SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर एलन मस्क का बड़ा कदम, X पर आया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, रहेगी माता-पिता की नजर

एक्स ने 13 से 17 साल के बच्चों के लिए पैरेंटल कंट्रोल फीचर शुरू कर दिया है, जिससे माता-पिता स्क्रीन टाइम तय कर सकेंगे, फॉलोअर्स पर नजर रख सकेंगे खराब विज्ञापनों को रोक सकेंगे.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 26, 2026, 17:07 IST | Updated: Nov 26, 2026, 17:19 IST
Join

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने आखिरकार 13 से 17 साल के किशोरों के लिए पैरेंटल कंट्रोल फीचर पेश कर दिया है. इस नए बदलाव से माता-पिता अपने बच्चों के ऑनलाइन इस्तेमाल पर आसानी से नजर रख सकेंगे.

अब बच्चों के अकाउंट अपने आप सेफ मोड में रहेंगे. उन्हें कोई गलत या संवेदनशील पोस्ट नहीं दिखेगी. साथ ही उनकी पसंद के हिसाब से आने वाले विज्ञापन भी बंद रहेंगे.

कंपनी ने साफ किया है कि इन बुनियादी सुरक्षा नियमों के अलावा परिवारों को और सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे बच्चों को एक सुरक्षित डिजिटल माहौल मिल सके.

स्क्रीन टाइम तय करने और फॉलोअर्स पर नजर रखने की सुविधा

नए नियमों के हिसाब से माता पिता ये देख सकेंगे कि उनके बच्चे एक्स पर रोजाना कितना समय बिता रहे हैं. वो उनके फोन चलाने के समय को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं. इसके अलावा अगर कोई नए फॉलोअर्स जुड़ना चाह रहे हैं तो उनके नोटिफेकेशन भी पहले माता पिता के पास जाएंगे.

फॉर यू फीड में केवल उन्हीं अकाउंट की पोस्ट दिखेंगी जिन्हें बच्चे पहले से फॉलो करते हैं. माता-पिता कुछ खास शब्दों को ब्लॉक कर सकते हैं.

साथ ही ये भी तय कर सकते हैं कि बच्चों को कौन सीधे मैसेज भेज सकता है. वे यह तो देख सकेंगे कि बच्चे ने किससे बात की है, लेकिन मैसेजों की निजी बातचीत नहीं पढ़ पाएंगे.

खाते जोड़ने के लिए दोनों की सहमति होगी जरूरी

इन नए सुरक्षा फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए कंपनी के हेल्प सेंटर में आसान तरीका बताया गया है. किसी अकाउंट को जोड़ने की शुरुआत माता-पिता की तरफ से होगी, जिसे बच्चों की मंजूरी के बाद पूरा किया जाएगा.

दोनों पक्षों की सहमति के बिना ये व्यवस्था लागू नहीं हो सकेगी. कंपनी ने ये भी सुविधा दी है कि एक अभिभावक अपने खाते से बच्चों पांच किशोरों के खातों की निगरानी कर सकता है.

प्राइवेसी का भी रखा गया है पूरा ध्यान

एक्स ने साफ कहा है कि ये नए नियम बच्चों की प्राइवेसी में दखल दिए बिना काम करेंगे. माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चों के निजी संदेश नहीं पढ़ सकेंगे और न ही उनकी सर्च या देखने की हिस्ट्री जान पाएंगे.

इसके साथ ही अभिभावक अपने बच्चों के खाते से कोई पोस्ट नहीं कर सकेंगे और न ही सीधे उनके खाते में लॉग इन कर पाएंगे. इसका मकसद केवल बच्चों को अनुचित सामग्री से बचाना है, न कि उनकी जासूसी करना.

प्लेटफॉर्म पर मौजूद चुनौतियों को लेकर उठते रहे हैं सवाल

पिछले कुछ वर्षों में इस प्लेटफॉर्म पर नफरत भरे भाषण, भ्रामक जानकारी, नकली तस्वीरों और ट्रोलिंग जैसी समस्याएं काफी बढ़ी हैं. सामग्री की निगरानी में कमी और फर्जी खातों की भरमार के कारण कई विशेषज्ञ बच्चों को इससे दूर रखने की सलाह देते रहे हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES