हाल ही में Meta AI के चीफ Alexandr Wang ने X (ट्विटर) पर एक ऐसी फोटो पोस्ट कर दी, जिसने पूरी टेक दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस फोटो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ OpenAI के CEO Sam Altman और Anthropic के CEO Dario Amodei नजर आ रहे थे. लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह था कि वांग ने इस वायरल फोटो को एडिट कर दिया था. फोटो वायरल होते ही वांग ने इसे चुपके से डिलीट भी कर दिया. आइए जानते हैं कि आखिर Meta AI बॉस ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे उनका क्या मकसद था.

PM Modi की वायरल फोटो का पूरा सच
आपको याद होगा कि इस साल इंडिया एआई इंपैक्ट समिट (India AI Impact Summit) के दौरान एक कमाल की फोटो वायरल हुई थी. इस फोटो में पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर दुनिया के टॉप एआई लीडर्स के साथ खड़े थे. सबने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था. लेकिन मजेदार बात यह थी कि सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई ने आपस में हाथ नहीं मिलाया था. उनकी चेन बीच में से टूटी हुई थी. इंटरनेट पर इस मोमेंट को लेकर काफी मीम्स बने थे.

Meta AI चीफ Alexandr Wang का नया स्टंट
मेटा के एआई चीफ अलेक्सांद्र वांग ने इसी टूटी हुई चेन का फायदा उठाया. उन्होंने फोटो को एडिट किया और सैम ऑल्टमैन व डारियो अमोदेई के बीच मेटा के नए एआई मैस्कॉट 'Muse' को बिठा दिया. फोटो में दिखाया गया कि म्यूज दोनों दिग्गजों के हाथ थामे हुए है. वांग यह जताना चाहते थे कि मेटा का नया एआई 'Muse' दो बड़े दुश्मनों को भी आपस में जोड़ सकता है.

'नोबेल पीस प्राइज' वाली पोस्ट और बवाल
फोटो शेयर करते हुए वांग ने लिखा कि 'म्यूज क्या नहीं कर सकता.' इसके साथ ही उन्होंने एक और मजेदार कमेंट किया कि 'मुझे बताओ म्यूज अपना नोबेल शांति पुरस्कार कहाँ से ले सकता है.' वांग का यह तंज सीधे तौर पर ओपनएआई और एंथ्रोपिक की पुरानी राइवलरी पर था. लेकिन जैसे ही यह पोस्ट वायरल होने लगी, वांग ने इसे अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया. हालांकि, उन्होंने फोटो हटाने की कोई ऑफिशियल वजह नहीं बताई.

क्या है यह नया Meta Muse AI
अब बात करते हैं उस म्यूज (Muse) की, जिसके चक्कर में यह पूरा ड्रामा हुआ. मेटा ने हाल ही में अपना नया एआई असिस्टेंट 'Muse' लॉन्च किया है. मार्क जुकरबर्ग का प्लान इसे एक 'पर्सनल सुपरइंटेलिजेंस' बनाने का है. यह एआई आपकी रोजमर्रा की लाइफ को काफी आसान बनाने का दावा करता है.

OpenClaw तकनीक पर काम करता है Muse
मेटा का यह नया एआई ओपन-सोर्स मॉडल 'OpenClaw' पर बेस्ड है. यह काफी एडवांस्ड है और आपके कई ऐप्स से सीधे कनेक्ट हो सकता है. जैसे कि आपका हेल्थ ऐप, शॉपिंग, ईमेल, कैलेंडर, पेमेंट्स और स्मार्ट होम सेटिंग्स. यानी एक ही जगह से आप अपने फोन के सारे काम इस एआई से करवा सकते हैं.

आपकी प्राइवेसी पर पूरा कंट्रोल
अक्सर एआई को लेकर लोगों को प्राइवेसी का डर रहता है. मेटा ने साफ किया है कि म्यूज का इस्तेमाल करते वक्त प्राइवेसी आपके हाथ में होगी. यूजर खुद तय कर पाएंगे कि म्यूज को किस ऐप का एक्सेस देना है और किसका नहीं. आप जब चाहें, तब उसका एक्सेस तुरंत बंद भी कर सकते हैं.

क्या स्मार्ट ग्लासेस में दिखेगा Magic
मेटा का प्लान सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित रहने का नहीं है. कंपनी बहुत जल्द अपने स्मार्ट ग्लासेस (Smart Glasses) में भी म्यूज को जोड़ने वाली है. हालांकि, अभी यह सुविधा केवल अमेरिका (US) के यूजर्स के लिए रोलआउट की गई है. भारत और बाकी देशों में इसके आने का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है.

AI की जंग में Meta का नया दांव
मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा इस वक्त एआई रेस में सबसे आगे निकलने की कोशिश कर रही है. सैम ऑल्टमैन के ChatGPT और डारियो के Claude AI को टक्कर देने के लिए मेटा का यह म्यूज एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है. वांग का यह मीम डिलीट भले ही हो गया हो, लेकिन उसने मेटा म्यूज की पब्लिसिटी का काम पूरी तरह से कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More