App

क्या हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही जाना पड़ेगा ऑफिस? जेफ बेजोस के एक दावे से कॉर्पोरेट दुनिया में मचा भूचाल

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का दावा है कि AI के आने से लोगों को हफ्ते में सिर्फ 3 दिन काम करना पड़ेगा. जानिए क्यों बेजोस का मानना है कि AI नौकरियां छीनने की बजाय काम को आसान बनाएगा.

क्या हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही जाना पड़ेगा ऑफिस? जेफ बेजोस के एक दावे से कॉर्पोरेट दुनिया में मचा भूचाल
Image Credit: Jeff Bezos

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का मानना है कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के दम पर लोगों को हफ्ते में सिर्फ 3 ही दिन काम करना पड़ेगा. बाकी के 4 दिन आप आराम से चिल कर सकते हैं. जहां एक 
लोगों को डर है कि एआई नौकरियां खा जाएगा. वहीं अमेजन फाउंडर ने बिल्कुल अलग ही बात कही. उन्होंने कहा कि एआई इंसानों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उनकी लाइफ को आसान बना देगा. आइए बताते हैं कि बेजोस ने इस 3-डे वर्कवीक को लेकर आखिर क्या-क्या बातें कही हैं

हफ्ते में 3 दिन काम और 4 दिन की छुट्टी? जानिए क्या बोले बेजोस
हाल ही में फॉक्स न्यूज (Fox News) के एंकर ब्रेट बेयर के साथ बातचीत के दौरान जेफ बेजोस ने एआई और काम के भविष्य पर खुलकर चर्चा की. बेजोस का मानना है कि जैसे-जैसे AI की तकनीक बेहतर होगी, कंपनियों और वर्क्स की प्रोडक्टिविटी में जबरदस्त उछाल आएगा.

जब इंसान AI टूल्स का इस्तेमाल करके कम समय में ज्यादा काम निपटा पाएगा, तो उसे ऑफिस में 5 या 6 दिन बैठने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. बेजोस के मुताबिक, AI की मदद से लोग हफ्ते में सिर्फ 3 दिन काम करके भी अपनी फैमिली को एक बेहतरीन लाइफस्टाइल दे सकेंगे. यानी काम के घंटे कम हो जाएंगे, लेकिन आपकी कमाई या घर चलाने की काबिलियत पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा.

क्या AI सच में आपकी नौकरी छीन लेगा?
आजकल हर दूसरे दिन कोई न कोई एक्सपर्ट यह दावा करता दिखता है कि AI लाखों-करोड़ों नौकरियां खत्म कर देगा. लेकिन जेफ बेजोस ऐसे एक्सपर्ट्स की बातों से बिल्कुल इत्तेफाक नहीं रखते. उन्होंने साफ कहा, "दुनिया में बहुत सारे समझदार लोग यह भविष्यवाणी कर रहे हैं कि AI की वजह से नौकरियां चली जाएंगी, लेकिन मैं उन समझदार लोगों की बात से सहमत नहीं हूं."

बेजोस का मानना है कि तकनीक जब भी आगे बढ़ती है, तो वह पुराने ढर्रे के कामों को आसान बनाती है और नए तरीके के मौके पैदा करती है. जब एआई बेसिक और बोरिंग काम खुद संभाल लेगा, तो इंसान नई प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने में अपना दिमाग लगा सकेंगे. इसलिए AI से डरने की नहीं, बल्कि उसके साथ तालमेल बिठाकर काम करने की जरूरत है.

अब दो की जगह एक ही इंसान का कमाना होगा काफी
जेफ बेजोस ने बातचीत में एक और बहुत दिलचस्प बात कही. आजकल ज्यादातर घरों में पति और पत्नी दोनों को काम करना पड़ता है ताकि घर का खर्चा आसानी से चल सके. लेकिन बेजोस का कहना है कि AI की वजह से जब वर्कर्स की प्रोडक्टिविटी डबल डिजिट में बढ़ेगी, तो एक ही इंसान की कमाई पूरे परिवार का खर्च उठाने के लिए काफी हो सकती है.

इसका मतलब यह हुआ कि AI के आने के बाद वर्किंग आवर्स इतने फ्लेक्सिबल हो जाएंगे कि कपल्स अपनी मर्जी से यह चुन सकेंगे कि उन्हें कम घंटे काम करना है या फिर घर और करियर के बीच बेहतर बैलेंस बनाना है. AI के जरिए पैदा होने वाली एफिशिएंसी सीधे तौर पर आम लोगों की जिंदगी को सुकून देने का काम करेगी.

अमेजन से छंटनी पर जेफ बेजोस की सफाई
जब बेजोस से अमेजन में हुई छंटनियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्थिति को एकदम क्लियर किया. पिछले कुछ समय में अमेजन ने अपने कॉरपोरेट सेक्शन से लगभग 30,000 नौकरियों को कम किया है. कई लोगों का मानना था कि यह सब AI आने की वजह से हुआ है.

लेकिन बेजोस ने इस बात को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी (Pandemic) के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई थी, जिसकी वजह से अमेजन ने जरूरत से ज्यादा लोगों को हायर कर लिया था. अब जब हालात नॉर्मल हो गए हैं, तो कंपनी अपनी वर्कफोर्स को री-बैलेंस कर रही है. इसका AI की वजह से नौकरियां छीनने से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह जरूर माना कि लोगों के मन में ऑटोमेशन को लेकर डर होना स्वाभाविक है.

क्या है बेजोस का अगला मास्टरप्लान?
जेफ बेजोस सिर्फ अमेजन तक ही सीमित नहीं हैं. वह AI कंपनी 'प्रोमेथियस' (Prometheus) के सह-संस्थापक और सह-सीईओ भी हैं. उन्होंने बताया कि उनका लॉन्ग-टर्म गोल एक "आर्टिफिशियल जनरल इंजीनियर" (Artificial General Engineer) तैयार करना है.

यह एक ऐसा AI सिस्टम होगा जो लोगों के दिमाग में आने वाले किसी भी आइडिया को सीधे एक असली और फिजिकल प्रोडक्ट में बदलने में मदद करेगा. यानी अगर आपके दिमाग में कोई नया प्रोडक्ट बनाने का आइडिया है, तो यह AI इंजीनियर चुटकियों में उसकी डिजाइनिंग और इंजीनियरिंग की राह आसान कर देगा. बेजोस को पूरा भरोसा है कि आने वाले सालों में AI के जरिए प्रोडक्टिविटी में दो अंकों (Double-digit) की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More