8999 से 1.44 लाख तक के सबसे बेस्ट वायर्ड ईयरफोन्स, देखें 2026 की टॉप-5 लिस्ट और खासियत
साल 2026 में चार्जिंग और कनेक्टिविटी की दिक्कतों से परेशान होकर लोग एक बार फिर तार वाले ईयरफोन्स की तरफ लौट रहे हैं. इस खबर में हम जानेंगे कि 9 हजार से 1.44 लाख रुपये तक की रेंज में आने वाले 5 सबसे बेहतरीन वायर्ड ईयरफोन्स कौन-सी हैं और उनकी खासियत क्या हैं.
2026 में एक बार फिर से पुराने जमाने वाले ईयरफोन्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. लोग रोज-रोज अपने वायरलेस ईयरबड्स को चार्ज करने और कनेक्टिविटी की दिक्कतों से परेशान हो चुके हैं.
म्यूजिक के असली शौकीन आज भी बिना किसी रुकावट के साफ आवाज के लिए वायर्ड ईयरफोन्स को ही सबसे बेहतर मानते हैं. लेकिन सबके मन में ये सवाल रहता है कि एक अच्छा वायर्ड ईयर फोन कौन-सी कंपनी का लेना चाहिए.
अब बाजार में ऐसे कई एडवांस और प्रीमियम वायर्ड ईयरफोन्स आ चुके हैं, जो अच्छे साउंड क्वालिटी और लंबी मजबूती का भरोसा देते हैं. आज हम इस खबर में इस साल के पांच सबसे बेस्ट वायर्ड ईयरफोन्स और इंडियन मार्केट में उनकी कीमत क्या है, उसके बारे में डिटेल से जानेंगे.
Shure SE846 Pro Gen 2 और Sennheiser IE 900 का जलवा
प्रीमियम ऑडियो की दुनिया में Shure SE846 Pro Gen 2 आज भी अपनी खास जगह बनाए हुए है, जिसकी भारत में MRP 1,28,400 रुपये है और ये ऑनलाइन करीब 114999 रुपये में मिल रहा है. इसमें चार बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर्स और कस्टमाइजेबल फिल्टर मिलते हैं.
दूसरी तरफ Sennheiser IE 900 अपने खास 7mm ट्रांसड्यूसर के साथ आता है और ये बहुत साफ आवाज देता है. भारत में इसकी MRP 144990 रुपये है, लेकिन छूट के साथ ये कंपनी की वेबसाइट पर 99,990 रुपये में मिल जाएगा. दोनों मॉडल्स में अलग होने वाली केबल मिलती है.
हाइब्रिड साउंड वाला Thieaudio Hype 4 MkII
ऑडियो के दुनिया की बेहतरीन कंपनियों में से एक Thieaudio का Hype 4 MkII मॉडल अपनी कीमत से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करता है.
भारत में इसकी MRP 49999 रुपये रखी गई है, जबकि ऑनलाइन स्टोर्स पर ये 47,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें दो डायनेमिक और चार बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर्स दिया गया है.
इसकी वजह से गाना सुनते समय अच्छा बेस, साफ वोकल्स और हर इंस्ट्रूमेंट की आवाज अलग-अलग सुनाई देती है. लंबे समय तक कानों में लगाए रखने पर भी ये बहुत आरामदायक रहता है.
किफायती कीमत में Meze Audio Alba
हेडफोन्स की दुनिया में मशहूर कंपनी Meze Audio की Alba एक बेहतरीन वायर्ड ईयरफोन है. ये इस लिस्ट का सबसे किफायती ऑप्शन है, जिसकी भारत में MRP 11999 रुपये है और छूट के साथ ये 8999 रुपये में मिल रहा है.
इसमें 10.8mm का डायनेमिक ड्राइवर लगाया गया है, जिससे गाने सुनने में बहुत आराम मिलता है. इसमें गायक की आवाज बेहद नेचुरल लगती है और इसके साथ भी अलग होने वाली केबल मिलती है.
7Hz Timeless II में प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर की ताकत
ये पिछले वाले से थोड़ा महंगा है पर अच्छे क्वालिटी के लिए आप 7Hz Timeless II ले सकते हैं. इंडियन मार्केट में इसकी MRP 21999 रुपये है और ये करीब 19990 रुपये की कीमत पर आपको मिल जाएगा.
सालों के इंतजार के बाद आए इस मॉडल में 14.5mm का प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर दिया गया है. इसका साउंडस्टेज काफी बड़ा है और ये बिना किसी शोर के बेहद साफ आवाज और अच्छा बेस पैदा करता है. सीएनसी मिल्ड मेटल से बनी इसकी गोल बॉडी देखने में काफी मजबूत है.
वायर्ड ईयरफोन खरीदते समय क्या ध्यान में रखना चाहिए?
अगर आप ट्रेंड के हिसाब से वायर्ड ईयरफोन लेना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए. सबसे पहले आपको ये समझना होगा कि आपको ज्यादा बेस पसंद है या साफ अवाज पसंद है.
आपको आपके कान के फिटिंग के हिसाब से ईयर फोन लेना चाहिए, नहीं तो कानों में दर्द आपको परेशान कर देगा. साथ ही ईयर फोन मजबूत मटेरियल का बना होना चाहिए, नहीं तो रोज रोज खराब या टूट जाएगा.
ये भी पढ़ें: गूगल ने लॉन्च किया नया स्मार्ट मॉडल Gemini 4 Neon, कम खर्च में मिलेगी तीन गुना तेज रफ्तार, पुराने वर्जन की हुई छुट्टी