)
Samsung का नाम सुनते ही दिमाग में प्रीमियम लुक, पावरफुल फीचर्स और बेहतरीन डिस्प्ले की तस्वीरें घूमने लगती हैं. लेकिन अक्सर इनकी कीमतें इतनी ज्यादा होती हैं कि आम लोग बस दूर से ही फोन को देखकर दिल बैठ सा जाता है. मगर इस बार Amazon ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी. लाख रुपये की रेंज में आने वाला Samsung का लेटेस्ट और सबसे चर्चित फोन अब एकदम आपके बजट के करीब पहुंच चुका है.
1,09,999 रुपये का फोन और सीधे 36% का फ्लैट डिस्काउंट
Samsung ने जब अपने इस प्रीमियम डिवाइस यानी Samsung Galaxy S25 Edge 5G को लॉन्च किया था, तब इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई थी. जाहिर सी बात है कि 1 लाख से ऊपर की कीमत हर किसी के बस की बात नहीं होती.
लेकिन अभी Amazon India पर इस फोन को सीधे 36 प्रतिशत के फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है. इस भारी कटौती के बाद फोन की सीधी लिस्टेड कीमत घटकर 69,899 रुपये हो चुकी है. यानी बिना किसी बैंक ऑफर या कार्ड लगाए ही आपको लगभग 40 हजार रुपये की सीधी बचत हो रही है. लेकिन रुकिए, कहानी यही खत्म नहीं होती, क्योंकि असली खेल तो इसके बाद शुरू होता है.
Amazon Diamonds और ICICI Bank ऑफर का डबल धमाका
अगर आप स्मार्ट बायर हैं, तो आप इस फोन को लिस्टेड प्राइस से भी काफी सस्ते में अपने घर ला सकते हैं. Amazon इस लिस्टिंग पर अपने ग्राहकों को अतिरिक्त छूट पाने के कई रास्ते दे रहा है.
सबसे पहले, अगर आपके पास Amazon Diamonds हैं, तो आप तुरंत 94 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं. इससे फोन का प्राइस घटकर 69,805 रुपये हो जाता है.
इसके बाद आता है असली मास्टरस्ट्रोक! अगर आप पेमेंट के लिए ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सीधे 3,490 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट और मिल जाएगा. अब जरा गणित जोड़िए! इन दोनों ऑफर्स को एक साथ मिलाने के बाद इस प्रीमियम स्मार्टफोन की इफेक्टिव कीमत घटकर सिर्फ 66,315 रुपये रह जाती है. यानी कुल मिलाकर आपको लगभग 43,684 रुपये का सीधा फायदा मिल रहा है.
टाइटेनियम लुक, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का तगड़ा कॉम्बिनेशन
अब आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि इस ऑफर में फोन का कौन सा मॉडल मिल रहा है? तो आपको बता दें कि यह धमाकेदार डील Samsung Galaxy S25 Edge 5G के 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर मिल रही है.
इतना ही नहीं, यह फोन सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 'Titanium Silver' कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. टाइटेनियम बिल्ड होने की वजह से यह फोन न सिर्फ दिखने में बेहद लग्जरी लगता है, बल्कि यह काफी मजबूत और बेहद स्लिम भी है. हाथ में पकड़ते ही इसका प्रीमियम अहसास आपको दीवाना बना देगा.
200MP का महा-कैमरा: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए जन्नत
आजकल के यूथ के लिए फोन का कैमरा सबसे जरूरी चीज बन चुका है. चाहे इंस्टाग्राम रील्स बनानी हों, यूट्यूब के लिए व्लॉगिंग करनी हो या फिर रात के समय शानदार नाइट फोटोग्राफी करनी हो, कैमरे से कोई समझौता नहीं किया जा सकता.
Samsung Galaxy S25 Edge में पीछे की तरफ 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है. 200 मेगापिक्सेल का मतलब है कि आपकी फोटो में हर एक छोटी से छोटी डिटेल एकदम साफ और शीशे की तरह पारदर्शी नजर आएगी. जूम करने पर भी आपकी फोटो की क्वालिटी खराब नहीं होगी. अगर आपको प्रोफेशनल फोटोग्राफी का शौक है, तो यह फोन आपके लिए एक परफेक्ट साथी साबित होगा.
Snapdragon 8 Elite फॉर Galaxy: परफॉर्मेंस में कोई मुकाबला नहीं
स्मार्टफोन का दिल उसका प्रोसेसर होता है. अगर प्रोसेसर सुस्त हो, तो भारी-भरकम फीचर्स भी किसी काम के नहीं रहते. लेकिन Samsung ने इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
इस फोन को ताकत देने के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिया गया है. यह क्वालकॉम का बेहद पावरफुल और लेटेस्ट प्रोसेसर है, जिसे खास तौर पर सैमसंग के फ्लैगशिप फोन्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है. चाहे आप हैवी गेमिंग कर रहे हों, 4K वीडियो एडिटिंग कर रहे हों या एक साथ दर्जनों ऐप्स चला रहे हों, यह फोन मक्खन की तरह स्मूथ चलेगा और लेग होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता.
कैश बैक और डिलिवरी डिटेल्स: ऑर्डर करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Amazon की प्रोडक्ट लिस्टिंग पेज पर इस फोन के साथ अतिरिक्त कैश बैक का ऑफर भी मेंशन किया गया है. हालांकि लिस्टिंग पर कैश बैक की सटीक रकम या उसकी पूरी शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है. इसलिए हमारी सलाह यही होगी कि ऑर्डर प्लेस करने से पहले आप Amazon के बैंक ऑफर और कैश बैक वाले नियम व शर्तों को एक बार अच्छे से चेक जरूर कर लें. फिलहाल Amazon पर यह स्मार्टफोन इन-स्टॉक दिखाया जा रहा है. लेकिन जिस तरह से इतनी बड़ी छूट दी जा रही है, यह कहना मुश्किल है कि स्टॉक कब तक टिकेगा. डिलिवरी का समय आपके लोकेशन और पिन कोड पर निर्भर करेगा.