App

अगले हफ्ते सिर्फ 4 दिन खुलेगा बाजार, NSE-BSE पर नहीं होगा कारोबार, दिसंबर में कब-कब स्टॉक एक्सचेंज की छुट्टी?

अगले हफ्ते, मंगलवार को शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. BSE-NSE पर कामकाज बंद रहेगे. निवेशकों को सिर्फ 4 दिन ही ट्रेडिंग का मौका मिलेगा.

अगले हफ्ते सिर्फ 4 दिन खुलेगा बाजार, NSE-BSE पर नहीं होगा कारोबार, दिसंबर में कब-कब स्टॉक एक्सचेंज की छुट्टी?
Image Credit: stock market

Stock Market Holiday: आज भारतीय शेयर बाजार बड़े उछाल के साथ बंद हुआ.सेंसेक्स करीब 9 महीने बाद 83000 के पार जाकर बंद हुआ. 20 नवंबर को सेंसेक्स में 897 अंक की तेजी आई और बाजार 83,919.71 पर बंद हुआ . आज की तेजी से निवेशक गदगद है. अगले हफ्ते भी कमाई का मौका मिलेगा, लेकिन थोड़ा कम.

दरअसल अगले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 4 दिन कारोबार होगा. 24  नवंबर, मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे. गुरु नानक जयंती के मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में छुट्टी रहेगी. यानी आपको शेयरों की खरीद-फरोख्त का कोई मौका नहीं मिलेगा. इसके अलावा 28 नवंबर और 29 नवंबर को शेयर बाजार की साप्ताहिक छुट्टी रहने वाली है.  

24 नवंबर को शेयर बाजार की छुट्टी

24 नवंबर को शेयरों की खरीद-बिक्री के साथ इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग में कामकाज नहीं होगा.  कैपिटल मार्केट, डेरिवेटिव्स मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स, डेट मार्केट में भी ट्रेडिंग बंद रहने वाली है.  कमोडिटी बाजार में सुबह का सत्र बंद रहेगा. MCX पर आप शाम के सत्र में कारोबार कर सकेंगे.  25 नवंबर को शेयर बाजार अपने ट्रेडिंग टाइम के हिसाब से खुलेगा. 

दिसंबर में शेयर बाजार कब-कब रहेंगे बंद

दिसंबर 2026 में भारतीय शेयर बाजार  में कुल 9 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी. NSE और BSE दोनों बंद रहेंगे. हालांकि इसमें 8 दिन साप्ताहिक छुट्टी है. सिर्फ 25 दिसंबर (शुक्रवार) को क्रिसमस के अवसर पर बाजार बंद रहेगा. इसके अलावा  5, 12, 19 और 26 दिसंबर को शनिवार के दिन और  6, 13, 20 और 27 दिसंबर को रविवार के चलते शेयर बाजार बंद रहेंगे. 

बता दें कि  स्टॉक एक्सचेंज  जैसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) भारत में शेयर बाजार की छुट्टियों को तय करते हैं, हालांकि ये छुट्टियां SEBI के नियमों और उसकी गाइडलाइंस के हिसाब से तय की जाती है. हर साल दिसंबर तक अगले साल के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया जाता है.  

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More