ब्लैक फ्राइडे सेल में सस्ते मिलेंगे ये 5 दमदार साउंडबार, कमरे को बना देंगे मिनी सिनेमा हॉल; जानें कीमत और फीचर्स
ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान घर के मनोरंजन को अपग्रेड करने के लिए साउंडबार पर शानदार डील्स मिल रही हैं. इस लिस्ट में बोट, जेबीएल, जेब्रोनिक्स और सोनी के 5 बेहतरीन साउंडबार शामिल हैं, जो दमदार बेस और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं.
अगर आप अपने घर के टीवी की आवाज को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो ये सही मौका है. 27 नवंबर को ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर भारी छूट मिलती है. इस समय आप अपने बजट के हिसाब से एक बढ़िया साउंडबार खरीद सकते हैं.
आजकल डॉल्बी एटमॉस और दमदार बेस वाले कई ऑप्शन मार्केट में मौजूद हैं. आज हम इस खबर में ऐसे पांच बेहतरीन साउंडबार के बारे में, जिन पर सेल में अच्छी बचत हो सकती है.
कम बजट में बोट का दमदार साउंडबार
कम खर्च में घर में चारों तरफ से आने वाली आवाज का मजा लेना चाहते हैं, तो बोट आवंते बार प्राइम बी500 बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें 5.1 चैनल सेटअप के साथ 500 वाट की तेज आवाज मिलती है.
इसके साथ एक तार वाला सबवूफर और पीछे लगने वाले दो छोटे स्पीकर आते हैं. फोन और टीवी से जोड़ने के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3, एचडीएमआई आर्क, यूएसबी और ऑक्स की सुविधा दी गई है. फिलहाल इसकी कीमत करीब 10,999 रुपये है, जो सेल में और भी कम हो सकती है.
ज्यादा बेस के लिए बोट का दूसरा मॉडल
जो लोग फिल्मों और गानों में और भी गहरा और दमदार साउंड चाहते हैं, वे बोट आवंते बार प्राइम डीए600 खरीद सकते हैं. ये 600 वाट की पावर और 5.2 चैनल सेटअप के साथ आता है. इसमें डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है.
इसकी खासियत इसके दो तार वाले सबवूफर और दो रियर स्पीकर हैं, जो आवाज में जान डाल देते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें भी एचडीएमआई आर्क और ब्लूटूथ 5.3 जैसे सभी जरूरी पोर्ट मिलते हैं. अभी इसकी कीमत लगभग 12,999 रुपये के आसपास है.
साफ आवाज देगा जेबीएल
फिल्मों के डायलॉग बिल्कुल साफ सुनने के लिए जेबीएल सिनेमा एसबी590 जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है. इसमें 3.1 चैनल सेटअप के साथ 440 वाट का आउटपुट मिलता है. ये वर्चुअल डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी और 6.5 इंच के वायरलेस सबवूफर के साथ आता है.
इसका बीच वाला स्पीकर खास तौर पर बातचीत को स्पष्ट बनाने का काम करता है. इसमें एचडीएमआई ईआर्क, ऑप्टिकल और ब्लूटूथ की सुविधा है. करीब 24,999 रुपये कीमत वाला यह मॉडल सेल में सस्ता मिल सकता है.
जेब्रोनिक्स का होम थिएटर जैसा सेटअप
अगर आपको पूरे कमरे में होम थिएटर जैसा माहौल चाहिए, तो जेब्रोनिक्स ज्यूक बार 9535 पर नजर डाल सकते हैं. ये 525 वाट आरएमएस पावर और 5.1 चैनल सेटअप के साथ आता है. इसके साथ एक सबवूफर और जमीन पर खड़े होने वाले दो लंबे सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं.
इसमें डॉल्बी ऑडियो के साथ ब्लूटूथ 5.0, एचडीएमआई आर्क और ऑप्टिकल जैसे सभी कनेक्शन दिए गए हैं. अभी ये करीब 13,999 रुपये में उपलब्ध है और सेल में इस पर अच्छी छूट की उम्मीद है.
फिल्मों और खेल के शौकीनों के लिए सोनी
घर बैठकर मैच और फिल्में देखने वालों के लिए सोनी एचटी-एस20आर एक भरोसेमंद 5.1 चैनल ऑप्शन है. ये कुल 400 वाट की आवाज देता है और इसमें साउंडबार के साथ एक सबवूफर व दो रियर स्पीकर मिलते हैं.
इसमें डॉल्बी डिजिटल के साथ सिनेमा, म्यूजिक नाइट और वॉयस जैसे अलग-अलग साउंड मोड दिए गए हैं. ब्लूटूथ, यूएसबी और एचडीएमआई आर्क से इसे जोड़ना बहुत आसान है.
इसकी कीमत की बात करें तो ये अभी करीब 14,989 रुपये की है. खरीदने से पहले अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर कीमतों की तुलना जरूर कर लें.