क्या वाकई सेफ हैं आपके पर्सनल मैसेज? Google AI ने WhatsApp और Signal की सीक्रेट चैट्स पर किया बड़ा खुलासा!
साइबर सिक्योरिटी की दुनिया से एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. गूगल की AI रिसर्च लैब गूगल दीपमाइंड ने एक ऐसा काम कर दिखाया है, जिसे अब तक लगभग नामुमकिन माना जा रहा था.
मैसेजिंग ऐप्स WhatsApp और Signal पर होने वाली आपकी पर्सनल चैट कितनी सेफ है? इस सवाल का जवाब देने के लिए Google DeepMind की टीम ने एक बड़ा खुलासा किया है. कंपनी के रिसर्चर्स ने एक खास तकनीक की मदद से Signal के सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की विस्तार से जांच की है. इस जांच में यह साबित करने की कोशिश की गई है कि यूजर्स की चैट को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होने वाला सिस्टम अपने तय नियमों के अनुसार ही काम करता है.
Google DeepMind के रिसर्च साइंटिस्ट स्वरत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस कामयाबी की जानकारी दी. उनके अनुसार, टीम ने AlphaProof Code नाम के एक नए सिस्टम की मदद से Signal के क्रिप्टोग्राफिक प्रोटोकॉल की मशीन कोड के स्तर तक जांच की. इस प्रोटोकॉल का इस्तेमाल WhatsApp और Google Messages जैसी सेवाओं में भी होता है.
चार हफ्ते में तैयार किया 60 लाख लाइन का प्रूफ
पहले किसी सॉफ्टवेयर की सुरक्षा को गणितीय तरीके से साबित करना काफी मुश्किल और लंबा काम माना जाता था. इसमें एक्सपर्ट्स को कई साल तक कोड़ की जांच करनी पड़ती थी. लेकिन इस बार Google की टीम ने इस काम को काफी कम समय में पूरा किया. रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में चार हफ्तों तक AlphaProof Code के एजेंट्स ने काम किया. इस दौरान उन्होंने Lean नाम की गणितीय प्रूफ लैंग्वेज में 60 लाख से ज्यादा लाइन का प्रूफ तैयार किया.
इस पूरे काम में Gemini Carbon मॉडल्स की भी मदद ली गई. इनकी मदद से कोड की जांच की गई और उन हिस्सों की पहचान की गई, जिन पर एक्सपर्ट्स को दोबारा ध्यान देने की जरूरत थी. इसके बाद इंसानी एक्सपर्ट्स ने पूरे काम का रिव्यू किया.
(ये भी पढे़ंः एआई पर भरोसा करना पड़ा भारी! Claude ने डिलीट किए प्रोफेसर के 1 साल के नोट्स, फिर खुद मांगी माफी)
इंसानों का काम भी हुआ आसान
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह रही कि इसमें एक्सपर्ट्स को पूरे कोड की एक-एक लाइन खुद जांचने की जरूरत नहीं पडी. AI एजेंट्स ने ज्यादातर काम संभाला और इंसानी विशेषज्ञों को केवल करीब 1 फीसदी कोडबेस की समीक्षा करनी पडी.
इस तरह कम समय में सॉफ्टवेयर की सुरक्षा से जुडी बारीकियों की जांच करना आसान हुआ. लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि WhatsApp या Signal पर किसी तरह का साइबर हमला होना अब नामुमकिन हो गया है. यह उपलब्धि खास तौर पर उस क्रिप्टोग्राफिक प्रोटोकॉल की जांच से जुडी है, जो यूजर्स की बातचीत को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है.
(ये भी पढ़ेंः सावधान! फोन से चिपके रहने वाले बच्चे हो सकते हैं साइबर बुलिंग के शिकार, जानिए AI कैसे बढ़ा रहा है मुसीबत? )