भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /टेक
  • /1 साल से फ्रिज के पीछे छिपकर लोगों की जेब काट रहा था कंप्यूटर! एक छोटी सी गलती और पकड़ा गया शातिर चीनी कपल

1 साल से फ्रिज के पीछे छिपकर लोगों की जेब काट रहा था कंप्यूटर! एक छोटी सी गलती और पकड़ा गया शातिर चीनी कपल

जापान के कोबे शहर के एक होटल में फ्रिज के पीछे छिपाकर रखे गए कंप्यूटर से 4.8 लाख फर्जी ईमेल भेजकर क्रेडिट कार्ड डेटा चुराने वाले चीनी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Written ByMohit Chaturvedi
Published: Oct 24, 2026, 12:09 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 12:45 PM IST
joinshare
1 साल से फ्रिज के पीछे छिपकर लोगों की जेब काट रहा था कंप्यूटर! एक छोटी सी गलती और पकड़ा गया शातिर चीनी कपल
Image Credit: कंप्यूटर होटल के वाई-फाई का इस्तेमाल करके अब तक करीब 4 लाख 80 हजार फर्जी यानी फिशिंग ईमेल भेज चुका था.

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

जापान के कोबे शहर के एक होटल में ऐसा कारनामा चल रहा था जिसके बारे में सोचकर भी किसी का दिमाग चकरा जाए. वहां एक होटल के कमरे में फ्रिज के पीछे छिपाकर रखा गया कंप्यूटर पिछले एक साल से बिना किसी की नजर में आए लगातार काम कर रहा था. यह कंप्यूटर होटल के वाई-फाई का इस्तेमाल करके लाखों लोगों को फर्जी ईमेल भेज रहा था और उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारियां चुरा रहा था.

होटल का फ्री वाई-फाई और फ्रिज के पीछे छिपा सर्वर
जापानी पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात की तो पता चला कि मई 2025 में एक शख्स ने होटल के कमरे में लगे फ्रिज के ठीक पीछे एक कंप्यूटर सेट कर दिया था. इस मशीन को होटल के फ्री वाई-फाई से जोड़ दिया गया था ताकि इसे इंटरनेट कनेक्शन मिलता रहे. कमाल की बात यह थी कि हैकर्स को बार-बार होटल के उस कमरे में जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती थी. वे दूर बैठकर ही अपने लैपटॉप या फोन से उस कंप्यूटर को पूरी तरह कंट्रोल कर रहे थे. होटल के कर्मचारियों और सफाई करने वालों को एक साल तक भनक भी नहीं लगी कि फ्रिज के पीछे कोई बड़ा हैकिंग सेटअप चल रहा है.

4.8 लाख फर्जी ईमेल और लाखों लोगों का डेटा
यह छुपा हुआ कंप्यूटर होटल के वाई-फाई का इस्तेमाल करके अब तक करीब 4 लाख 80 हजार फर्जी यानी फिशिंग ईमेल भेज चुका था. जब पुलिस ने सूचना मिलने पर रूम में रेड मारी और कंप्यूटर को जब्त किया, तो उसमें 24 लाख से ज्यादा ईमेल एड्रेस का एक विशाल डेटाबेस मिला. यह पूरी लिस्ट उन लोगों की थी जिन्हें आने वाले दिनों में शिकार बनाने का प्लान था. ये फर्जी ईमेल इस तरह डिजाइन किए जाते थे कि देखने वाले को लगे कि मैसेज किसी नामी बैंक या असली क्रेडिट कार्ड कंपनी से आया है. ईमेल में एक लिंक होता था जिस पर क्लिक करते ही यूजर एक नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता था और अपना कार्ड नंबर व सिक्योरिटी कोड भर देता था.

एक यूजर की सतर्कता से खुली पूरी पोल
इतने शातिराना तरीके से चल रहा यह पूरा नेटवर्क शायद आगे भी पकड़ा न जाता, अगर एक आम इंटरनेट यूजर ने समझदारी न दिखाई होती. उस शख्स को जब यह संदेहास्पद ईमेल मिला तो उसने उस मैसेज का टेक्निकल मेटाडेटा और आईपी एड्रेस चेक कर लिया. जब आईपी एड्रेस को ट्रैक किया गया तो उसकी लोकेशन कोबे शहर के उसी होटल की निकली. उस यूजर ने बिना देर किए सीधे होटल के मैनेजर को फोन करके इसकी जानकारी दी. होटल स्टाफ ने जब कमरे में जाकर ठीक से छानबीन की, तब जाकर फ्रिज के पीछे छिपा हुआ वह चालू कंप्यूटर बरामद हुआ और पुलिस को बुलाया गया.

चीनी पति-पत्नी गिरफ्तार, मिले 74 नए स्मार्टफोन
मामले की तह तक पहुंचते हुए पुलिस ने 39 साल के ये जियाफेंग और उसकी पत्नी शेन ची को गिरफ्तार कर लिया है, जो दोनों चीन के रहने वाले हैं. पुलिस ने जब उनके ठिकाने पर छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. घर से 74 ब्रांड न्यू और महंगे स्मार्टफोन मिले. ये दोनों आरोपी लोगों के चुराए गए क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स अपने फोन में लोड करते थे और शहर के बड़े-बड़े मॉल और दुकानों में जाकर महंगी शॉपिंग करते थे. बताया जा रहा है कि साल 2024 से लेकर अब तक यह कपल करीब 1 करोड़ जापानी येन (लगभग 63 हजार डॉलर) का चूना लोगों को लगा चुका था. पुलिस फिलहाल यह पता लगा रही है कि इस हैकिंग गैंग का नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source