SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

GTA 6 का इतना क्रेज क्यों? गाड़ी चुराने पर बिल्ली करती है अटैक, मगरमच्छ करता है शिकार... खेलने वालों ने खुद बताई खूबियां

13 साल बाद रिलीज हुए GTA 6 को फैंस ने मास्टरपीस बताया. पहली फीमेल लीड लूसिया, रियलिस्टिक वाइस सिटी और अटैक करने वाली बिल्ली की पूरी कहानी जानें.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Nov 19, 2026, 08:14 IST | Updated: Nov 19, 2026, 08:30 IST
Image Credit: 13 साल बाद रिलीज हुए GTA 6 को फैंस ने मास्टरपीस बताया.
Join

GTA 5 ने जब ओपन-वर्ल्ड गेमिंग की दुनिया बदली थी, तब किसी ने सोचा नहीं था कि अगला हिस्सा आने में इतना वक्त लगेगा. लेकिन अब रॉकस्टार गेम्स का Grand Theft Auto VI आ चुका है, और आते ही इसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. फैंस से लेकर बड़े-बड़े क्रिटिक्स तक हर कोई इसे एक ही नाम दे रहा है, मास्टरपीस. गेम में पहली फीमेल लीड लूसिया की दमदार एंट्री, सांसें रोक देने वाला रियलिस्टिक वाइस सिटी और एक गुस्सैल बिल्ली का वायरल सीन इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है.

20 मिनट में ही दीवाने हो गए गेमर्स
GTA 6 के रिलीज होते ही पूरी दुनिया के गेमिंग रूम्स में मानो कोई त्योहार मन रहा है. सोशल मीडिया पर गेम के क्लिप्स, रिव्यू और मजेदार ऑब्जर्वेशन्स की बाढ़ आ गई है. सिडनी के 33 साल के गेमर आसिफ मीर का रिएक्शन तो इस क्रेज की असली तस्वीर दिखाता है. रॉयटर्स से बात करते हुए उन्होंने बड़े जोश में कहा कि GTA VI कमाल कर रहा है और यह अब तक का सबसे बेहतरीन गेम है, जबकि उन्होंने इसे अभी सिर्फ 20 मिनट ही खेला था.

ये भी पढ़े- GTA 6 खेलने के लिए शख्स ने पत्नी और बेटी से साइन कराया 'नो-डिस्टर्बेंस' एग्रीमेंट, बदले में दिए पैसे; टीचर ने भी टाल दी परीक्षा

आसिफ ने आगे कहा कि वो अगली सुबह तक लगातार 10 से 12 घंटे खेलने के लिए बेताब हैं और आज रात बिल्कुल सोने वाले नहीं हैं. सच कहें तो यह हाल सिर्फ एक गेमर का नहीं है, बल्कि करोड़ों खिलाड़ी इस वक्त अपनी नींद भुलाकर वाइस सिटी की सड़कों पर घूम रहे हैं.

मियामी की हूबहू नकल लगता है नया वाइस सिटी
गेम को लेकर सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चा हो रही है, वो है इसकी रियलिस्टिक लुक और फील. Grand Theft Auto VI में खिलाड़ियों की वापसी वाइस सिटी में हुई है, जो रॉकस्टार गेम्स का मियामी और साउथ फ्लोरिडा पर आधारित एक काल्पनिक शहर है. शहर की भीड़, सड़कों की रौनक और माहौल इतना असली लगता है कि कई बार गेम और हकीकत के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गेम को डेवलप करते वक्त रिसर्चर्स ने इलाके के इतिहास और आर्किटेक्चर को बारीकी से समझने के लिए बार-बार एवरग्लेड्स के ऊपर से उड़ान भरी थी. इसी मेहनत का नतीजा है कि वाइस सिटी का हर कोना रियल महसूस होता है.

 

 

 

कार चुराई तो बिल्ली ने कर दिया हमला
GTA 6 की दुनिया सिर्फ इमारतों और गाड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां वाइल्डलाइफ और पालतू जानवरों का व्यवहार भी लोगों को चौंका रहा है. गेम रोलआउट होने के बाद से ही खिलाड़ी जानवरों के अलग-अलग रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. किसी ने लात पड़ने के बाद एक कुत्ते के दर्द में कराहते हुए दूर जाने पर दुख जताया, तो किसी ने बताया कि कैसे एक मगरमच्छ ने एक कैरेक्टर को निगल लिया.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में अब गेमर्स को लगा झटका! GTA 6 लॉन्च से ठीक पहले PlayStation सर्वर क्रैश, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

लेकिन इन सबके बीच जिस एक जानवर ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो है एक बिल्ली. गेमर्स ने नोटिस किया कि अगर गेम का लीड कैरेक्टर जेसन कोई ऐसी कार चुराने की कोशिश करता है जिसके अंदर पहले से एक बिल्ली बैठी हो, तो वो बिल्ली सीधा जेसन पर हमला कर देती है. बिल्ली के इस तेवर के आगे जेसन को मजबूरन उसे कार से बाहर फेंकना पड़ता है. यह छोटा सा डिटेल दिखाता है कि गेम को कितना बारीकी से गढ़ा गया है.

पहली बार GTA की दुनिया में फीमेल लीड की एंट्री
इस बार कहानी के केंद्र में दो मुख्य प्लेएबल कैरेक्टर्स हैं. एक हैं जेसन डुवल और दूसरी हैं लूसिया कैमिनोस. लूसिया इस पूरी GTA फ्रेंचाइजी के इतिहास की पहली मेन फीमेल लीड हैं, जिन्हें लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

कहानी में लूसिया और जेसन एक कपल हैं, जो अपराध की दुनिया के जरिए अपने हालात सुधारने की कोशिश में लगे हैं. दोनों की केमिस्ट्री और कहानी का अंदाज खिलाड़ियों को शुरुआत से ही बांधे रखता है.

ये भी पढ़ें- GTA 6 Release Time: भारत में आज रात ठीक इतने बजे खुलेगा GTA 6 का दरवाजा, जानिए टाइमिंग और कीमत की पूरी डिटेल

क्या उम्मीदों पर खरा उतरा GTA 6
जब किसी गेम का इंतजार 13 साल तक हो, तो उम्मीदों का पहाड़ बन जाना स्वाभाविक है. लेकिन शुरुआती रिएक्शन और रेटिंग्स बताती हैं कि GTA 6 ने सबका दिल जीत लिया है. क्रिटिक्स के रिव्यूज को जोड़ने वाली वेबसाइट मेटाक्रिटिक पर इस गेम को 100 में से 99 का औसत स्कोर मिला है.

इस शानदार स्कोर के साथ GTA 6 ने निंटेंडो के मशहूर गेम द लीजेंड ऑफ जेल्डा ओकारिना ऑफ टाइम की बराबरी कर ली है, जिसके नाम 1998 से यह रिकॉर्ड दर्ज था. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक रिव्यूअर क्रिस टैपसेल ने कहा कि गेम का विस्मय और भव्यता ही इसकी असली जान है और GTA 6 वाकई कमाल का है. हालांकि कुछ हल्की-फुल्की आलोचनाएं भी सामने आई हैं, जैसे कुछ लोगों को लगता है कि गेम का बहुत ज्यादा रियलिस्टिक सेटअप शायद इसके पुराने मजेदार पागलपन को थोड़ा कम कर सकता है.

ये भी पढ़ें- GTA 6 का ऐसा क्रेज: गेम खेलो और सैलरी पाओ... इस कंपनी ने 7000 कर्मचारियों को भेजा छुट्टी पर, CEO बोली- नवंबर 2027 तक उठाओ फायदा

 

क्रिटिक्स ने भी माना इसे मास्टरपीस
ब्लूमबर्ग के जाने-माने जर्नलिस्ट जेसन श्रेयर ने अपने रिव्यू में GTA 6 को सीधा मास्टरपीस करार दिया है. उन्होंने लिखा कि रॉकस्टार ने यहां जो कर दिखाया है, उस पर हैरान न होना मुश्किल है और इसके जैसा दूसरा कोई गेम नहीं है.

जेसन ने यह भी कहा कि इस गेम को खेलते वक्त वो अक्सर यही सोचते रहे कि आखिर ऐसा गेम बन भी कैसे सकता है. दुनिया भर के लाखों फैंस भी बिल्कुल यही महसूस कर रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद गेमिंग की दुनिया को एक ऐसा अनुभव मिला है, जिसकी चर्चा आने वाले कई सालों तक होती रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES