)
फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल यानी 'Big Billion Days 2026' लाइव है. इस बार ऑफर्स का ऐसा तूफान आया है जिसने पूरे टेक मार्केट में तहलका मचा दिया है. खासकर 30,000 रुपये से कम बजट वाले सेगमेंट में तो कंपनियों ने कीमतों की ऐसी धज्जियां उड़ाई हैं कि यूथ खुशी से झूम उठा है. चाहे आपको ट्रांसपेरेंट लुक वाला नथिंग फोन पसंद हो या फिर मोटोरोला का स्लीक डिजाइन, इस सेल में सबको भारी छूट मिल रही है. तो चलिए जल्दी से जान लेते हैं उन टॉप 5 फोन्स के बारे में जो 30 हजार के बजट में आपकी पहली पसंद बनने वाले हैं.
Nothing Phone 4b पर आई सबसे बड़ी छूट
नथिंग फोन ने इस सेल में सबसे बड़ा धमाका किया है. आमतौर पर 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिकने वाला Nothing Phone 4b सेल में 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. लेकिन खेल यहीं खत्म नहीं होता. अगर आपके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी. यानी 40 हजार वाला यह प्रीमियम स्मार्टफोन आपको 26,000 रुपये से भी कम में मिल जाएगा. इस फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर, 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का पावरफुल रियर कैमरा मिलता है. अगर आप बजट थोड़ा और बढ़ा सकते हैं तो नथिंग फोन 4a को भी 32,000 रुपये के आस-पास देख सकते हैं.
Poco X8 Power में मिलेगी 10,000mAh की बड़ी बैटरी
अगर आपकी सबसे बड़ी शिकायत फोन की बैटरी खत्म होने को लेकर रहती है, तो पोको का यह नया हैंडसेट आपकी सारी टेंशन दूर कर देगा. Poco X8 Power की असली कीमत 35,999 रुपये है, लेकिन बिग बिलियन डेज सेल में यह 30,999 रुपये पर लिस्ट हुआ है. बैंक ऑफर्स के तहत ICICI और HDFC बैंक कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक की सीधी छूट मिल रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर 29,000 रुपये से कम रह जाती है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की तगड़ी बैटरी है, जो दिन-रात गेमिंग और बिंज वॉचिंग के बाद भी खत्म नहीं होगी. साथ में स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट और 32 मेगापिक्सल का शानदार सेल्फी कैमरा भी दिया गया है.
Motorola Edge 70 Fusion का जलवा कायम
मोटोरोला के एज सीरीज वाले फोन्स को उनकी प्रीमियम डिस्प्ले और क्लीयर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. Motorola Edge 70 Fusion सेल के दौरान 30,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. ग्राहकों की डील को और आसान बनाने के लिए फ्लिपकार्ट SBI और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2,725 रुपये की भारी छूट दे रहा है. इतना ही नहीं, अगर आपके पास सुपरकॉइन्स हैं तो 250 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिल जाएगा, जिससे इस फोन को आप करीब 28,274 रुपये में अपना बना सकते हैं. इसमें 7,000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर और 50MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलता है.
Oppo K14 Plus पर मिल रहा कूपन का बड़ा सरप्राइज
हाल ही में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया Oppo K14 Plus 5G भी इस डिस्काउंट रेस में पीछे नहीं है. सेल में यह स्मार्टफोन 29,999 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन कंपनी यूजर्स को 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट सीधा दे रही है. इसके ऊपर फ्लिपकार्ट SBI और एक्सिस बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करके आप 1,500 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं. कुल मिलाकर इस फोन की शुरुआती कीमत घटकर 27,500 रुपये से भी नीचे आ जाती है. इस डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर और 8,000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है जो डेली टास्क को मक्खन जैसा चलाता है.
Vivo T5 Pro पर मिला 7,500 रुपये से ज्यादा का कैशबैक
कैमरा और लुक के दीवानों के लिए वीवो हमेशा से ही पसंदीदा ब्रांड रहा है. Vivo T5 Pro की रेगुलर कीमत 36,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट की इस महा-सेल में इस पर जबरदस्त ऑफर्स का फायदा मिल रहा है. फोन पर सीधे 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट है और अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5,650 रुपये तक का तगड़ा कैशबैक मिल सकता है. यानी यह फ्लैगशिप लेवल फोन आपके बजट में पूरी तरह फिट बैठ जाएगा. इसमें 9,020mAh की धांसू बैटरी, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट और 32MP का सेल्फी शूटर मिलता है. वहीं अगर आप बैटरी से थोड़ा समझौता कर सकते हैं तो सिंपल Vivo T5 भी 30,000 रुपये से कम में आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है.