आ रहा है Apple का सबसे सस्ता iPhone! दिवाली के बाद फैक्ट्री में दिन-रात दौड़ेंगी मशीनें, न्यू ईयर के बाद फैन्स को मिलेगा सबसे बड़ा सरप्राइज
एप्पल लवर्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है. दिवाली के बाद कंपनी अपने अब तक के सबसे सस्ते आईफोन के प्रोडक्शन पर काम तेज करने जा रही है. न्यू ईयर के बाद मिलने वाले इस बड़े सरप्राइज से स्मार्टफोन बाजार में भूचाल आना तय है.
Apple कुछ ऐसा करने जा रही है जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. त्योहारों की चमक फीकी पड़ते ही एप्पल की फैक्ट्रियों में हलचल बहुत तेज हो जाएगी और आने वाले दिनों में जो होने वाला है, वो मोबाइल मार्केट का पूरा नक्शा बदलकर रख देगा. टिप्स्टर डिजिटल फोकस के मुताबिक, एप्पल नवंबर एंड में आईफोन 18 की प्रोडक्शन तेज कर देगा. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी इस बार इतना भारी स्टॉक तैयार कर रही है जितना पहले कभी नहीं देखा गया. चर्चा तो यह भी है कि इस बार अकेला iPhone 18 नहीं आ रहा है, बल्कि इसके साथ iPhone 18e और iPhone Air 2 का खौफनाक कॉम्बो भी बाजार में उतारा जा सकता है. बता दें, एप्पल का E मॉडल बाकी आईफोन्स के मुताबले सस्ता आता है.
दिवाली के बाद फैक्ट्रियों में दौड़ेगी रफ्तार
भारत में त्योहारी सीजन चल रहा है. जैसे ही फेस्टिव सीजन धीरे-धीरे शांत होगा तो Apple अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में काम की स्पीड को कई गुना बढ़ाने की तैयारी करेगा. लीक्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि iPhone 18 में आपको 9GB की रैम मिलेगी, जो पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ी तो बेहतर है. लेकिन असली डर इस बात का है कि यह रैम आज के समय के हिसाब से नाकाफी साबित होगी. आने वाले खतरनाक iOS 27 के हैवी एआई फीचर्स को चलाने के लिए कम से कम 12GB रैम की जरूरत होती है.
पैसे बचाने के लिए क्या प्रोसेसर से हुआ समझौता
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस समय महंगाई चरम पर है और हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में अपनी प्रॉफिट और कीमत को कंट्रोल में रखने के लिए एप्पल एक ऐसा रास्ता चुन रही है जो यूजर्स को थोड़ा खटक सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone 18 के चिपसेट मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को डाउनग्रेड कर सकती है. यानी फोन के अंदर थोड़े हल्के स्पेसिफिकेशन्स वाले चिप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि रोजमर्रा के कामों में इसका असर शायद तुरंत न दिखे, लेकिन गेमिंग और भारी ऐप्स के शौकीनों के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है.
डिस्प्ले के मामले में अभी भी कायम है जादू
भले ही प्रोसेसर और एआई के मोर्चे पर कुछ निराशा हाथ लगी हो, लेकिन स्क्रीन की भव्यता वैसी की वैसी ही है. दिवाली के बाद Apple अपने फैंस को पूरी तरह निराश नहीं करना चाहती है, इसीलिए फोन में 6.3 इंच की मक्खन जैसी LTPO OLED डिस्प्ले दी जाएगी. साथ ही 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1.5K का धांसू रिजॉल्यूशन इस फोन की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा. विजुअल्स के मामले में आपको शिकायत का कोई मौका नहीं मिलेगा.
क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए या नहीं
अब सवाल यह उठता है कि क्या इस खतरनाक खुलासे के बाद आपको iPhone 18 का इंतजार करना चाहिए. अगर आप बहुत पुराने मॉडल पर अटके हैं, तब तो यह अपग्रेड आपके लिए राहत की सांस बन सकता है. लेकिन अगर आपके पास पहले से ही iPhone 17 मौजूद है, तो समझदारी इसी में है कि आप इस नए मॉडल के चक्कर में न पड़ें. दिवाली के बाद Apple का यह नया दांव कितना सफल होता है और क्या यूथ इसे अपनाता है, यह तो वक्त ही बताएगा, तब तक हर एक लीक पर हमारी पैनी नजर बनी हुई है.