भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /टेक
  • /iPhone Duo Launch: पासपोर्ट के साइज का आईफोन! खुलते ही बन जाता है 7.6-इंच का मिनी टैब, जानिए कीमत और फीचर्स

iPhone Duo Launch: पासपोर्ट के साइज का आईफोन! खुलते ही बन जाता है 7.6-इंच का मिनी टैब, जानिए कीमत और फीचर्स

Apple ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. 7.6-इंच और 5.4-इंच की दो सुपर रेटीना XDR स्क्रीन, A20 Pro 2nm चिपसेट, Siri AI, 48MP कैमरा और 44 घंटे की बैटरी लाइफ वाले इस फोन की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है.

Written ByMohit Chaturvedi
Published: Sep 10, 2026, 01:03 AM IST|Updated: Sep 10, 2026, 01:09 AM IST
joinshare
iPhone Duo Launch: पासपोर्ट के साइज का आईफोन! खुलते ही बन जाता है 7.6-इंच का मिनी टैब, जानिए कीमत और फीचर्स
Image Credit: Apple iPhone Duo

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

एप्पल के CEO जॉन टर्नस ने अपनी कंपनी का अब तक का सबसे क्रांतिकारी और पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. स्टीव जॉब्स के पहले आईफोन लॉन्च करने के बाद इसे एप्पल का सबसे बड़ा डिज़ाइन चेंज माना जा रहा है. यह फोन बंद होने पर आपकी जेब में रखे एक पासपोर्ट जितना छोटा दिखता है, लेकिन खुलते ही यह दुनिया का सबसे पतला आईफोन बन जाता है जिसकी स्क्रीन एक मिनी टैबलेट जितनी बड़ी हो जाती है. इसमें न केवल दो स्क्रीन्स दी गई हैं बल्कि दो अलग-अलग बैटरियां, एकदम नया A20 Pro प्रोसेसर और भविष्य का सिरी AI भी दिया गया है. अगर आप भी इस नए जमाने के स्मार्टफोन के बारे में सब कुछ आसान और सरल भाषा में जानना चाहते हैं, तो यह पूरी खबर आपके लिए है.

दो डिस्प्ले वाला डिजाइन
Apple के इस नए iPhone Duo की सबसे बड़ी खासियत इसकी दो स्क्रीन्स हैं. जब फोन बंद रहता है, तो इसमें बाहर की तरफ 5.4-इंच का आउटर सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलता है. यह आउटर डिस्प्ले साइज में इतना परफेक्ट है कि आप इसे आराम से एक हाथ से इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन जैसे ही आप इस फोन को किसी किताब की तरह खोलते हैं, आपके सामने 7.6-इंच का एक विशाल अंदरूनी डिस्प्ले आ जाता है. यह अंदर का डिस्प्ले iPhone 18 Pro Max से 50% बड़ा है. गेमिंग करने, फिल्में देखने और मल्टीटास्किंग के लिए यह एक सपनों जैसा डिस्प्ले है.

नेनो-टेक्सचर फिनिश से खत्म हुई रिफ्लेक्शन की दिक्कत
फोल्डेबल फोन्स में सबसे बड़ी परेशानी स्क्रीन पर पड़ने वाली क्रीज और धूप में रिफ्लेक्शन की होती है. Apple ने इसके लिए स्क्रीन पर एक खास प्रीमियम 'नेनो-टेक्सचर फिनिश' दी है. यह मैट फिनिश न सिर्फ स्क्रीन पर पड़ने वाली धूप की चमक को खत्म करती है, बल्कि बीच की क्रीज को भी लगभग गायब कर देती है. दोनों ही स्क्रीन्स में ProMotion टेक्नोलॉजी, Always-On फीचर और 3000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है. इसके अलावा इस साल के अंत तक इसमें USB-C वाले Apple Pencil का सपोर्ट भी मिल जाएगा, जिससे आप स्क्रीन पर ड्रॉइंग या नोट्स बना सकेंगे.

टाइटेनियम ग्रेड 5 और मजबूती का नया रिकॉर्ड
फोल्डेबल फोन को लेकर अक्सर लोगों के मन में डर रहता है कि यह जल्दी टूट जाएगा. लेकिन Apple ने इसे बहुत ही मजबूत बनाया है. फोन का फ्रेम ग्रेड 5 टाइटेनियम से तैयार किया गया है. फोन के पिछले हिस्से पर सिरेमिक शील्ड और सामने सिरेमिक शील्ड 2 लगाई गई है, जो पुराने आईफोन्स के मुकाबले 3 गुना ज्यादा स्क्रैच-रेसिस्टेंट है. इसके अलावा फोन में IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है, यानी पानी के छिटंकों या धूल से फोन खराब नहीं होगा.

100 से ज्यादा पार्ट्स से बना सीक्रेट हिंज
iPhone Duo को खोलने और बंद करने की प्रक्रिया को बेहद स्मूथ बनाने के लिए कंपनी ने 100 से भी ज्यादा पार्ट्स को मिलाकर एक नया हिंज बनाया है. यह हिंज फोन को पूरी तरह फ्लैट रखता है. इसके अंदर ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है कि जब आप फोन को मोड़ते हैं तो कांच की परतें किसी किताब के पन्नों की तरह एक-दूसरे के ऊपर खिसकती हैं. इससे डिस्प्ले पर किसी तरह का दबाव नहीं पड़ता और फोन सालों-साल बिना खराब हुए चलता है.

कैमरा जो अपने आप खींचेगा परफेक्ट फोटो
iPhone Duo में 48MP का फ्यूजन मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही फोन के मेन डिस्प्ले के अंदर एक छुपा हुआ (Under-Display) नया फेसटाइम कैमरा दिया गया है जो काम न होने पर गायब हो जाता है. लेकिन असली जादू इसके फोल्डेबल डिजाइन की वजह से मिलने वाले नए फीचर्स में है.

Smart Take: अब आपको फैमिली फोटो खींचते समय खुद टाइमर लगाकर भागने की जरूरत नहीं है. AI अपने आप सीन को समझेगा और जैसे ही सब पोज देंगे, फोटो खुद खींच जाएगी.
Duo Preview: जब आप किसी की फोटो खींचेंगे, तो सामने वाले को बाहर की स्क्रीन पर अपनी लाइव फोटो दिखेगी, जिससे वो अपना पोज सही कर सकेगा.
Kid Cue: बच्चों की फोटो खींचते वक्त बाहर की स्क्रीन पर कार्टून एनिमेशन चलेंगे ताकि बच्चा सीधे कैमरे की तरफ देखे.

इसके अलावा आप 4K 120fps पर डॉल्बी विजन में बेहद खूबसूरत स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.

A20 Pro चिपसेट: 2nm प्रोसेसर की बेमिसाल ताकत
iPhone Duo में वही सबसे पावरफुल प्रोसेसर लगा है जो iPhone 18 Pro सीरीज में मिलता है- A20 Pro. यह दुनिया की सबसे लेटेस्ट 2-नेनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बना चिपसेट है. इसमें 6-कोर CPU है जो 20% तेज है, और 7-कोर GPU है जो 40% बेहतर ग्राफिक्स देता है. इसके अलावा इसमें 32-कोर वाला न्यूरल इंजन दिया गया है जो AI के कामों को सेकंड्स में निपटा देता है. फोन ज्यादा गर्म न हो, इसके लिए इसमें M-सीरीज चिप्स से प्रेरित होकर एक नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लगाया गया है.

एक फोन में दो बैटरियां और 44 घंटे का बैकअप
एप्पल ने इस फोन में एक नया प्रयोग करते हुए डिवाइस के दोनों तरफ अलग-अलग बैटरियां लगाई हैं. ये दोनों बैटरियां इंटेलिजेंट एल्गोरिदम की मदद से एक साथ मिलकर काम करती हैं. जब आप केवल बाहर की स्क्रीन इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 44 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलेगा. अंदर की बड़ी स्क्रीन इस्तेमाल करने पर 31 घंटे का बैकअप मिलेगा. चार्जिंग भी बेहद तेज है, यह फोन सिर्फ 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है.

iOS 27 और Siri AI का नया अवतार
iPhone Duo में नए iOS 27 का सपोर्ट दिया गया है, जिसे खास तौर पर इस फोल्डेबल स्क्रीन के हिसाब से ढाला गया है. अब आप पहली बार आईफोन की स्क्रीन पर एक साथ दो ऐप्स (Split View) खोलकर काम कर सकते हैं. आप सफारी की दो विंडोज एक साथ चला सकते हैं या एक तरफ वीडियो देखते हुए दूसरी तरफ नोट्स बना सकते हैं.

इसके साथ ही इसमें बिल्कुल नया Siri AI दिया गया है. यह नया सिरी आपके मैसेज, ईमेल और फोटोज को समझकर आपके सवालों के जवाब देता है. आप सिरी से बोलकर कुछ भी काम करवा सकते हैं या अपनी फोटोज में से बेकार की चीजें हटा सकते हैं. प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए यह सारा डेटा आपके फोन के अंदर ही प्रोसेस होता है.

पूरी दुनिया में eSIM-ओनली डिजाइन
Apple ने iPhone Duo को पूरी दुनिया में केवल eSIM सपोर्ट के साथ उतारा है. इसमें सिम लगाने के लिए कोई प्लास्टिक का ट्रे या स्लॉट नहीं दिया गया है. सिम स्लॉट हटाने से जो जगह बची है, उसमें कंपनी ने बड़ी बैटरियां लगाई हैं. भारत में यह फोन एयरटेल, जियो और वीआई (Vi) के eSIM को पूरी तरह सपोर्ट करेगा.

कलर ऑप्शंस, एसेसरीज और भारत में कीमतें
iPhone Duo को दो बहुत ही प्रीमियम कलर्स- स्टार वाइट (Star White) और नाइट स्काई (Night Sky) में पेश किया गया है. यह स्मार्टफोन चार स्टोरेज ऑप्शंस में आता है: 256GB, 512GB, 1TB और 2TB.

iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत: ₹2,99,900

इसके साथ ही कंपनी ने फोन के लिए नया 'iPhone Duo Folio Case' (कीमत ₹14,900) भी पेश किया है, जिसमें पीछे एक किकस्टैंड लगा है जिससे आप फोन को टेबल पर खड़ा करके मूवी देख सकते हैं.

कब से कर सकेंगे खरीदारी?
अगर आप इस नए फोल्डेबल फोन को खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए प्री-ऑर्डर शुक्रवार, 16 अक्टूबर से शुरू होंगे. वहीं इसकी आधिकारिक बिक्री और डिलीवरी शुक्रवार, 23 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
foldable iphone