Apple के पहले फोल्डेबल iPhone का इंतजार खत्म! 16 अक्टूबर से शुरू होगी प्री-बुकिंग, जानें कीमत और ऑफर्स की डिटेल्स
एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. भारत में इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर शाम 5:30 बजे से शुरू होगी, वहीं इसकी सेल 23 अक्टूबर से लाइव होगी.
अगर आप भी Apple का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल आईफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार पूरा होने वाला है! ऐप्पल भारत में अपने पहले फोल्डेबल आईफोन यानी iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू करने जा रही है. ऐप्पल के आईफोन के जैसे ही फोल्डेबल फोन की बुकिंग भी आपको पहले करनी होगी. आप Apple के भारतीय ऑनलाइन स्टोर पर बकिंग करा सकते हैं. इसकी फोन बिक्री 23 अक्तूबर से शुरू होगी. इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है.
Apple iPhone Duo की कीमत
Apple iPhone Duo की कीमत इसके स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है. इसके 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये है. वहीं, 2TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल के लिए कस्टमर्स को 4,49,900 रुपये खर्च करने होंगे. कंपनी ने इसे अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है, जिससे कस्टमर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल बुक कर सकते हैं.
कब और कहां से बुक कर सकेंगे फोन?
iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से Apple के भारतीय ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी. कस्टमर्स अपनी पसंद का कलर और स्टोरेज चुनकर फोन बुक कर सकेंगे. इसके अलावा, यह फोन चुनिंदा रिटेल स्टोर से भी आप खरीद सकते हैं. लेकिन, वहां इसकी उपलब्धता स्टॉक पर ही डिपेंड करेगी. कंपनी के अनुसार, फोन की सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी. पुराना स्मार्टफोन बदलकर नया आईफोन खरीदने की सोच रहे कस्टमर्स Apple Trade In का ऑप्शन भी देख सकते हैं. इस ऑप्शन के तहत पुराने फोन की अनुमानित एक्सचेंज वैल्यू पता की जा सकती है. लेकिन, फोन की स्थिति और एक्सचेंज की शर्तों के आधार पर मिलने वाली कीमत अलग हो सकती है.
iPhone Duo पर मिलेंगे बैंक ऑफर्स
Apple के ऑनलाइन स्टोर पर इस फोन की खरीदारी के लिए कुछ खास ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. सेलेक्टेड कार्ड से पेमेंट करने पर कस्मटर्स को 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है. इसके साथ ही, 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा. ये फायदे संबंधित बैंक और पेमेंट की शर्तों पर निर्भर करेंगे.
इस ऑफर में American Express, Axis Bank और ICICI Bank के सेलेक्टेड कार्ड शामिल हैं. ICICI Bank ने भी iPhone Duo, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर लॉन्च के बाद 7,000 रुपये तक के कैशबैक की जानकारी दी है. कस्टमर्स खरीदारी से पहले बैंक की शर्तें जरूर चेक कर लें.
Apple iPhone Duo के फीचर्स
iPhone Duo की सबसे खास बात इसका फोल्डेबल डिजाइन है. इसमें 7.6 इंच का फोल्डेबल स्क्रीन और 5.4 इंच की बाहरी डिस्प्ले दी गई है. फोन को बंद रखने पर बाहरी स्क्रीन से काम किया जा सकता है. वहीं, फोन खोलने पर बड़ी स्क्रीन मिलती है, जिस पर वीडियो देखने, गेम खेलने और एक साथ कई काम करने में आसानी होगी. हार्डवेयर की बात करें तो फोन में टाइटेनियम फ्रेम और हिंज कवर दिया गया है. इसमें A20 Pro प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का Dual Fusion कैमरा सिस्टम मिलता है. इसके साथ ही, फोन में डुअल बैटरी सिस्टम और Apple के नए सॉफ्टवेयर फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है.
(ये भी पढ़ेंः सावधान! गूगल प्ले स्टोर पर आया नकली Chrome App, 1 लाख से ज्यादा लोगों ने कर लिया डाउनलोड, पहचानने का ये है तरीका)
कुल मिलाकर, iPhone Duo उन कस्टमर्स के लिए खास हो सकता है जो आईफोन के साथ बड़ी स्क्रीन और फोल्डेबल डिजाइन का एक्सपीरियंस चाहते हैं. लेकिन, इसकी शुरुआती कीमत लगभग 3 लाख रुपये होने के कारण यह प्रीमियम सेगमेंट का फोन है. ऐसे में खरीदारी से पहले इसके फीचर्स, स्टोरेज वेरिएंट और बैंक ऑफर्स की तुलना करना बेहतर रहेगा.
(ये भी पढ़ेंः Incoming Calls New Rule: Truecaller का बोरिया-बिस्तर गोल! 1 नवंबर से सीधे सरकार बताएगी कौन कर रहा है आपको फोन)