Google की नई पॉलिसी से बढ़ी चिंता! Gmail और Photos का डेटा ऐड के लिए हो सकता है इस्तेमाल, तुरंत बदलें ये सेटिंग
Google ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है, जिसके तहत Gmail, Google Drive और Google Photos से जुड़ा डेटा पर्सनलाइज्ड विज्ञापन दिखाने के लिए इस्तेमाल हो सकता है. यूजर्स के लिए यह जानना जरूरी है कि इस बदलाव और डेटा शेयरिंग से कैसे बच सकते हैं.
अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में Gmail, Google Drive और Google Photos का इस्तेमाल करते हैं और हर जरूरी ईमेल को इन प्लेटफॉर्म्स पर सेव रखते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. गूगल ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में एक ऐसा चुपचाप बदलाव कर दिया है, जिसके बाद आपकी पर्सनल चैट, ईमेल और प्राइवेट तस्वीरें सीधे तौर पर विज्ञापनों या ऐड से जुड़ सकती है.
अक्सर हम गूगल के AI फीचर्स या स्मार्ट टूल्स को बेहतर एक्सपीरियंस के लिए अपने पर्सनल अकाउंट्स का एक्सेस दे देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सुविधा आपके लिए प्राइवेसी की एक नई मुसीबत बन सकती है? आइए जानते हैं कि गूगल के इस नए बदलाव का आपकी डिजिटल प्राइवेसी पर क्या असर पड़ेगा.
Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, Google ने 16 अक्टूबर को अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में यह बदलाव किया है. नई जानकारी में बताया गया है कि अगर यूजर अपने डेटा को दूसरी Google सर्विसेज के साथ इस्तेमाल करने की परमिशन देते हैं, तो उस डेटा को ऐड को पर्सनलाइज करने के लिए भी प्रोसेस किया जा सकता है.
AI फीचर्स से जुड़ा है पूरा मामला
Google का Personal Intelligence फीचर यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है. इसके जरिए Google Search और Gemini जैसे टूल्स को यूजर की दूसरी Google सर्विसेज से जानकारी लेने की अनुमति मिल सकती है. सरल शब्दों में कहें तो, अगर कोई यूजर Gmail या Google Photos को इन AI टूल्स से कनेक्ट करता है, तो ये उसकी जानकारी के आधार पर ज्यादा काम के जवाब और सजेशन दे सकते हैं. इससे यूजर को अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी खोजने में आसानी हो सकती है.
लेकिन, नई प्राइवेसी पॉलिसी में यह भी साफ किया गया है कि यूजर की सेटिंग्स के आधार पर इन सर्विसेज से मिली जानकारी का इस्तेमाल विज्ञापनों को पर्सनलाइज करने के लिए हो सकता है. यानी AI फीचर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड बनाने के लिए दी गई डेटा एक्सेस की परमिशन का असर ऐड पर भी पड़ सकता है.
क्या Google आपका निजी डेटा विज्ञापन देने वाली कंपनियों को देगा?
Google ने यह साफ किया है कि ऐड देने वाली कंपनियों को यूजर्स के Gmail, Drive या Photos का सीधा एक्सेस नहीं दिया जाएगा. इस प्रक्रिया के तहत उन्हें यूजर्स के नाम या ईमेल एड्रेस जैसी पहचान बताने वाली जानकारी भी नहीं दी जाएगी. कंपनी का कहना है कि ऐड दिखाने के लिए इस्तेमाल होने वाले डेटा और विज्ञापन देने वाली कंपनियों को मिलने वाली जानकारी के बीच अंतर है. इसके साथ ही Google का कहना है कि नस्ल, या किसी भेदभाव वाले ऐड नहीं दिखाए जाएंगे.
Google की नई पॉलिसी में क्या कहा गया है?
अपडेटेड पॉलिसी के अनुसार, यूजर Search या Gemini जैसी Google सर्विसेज को Gmail, Drive और Photos जैसी दूसरी सर्विसेज का डेटा इस्तेमाल करने की परमिशन दे सकता है. यह परमिशन संबंधित सर्विस की पॉलिसी और यूजर की सेटिंग्स के अधीन होगी. पॉलिसी में यह भी बताया गया है कि Search को उपलब्ध कराए गए डेटा को विज्ञापनों समेत दूसरे कंटेंट को पर्सनलाइज करने के लिए प्रोसेस किया जा सकता है. इसके साथ ही यूजर की सेटिंग्स के आधार पर उसकी पसंद, गतिविधियों या Google सर्विसेज से मिले पर्सनलाइज्ड कंटेंट के हिसाब से ऐड दिखाए जा सकते हैं. इस बदलाव से साफ है कि Google की AI सर्विसेज को ज्यादा पर्सनलाइज्ड बनाने और विज्ञापन दिखाने के तरीके आपस में जुड़ सकते हैं.
यूजर्स को अब क्या करना चाहिए?
अगर आप नहीं चाहते कि आपकी अलग-अलग Google सर्विसेज की जानकारी दूसरी सर्विसेज के साथ इस्तेमाल हो, तो अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स जरूर चेक कर लें. देखें कि Gmail, Google Drive और Google Photos को किन सर्विसेज से कनेक्ट करने की परमिशन दी गई है. साथ ही, Google Search और Gemini में उपलब्ध डेटा एक्सेस से जुड़ी सेटिंग्स को भी देख सकते हैं. जरूरत न होने पर कनेक्टेड सर्विसेज की परमिशन बंद कर दें.
(ये भी पढ़ेंः दिपेंदर गोयल के Temple का इंतजार होने वाला है खत्म! इस दिन से शुरू होंगे प्री ऑर्डर, सामने आई कीमत की डिटेल्स)
Gmail और Google Photos का डेटा शेयर होने से कैसे रोकें?
अगर आप नहीं चाहते कि Gmail, Google Drive या Google Photos की जानकारी दूसरी Google सर्विसेज के साथ इस्तेमाल हो, तो कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
सबसे पहले अपने फोन में Google Account ओपन करें और myaccount google.com पर जाएं.
अब यहां Data & privacy से जुड़ी सेटिंग्स मिलेंगी.
इसके बाद Search Services में Manage Personalized Recommendations का ऑप्शन खोजें.
यहां Google Workspace और Google Photos जैसी कनेक्टेड सर्विसेज को डिस्कनेक्ट कर दें.
(ये भी पढ़ेंः 1 साल से फ्रिज के पीछे छिपकर लोगों की जेब काट रहा था कंप्यूटर! एक छोटी सी गलती और पकड़ा गया शातिर चीनी कपल)