SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टेक वर्ल्ड का सबसे बड़ा ड्रामा: Jensen Huang के अफेयर पर बवाल के बीच Elon Musk की एंट्री, बोले- उन्हें हायर करना सम्मान की बात होगी

अफेयर विवाद में घिरे Nvidia CEO Jensen Huang को Elon Musk ने हायर करने के संकेत दिए हैं. जानिए इस पूरे मामले और अमेरिकी जांच की हर बड़ी अपडेट.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Nov 12, 2026, 12:07 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 12:11 PM IST
Image Credit: Jensen Huang को Elon Musk ने हायर करने के संकेत दिए हैं.
Join

AI की रेस में एक-दूसरे को टक्कर देने वाले दो बड़े नाम, Elon Musk और Nvidia के CEO Jensen Huang, अचानक एक बिल्कुल अलग वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Elon Musk के सिर्फ चार शब्दों के एक रिप्लाई ने पूरी सिलिकॉन वैली में सनसनी फैला दी है. मामला बेहद गंभीर भी है और फिल्मी भी. एक तरफ Jensen Huang अपनी पर्सनल लाइफ और कथित अफेयर्स की वजह से अपनी ही कंपनी के निशाने पर हैं, तो दूसरी तरफ अमेरिकी सांसदों ने इसे देश की सुरक्षा से जोड़ दिया है. ऐसे मुश्किल दौर में जब Huang की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है, तब दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी Elon Musk ने उनके लिए अपने दरवाजे खोलने के संकेत दे दिए हैं.

आखिर X पर ऐसा क्या हुआ जिसने इंटरनेट हिला दिया?
गुरुवार को जब Jensen Huang के विवाद की खबरें हर तरफ फैल रही थीं, तब X पर एक यूजर ने सीधे Elon Musk को टैग करते हुए एक सुझाव दिया. यूजर ने लिखा कि अगर Nvidia अपने CEO को बाहर का रास्ता दिखाती है, तो Elon को उन्हें तुरंत अपनी कंपनी में रख लेना चाहिए. यूजर का ट्वीट था, "Elon please hire Jensen."

आमतौर पर ऐसे ट्वीट्स पर बड़े CEO चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन यह Elon Musk हैं, जो हर बड़े मौके पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते. Musk ने इस ट्वीट पर बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, "That would be an honour." यानी उन्हें हायर करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी. बस फिर क्या था, Musk का यह छोटा सा रिप्लाई आग की तरह फैल गया. टेक एक्सपर्ट्स से लेकर आम यूजर्स तक, हर कोई अब यही कयास लगा रहा है कि अगर Nvidia ने Huang को निकाला, तो क्या वह Tesla या xAI का हिस्सा बनेंगे.

 

 

क्या है Jensen Huang का पूरा अफेयर विवाद?
इस पूरे बवाल की जड़ में दो महिलाओं के साथ Jensen Huang के कथित रिश्तों की खबरें हैं. पहला नाम है Alice Huang, जो Megaspeed International की फाउंडर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jensen और Alice के बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. शुरुआत में यह सिर्फ एक निजी मामला लग रहा था, लेकिन जल्द ही इसने एक बड़ा राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़ा रूप ले लिया.

दूसरा मामला भी कम चौंकाने वाला नहीं है. मशहूर अखबार The New York Times की एक रिपोर्ट के अनुसार, Jensen Huang का संबंध Nvidia की ही वाइस प्रेसिडेंट ऑफ हेल्थकेयर, 48 वर्षीय Kimberly Powell के साथ भी रहा है. खास बात यह है कि Kimberly कंपनी में सीधे Jensen Huang को ही रिपोर्ट करती हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मार्च महीने में कैलिफोर्निया के सैन जोस में हुए एक Nvidia कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों को एक होटल में बेहद करीब और एक-दूसरे के प्रति स्नेह दिखाते हुए वीडियो में कैद किया गया था. कॉर्पोरेट दुनिया में अपने ही अधीन काम करने वाले कर्मचारी के साथ ऐसा रिश्ता कंपनी के नियमों का सीधा उल्लंघन माना जाता है.

मामले में कैसे हुई अमेरिकी सांसदों और जासूसी की एंट्री?
यह विवाद सिर्फ ऑफिस रोमांस तक सीमित रहता तो शायद बात इतनी आगे न बढ़ती. लेकिन Alice Huang के बैकग्राउंड ने अमेरिकी सरकार और सांसदों के कान खड़े कर दिए हैं. दरअसल, अमेरिकी सांसदों ने इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि Alice Huang के संभावित संबंध चीनी खुफिया एजेंसी यानी Chinese intelligence से हो सकते हैं.

अब अमेरिकी नेताओं के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चीन ने Nvidia के CEO को प्रभावित करने के लिए किसी 'हनीपॉट' (Honeypot) या हनीट्रैप जैसी साजिश का इस्तेमाल किया था. सांसद इस बात की तह तक जाना चाहते हैं कि क्या इस कथित रिश्ते का असर अमेरिका के उन फैसलों पर पड़ा, जो चीन को एडवांस AI चिप्स बेचने से जुड़े थे. चूंकि Nvidia दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप बनाने वाली कंपनी है, इसलिए इसके CEO का किसी संदिग्ध व्यक्ति के करीब होना अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है.

कंपनी के अंदर क्या चल रहा है और बोर्ड का क्या फैसला है?
बढ़ते दबाव और मीडिया रिपोर्ट्स के बीच Jensen Huang ने आखिरकार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. खबरों के मुताबिक, उन्होंने अपने कथित अफेयर की बात स्वीकार कर ली है. इतना ही नहीं, सोमवार और मंगलवार को हुई कंपनी की आंतरिक मीटिंग्स में उन्होंने खुद अपने कर्मचारियों से इस मुद्दे पर बात की और अपनी गलती का जिक्र किया.

हालांकि, सिर्फ मान लेने से बात खत्म नहीं हुई है. कॉर्पोरेट गवर्नेंस के नियमों को देखते हुए Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस पूरे मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है. इस हाई-प्रोफाइल जांच की जिम्मेदारी मशहूर लॉ फर्म Wachtell, Lipton, Rosen & Katz को सौंपी गई है. अब यह लॉ फर्म जांच करेगी कि क्या कंपनी की पॉलिसी तोड़ी गई है और क्या इससे कंपनी या देश के हितों को कोई नुकसान पहुंचा है. जांच के नतीजे ही तय करेंगे कि Jensen Huang आगे Nvidia के CEO बने रहेंगे या नहीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES