आईफोन लवर्स की हो गई मौज! Flipkart पर ₹80 हजार के करीब में मिल रहा है नया iPhone 17 Pro, जानिए कैसे
फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro पर मिल रही बंपर छूट ने टेक मार्केट में हलचल मचा दी है. एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के जरिए इस फोन को लगभग ₹80,143 कीमत में आप खरीद सकते हैं.
अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नया और प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आपकी नजरें iPhone 17 Pro पर हैं, तो आपको बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है. फेस्टिव सीजन को लेकर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर आईफोन 17 प्रो को लेकर शानदार डील चल रही है. इस समय iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की लिस्टेड कीमत ₹1,34,900 है. लेकिन आप इस फोन को एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा लेते हुए बहुत ही क कीमत पर खरीद सकते हैं. सभी ऑफर्स के बाद इस फोन की कीमत ₹80,143 ही रह जाती है.
लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ₹80,143 की कीमत हर किसी के लिए नहीं है. यह कीमत अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर का फायदा मिलने के बाद इतनी कीमत पहुंचती है. आपके पुराने फोन की कीमत, उसकी कंडीशन और बैंक ऑफर के लिए आपकी एलिजबिलटी के आधार पर अंतिम कीमत अलग हो सकती है.
iPhone 17 Pro की कीमत कितनी है?
Flipkart पर iPhone 17 Pro का 256GB वेरिएंट इस समय ₹1,34,900 में लिस्ट है. इसके साथ ही 512GB मॉडल की कीमत ₹1,54,900 और 1TB मॉडल की कीमत ₹1,74,900 है. यह आईफोन कई कलर ऑप्शन में मौजूद है, जिसमें Deep Blue कलर भी शामिल है.
इस तरह मिलेगा ₹50,750 तक का एक्सचेंज
इस डील की सबसे खास बात है कि इसमें ₹50,750 तक का एक्सचेंज ऑफर मौजूद है. अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए योग्य iPhone 15 Pro है, तो Flipkart पर इसकी वैल्यू अधिकतम ₹50,750 तक जा सकती है. आखिरी कीमत फोन के कंडीशन पर निर्भर है.
इस हिसाब से ₹1,34,900 वाला iPhone 17 Pro 256GB एक्सचेंज के बाद लगभग ₹84,150 का हो जाता है. लेकिन, ₹50,750 की पूरी एक्सचेंज वैल्यू सभी फोन पर मिल जाए, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. फोन का मॉडल, उसकी स्थिति और दूसरी शर्तों के मुताबिक एक्सचेंज कीमत में अंतर हो सकता है.
₹4,000 का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा
सिर्फ एक्सचेंज ही नहीं, इसके बाद भी दूसरा ऑफर आपको मिल रहा है. इस फोन पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का ₹4,000 का ऑफर भी मिल रहा है. इस ऑफर को भी शामिल करने के बाद इस डील की कीमत ₹80,143 तक पहुंचती है.
इसके साथ ही लिस्टिंग में SuperCoins का फायदा भी दिखाया गया है. योग्य ग्राहक 7 SuperCoins का इस्तेमाल करके अतिरिक्त ₹7 की और छूट पा सकते हैं.
EMI का भी ऑप्शन
अगर आप पूरा पैसा एक साथ नहीं देना चाहते हैं, तो Flipkart पर iPhone 17 Pro के लिए EMI का भी ऑप्शन मौजूद है. लिस्टिंग के अनुसार EMI ₹28,801 प्रति महीने से शुरू होती है. Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक का भी ऑप्शन दिखाया गया है, लेकिन इसके लिए लागू नियम और शर्तें देखना जरूरी है.
(ये भी पढ़ेंः एक हफ्ते पहले 'Love you too' और अब अचानक ब्रेकअप! भारतीय मूल की शिवॉन जिलिस से टूटा एलन मस्क का रिश्ता)
कितनी होगी कुल बचत?
इस डील को सरल शब्दों में समझें तो iPhone 17 Pro 256GB की कीमत ₹1,34,900 है. अधिकतम ₹50,750 का एक्सचेंज मिलने पर कीमत ₹84,150 पहुंच जाती है. साथ ही ₹4,000 के बैंक ऑफर से प्रभावी कीमत ₹80,150 तक चली जाती है, वहीं लिस्टिंग में ₹80,143 की कीमत दिखाई जा रही है. यानी यह कोई सीधी कीमत में छूट नहीं है. लगभग ₹80 हजार की कीमत तक पहुंचने के लिए एक्सचेंज, बैंक ऑफर और दूसरे ऑफर का इस्तेमाल करना होगा.
(ये भी पढ़ेंः कार के उड़े चीथड़े: CNG पंप पर गैस भरवाते वक्त मची चीख-पुकार... क्या आप भी कर रहे यह जानलेवा भूल?)