भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /टेक
  • /दिपेंदर गोयल के Temple का इंतजार होने वाला है खत्म! इस दिन से शुरू होंगे प्री ऑर्डर, सामने आई कीमत की डिटेल्स

दिपेंदर गोयल के Temple का इंतजार होने वाला है खत्म! इस दिन से शुरू होंगे प्री ऑर्डर, सामने आई कीमत की डिटेल्स

Zomato के को-फाउंडर दिपेंदर गोयल का नया ब्रेन-मॉनिटरिंग गैजेट Temple की संभावित कीमत सामने आ गई है. लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार, 85 हजार रुपये की कीमत वाले इस अनोखे डिवाइस के प्री-ऑर्डर 1 नवंबर से शुरू हो सकते हैं.

Written ByUdbhav Tripathi
Published: Oct 24, 2026, 03:44 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 03:56 PM IST
joinshare
दिपेंदर गोयल के Temple का इंतजार होने वाला है खत्म! इस दिन से शुरू होंगे प्री ऑर्डर, सामने आई कीमत की डिटेल्स
Image Credit: टेंपल डिवाइस प्री ऑर्डर

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अगर आप भी ऐसी डिवाइस के बारे में जानना चाहते हैं, जो हमारे दिमाग में होने वाले बदलावों पर नजर रख सके, तो दिपेंदर गोयल की नई डिवाइस टेंपल आपके काम की हो सकती है. Zomato के को फाउंडर की इस डिवाइस की चर्चा काफी समय से हो रही है, अब इसकी संभावित कीमत भी सामने आ गई है. शुरुआती यूजर्स को भेजे गए इनवाइट के अनुसार, टेंपल को खरीदने के लिए आपको 85,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. खास बात यह है कि इसकी कीमत में लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन भी शामिल बताया गया है. कंपनी के पहले बैच के लिए प्री ऑर्डर 1 नवंबर 2026 से शुरू होने वाले हैं. आइए जानते हैं कि Temple कैसे काम करती है और इसमें क्या खास है.

1 नवंबर से शुरू होंगे प्री ऑर्डर

Temple की शुरुआती कीमत का पता उन यूजर्स को भेजे गए इनवाइट से चला है, जिन्हें कंपनी ने अर्ली एक्सेस दिया है. इस इनवाइट के अनुसार, चुनिंदा यूजर्स आम लोगों के लिए प्री ऑर्डर शुरू होने से पहले Temple ऐप के जरिए डिवाइस ऑर्डर कर सकेंगे. लेकिन पहले बैच में डिवाइस की संख्या लिमटेड होगी.

कंपनी हर डिवाइस को ऑर्डर मिलने के बाद हाथ से तैयार करेगी. शुरुआती एक्सेस पाने वाले कस्टमर्स इसे खरीदने वाले पहले लोगों में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को Temple ऐप डाउनलोड करना होगा और उसी ईमेल आईडी से साइन इन करना होगा, जिस पर उन्हें अर्ली एक्सेस का इनवाइट मिला है.

फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि पहले बैच में कुल कितनी डिवाइस उपलब्ध होंगी और ग्राहकों तक इनकी डिलीवरी कब से शुरू होगी. डिवाइस की अंतिम कीमत और बिक्री से जुड़ी बाकी जानकारी का इंतजार है.

TEMPLE to be launched at Rs.85000 ! #TEMPLE https://t.co/uLrjWCpwHW

— Vineeth K (@DealsDhamaka) October 23, 2026

6 कलर्स में मिलेगी Temple डिवाइस

Temple डिवाइस पहले से ही काफी चर्चा में है. दीपिंदर गोयल को राज शमानी के पॉडकास्ट में इसे पहने हुए देखा गया था. वहीं, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी लाइव मैच के दौरान इस डिवाइस को पहन चुकी हैं. कंपनी इस डिवाइस को कुल 6 कलर्स में पेश करेगी. इनमें True Gold, Rose Gold, Black Mirror, Real Jade, Deep Blue और Purple Funk शामिल हैं. इसका डिजाइन ऐसा है कि इसे सिर के किनारे, माथे और कान के बीच लगाया जाता है.

क्या करती है Temple डिवाइस?

आमतौर पर स्मार्टवॉच का इस्तेमाल कदम गिनने, हार्ट रेट और नींद पर नजर रखने के लिए किया जाता है. Temple इससे अलग काम करती है. इसे दिमाग में खून के बहाव से जुड़े बदलावों को ट्रैक करने के लिए तैयार किया गया है. इसमें BrainFlow नाम की तकनीक का इस्तेमाल होता है, जो दिमाग में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन की उपलब्धता से जुड़े संकेतों को ट्रैक करती है. यह डिवाइस कॉग्निटिव लोड यानी दिमाग पर पड़ने वाले मानसिक दबाव से जुड़े संकेतों को समझने में भी मदद कर सकती है.

Temple को सिर के किनारे त्वचा पर लगाया जाता है. इसे अपनी जगह पर टिकाए रखने के लिए Grips नाम की चिपकने वाली स्ट्रिप्स का इस्तेमाल होता है. ये स्ट्रिप्स एक बार इस्तेमाल करने के लिए बनाई गई हैं. कंपनी के मुताबिक, इनकी मदद से डिवाइस को रोजमर्रा के कामों और एक्सरसाइज के दौरान भी पहना जा सकता है.

(ये भी पढे़ंः 1 साल से फ्रिज के पीछे छिपकर लोगों की जेब काट रहा था कंप्यूटर! एक छोटी सी गलती और पकड़ा गया शातिर चीनी कपल)

क्या है Temple का Entropy स्कोर?

इस डिवाइस में Entropy स्कोर भी दिया गया है, जो 1 से 250 के बीच होता है. यह स्कोर शरीर पर पड़ने वाले दबाव से जुड़े संकेतों को दिखाने के लिए बनाया गया है. नींद, एक्सरसाइज, तनाव और कैफीन जैसी चीजें इस स्कोर को प्रभावित कर सकती हैं.

लेकिन, यह समझना जरूरी है कि Temple को सेहत और रिसर्च से जुड़े इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है. इसे किसी बीमारी की पहचान करने या मेडिकल जांच के ऑप्शन के रूप में इस्तेमाल करने के लिए नहीं बनाया गया है.

(ये भी पढे़ंः WhatsApp पर बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज! बिना हाथ लगाए खुद-ब-खुद चला जाएगा मैसेज, जानिए कैसे करेगा काम)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Tech News