App

गूगल जेमिनी में आया कमाल का GIF फीचर, पर भारत के फ्री यूजर्स के हाथ अभी खाली; जानें किन 8 देशों को मिला मुफ्त फायदा

गुगल जेमनी में अब लिखकर, फोटो या वीडियो से कस्टम GIF और मीम्स बनाने का फीचर आ गया है. ये सुविधा दुनिया भर के पेड सब्सक्राइबर्स और 8 देशों के फ्री यूजर्स को मिल रही है, जबकि भारत के फ्री यूजर्स को इसके लिए फिलहाल इंतजार करना होगा.

गूगल जेमिनी में आया कमाल का GIF फीचर, पर भारत के फ्री यूजर्स के हाथ अभी खाली; जानें किन 8 देशों को मिला मुफ्त फायदा

ग्रुप चैट में सही रिएक्शन देने के लिए अब पुरानी GIF लाइब्रेरी में घंटों स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं है. गूगल जेमिनी में एक नया और मजेदार फीचर आ गया है, जिससे आप सीधे लिखकर या फोटो और वीडियो के जरिए अपने खुद के GIF बना सकते हैं.

ओपन एआई के चैट जीपीटी के बाद अब गूगल भी इस रेस में अपने जेमिनी Omni 1.2 Flash वीडियो मॉडल के साथ उतर आया है. अपने दोस्तों की फोटो या मजेदार लाइन डालकर आप तुरंत खुद का कस्टम मीम और रिएक्शन तैयार कर सकते हैं.

लिखकर या फोटो से ऐसे बनेंगे आपके GIF

इस नए फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान रखा गया है. आप जेमिनी के मुख्य चैट बॉक्स में सीधे लिखकर बता सकते हैं कि आपको कैसा एनिमेशन चाहिए.

साथ में इमेज और वीडियो क्रिएशन टूल में जाकर फॉर्मेट से GIF चुनकर भी प्रॉम्प्ट डाला जा सकता है. रिएक्शन मीम बनाने के लिए पहले से रेडीमेड टेम्पलेट्स भी मौजूद हैं.

अगर आप चाहते हैं कि GIF में किसी खास चेहरे या सीन का मजा आए, तो अपनी फोटो या वीडियो अपलोड करके भी आप बना सकते हैं.

3 सेकंड का लूप बनेगा और सीधे होगा शेयर

जेमनी से बनने वाले ये एनिमेशन करीब तीन सेकंड के होते हैं और अपने आप लगातार लूप में चलते रहते हैं. जैसे ही आपका GIF तैयार हो जाएगा, आप इसे सीधे कॉपी करके वाट्सऐप, इंस्टाग्राम या किसी भी सपोर्टेड ऐप में पेस्ट कर सकते हैं.

चैटिंग के अलावा आप इसे ईमेल और डॉक्यूमेंट्स में भी लगा सकते हैं. चाहें तो इसे सीधे नॉर्मल .gif फाइल के रूप में अपने फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड भी कर सकते हैं.

फ्री में किसको मिलेगा और किसे करना होगा इंतजार?

इस फीचर का फायदा दुनिया भर के गूगल एआई सब्सक्राइबर्स को मिलना शुरू हो गया है. वहीं फ्री यूजर्स के लिए इसे फिलहाल सिर्फ आठ देशों में उपलब्ध कराया गया है.

ये फीचर का जो फ्री में फायदा उठाएंगे वो देश अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी और फ्रांस हैं. इस फीचर को भारत में इस्तेमाल करने के लिए आपको पेड वर्जन लेना पड़ेगा. हो सकता है कि आगे चलकर इसे भारत में फ्री यूजर्स के लिए भी ओपेन कर दिया जाए.

कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है, इसलिए हो सकता है कि कुछ लोगों के फोन में पेड वर्जन होने के बाद भी लेट से दिखे.

क्या हर GIF बन पाएगा वायरल मीम?

गूगल और ओपन एआई दोनों के पास ऐसे टूल आने के बाद एआई से बने GIF अब चैटबॉट्स की पहचान बनते जा रहे हैं.

दोस्तों के साथ मस्ती करने या किसी खास पल पर तुरंत मजेदार रिएक्शन देने के लिए ये फीचर काफी काम आ सकता है.

लेकिन आप ये सोच रहे हैं कि इसके बनाए GIF हर बार उतने ही मजेदार और असली मीम के जितना ही वायरल हो, ये जरूरी नहीं है. GIF के अच्छा और वायरल होना आपके आइडिया और प्रॉम्प्ट पर ही निर्भर करेगा.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More