App

Tim Cook vs John Ternus: क्या टिम कुक से ज्यादा अमीर बनेंगे जॉन टर्नस? जानिए Apple के नए CEO का सैलरी पैकेज

Apple के नए CEO John Ternus को 2027 में लगभग 58 मिलियन डॉलर का सैलरी पैकेज मिलेगा. वहीं Tim Cook को Executive Chairman के रूप में 47 मिलियन डॉलर मिलेंगे. जानिए दोनों दिग्गजों की सैलरी और शेयर पैकेज का पूरा गणित...

Tim Cook vs John Ternus: क्या टिम कुक से ज्यादा अमीर बनेंगे जॉन टर्नस? जानिए Apple के नए CEO का सैलरी पैकेज
Image Credit: John Ternus

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Apple में एक नए दौर की शुरुआत हो चुकी है. लंबे समय तक कंपनी की कमान संभालने वाले Tim Cook ने CEO का पद छोड़ दिया है. 1 सितंबर 2026 से John Ternus ने Apple के नए CEO के रूप में चार्ज संभाल लिया है. Tim Cook अब कंपनी के बोर्ड में Executive Chairman की भूमिका निभाएंगे. इस बड़े बदलाव के साथ ही दोनों दिग्गजों की सैलरी और पे-स्ट्रक्चर में भी बड़ा बदलाव हुआ है. अगर आप सोच रहे हैं कि दुनिया की सबसे अमीर टेक कंपनी चलाने वाले नए बॉस को कितने पैसे मिलेंगे, तो जवाब जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. अमरीकी रेग्युलेटर SEC फाइलिंग के जरिए दोनों दिग्गजों की कमाई का पूरा डेटा सामने आ चुका है.

नए Apple CEO John Ternus को कितनी सैलरी मिलेगी?
John Ternus के CEO बनते ही हर कोई उनकी सैलरी के बारे में जानना चाहता है. ब्लूमबर्ग रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 में John Ternus को कुल 58 मिलियन डॉलर (लगभग 480-500 करोड़ रुपये) का पे-पैकेज मिल सकता है. इसमें उनकी फिक्स सैलरी के साथ-साथ कंपनी के भारी-भरकम स्टॉक्स भी शामिल हैं.

जॉन को 2027 में 3 मिलियन डॉलर की बेस सैलरी मिलेगी. इसके अलावा उन्हें करीब 55 मिलियन डॉलर के टारगेट वैल्यू वाले स्टॉक ग्रांट दिए जाएंगे. इन दोनों को मिलाकर उनकी कुल कमाई 58 मिलियन डॉलर के करीब पहुंच जाएगी.

साल 2026 में क्यों थोड़ी कम होगी कमाई?
जॉन टर्नस ने 2026 के बीच में CEO का पद संभाला है. इस वजह से साल 2026 में उनका पे-पैकेज थोड़ा कम रहेगा. उन्हें 2026 में प्रो-राटा बेसिस पर करीब 2.5 मिलियन डॉलर के रेस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स मिलेंगे. इसका मतलब यह है कि जितने महीने उन्होंने नए पद पर काम किया है, सैलरी और शेयर उसी हिसाब से तय किए जाएंगे.

John Ternus के शेयर पैकेज की शर्त क्या है?
एप्पल अपने टॉप एग्जीक्यूटिव्स को केवल सैलरी ही नहीं देता, बल्कि कंपनी की परफॉर्मेंस से जुड़े शेयर भी देता है. जॉन टर्नस को मिलने वाले इक्विटी अवॉर्ड का 75 फीसदी हिस्सा इस बात पर डिपेंड करेगा कि S&P 500 इंडेक्स की बाकी कंपनियों के मुकाबले एप्पल का शेयर बाजार में प्रदर्शन कैसा रहता है.

बाकी बचा 25 फीसदी हिस्सा टाइम-बेस्ड स्टॉक यूनिट्स का होगा, जो जॉन को हर छह महीने में (Semiannually) धीरे-धीरे मिलते रहेंगे.

पद छोड़ने के बाद Tim Cook को कितने पैसे मिलेंगे?
CEO की कुर्सी छोड़ने के बाद Tim Cook की कमाई खत्म नहीं हुई है. हालांकि, उनका पे-पैकेज अब पहले से थोड़ा छोटा जरूर हो गया है.

Executive Chairman बनने के बाद टिम कुक की सालाना बेस सैलरी 3 मिलियन डॉलर से घटकर 2 मिलियन डॉलर कर दी गई है. लेकिन उन्हें मिलने वाले शेयर का पैकेज अब भी बहुत बड़ा है.

2027 के लिए टिम कुक के स्टॉक पैकेज की टारगेट वैल्यू 45 मिलियन डॉलर तय की गई है. यानी चेयरमैन के नए रोल में भी टिम कुक 2027 में करीब 47 मिलियन डॉलर की मोटी कमाई करेंगे.

John Ternus और Tim Cook के पैकेज में क्या अंतर है?
अगर दोनों के 2027 के पैकेज की तुलना करें, तो नए CEO John Ternus की कुल कमाई (58 मिलियन डॉलर) पूर्व CEO Tim Cook (47 मिलियन डॉलर) से ज्यादा रहने वाली है.

इसके अलावा, दोनों के शेयर मिलने की शर्तों में भी अंतर है. जॉन टर्नस का 75 फीसदी शेयर पैकेज कंपनी की परफॉर्मेंस पर टिका है. वहीं टिम कुक का केवल 50 फीसदी इक्विटी अवॉर्ड ही S&P 500 से जुड़ा हुआ है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2025 में CEO रहते हुए Tim Cook का कुल पे-पैकेज 74.3 मिलियन डॉलर का था. यानी चेयरमैन बनने के बाद उनकी कमाई में थोड़ी कटौती जरूर हुई है.

क्या दोनों को कैश बोनस भी मिलेगा?
फिलहाल Apple ने John Ternus या Tim Cook को मिलने वाले किसी एडिशनल कैश बोनस की जानकारी उजागर नहीं की है. एप्पल अमूमन अपनी सालाना शेयरहोल्डर्स मीटिंग से पहले ही अपने बड़े अफसरों की फाइनल कमाई और बोनस डिटेल्स पेश करता है.

तब तक के लिए यह साफ है कि John Ternus के हाथ में Apple का फ्यूचर है और कंपनी ने अपने इस नए कैप्टन पर दिल खोलकर पैसा खर्च किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More