SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या अब AI करेगा IRCTC की टिकट बुकिंग? GPT-6 Astra के वायरल एक्सपेरिमेंट ने मचाई हलचल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ जवाब देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खुद काम करने लगा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि एक एआई मॉडल ने मुंबई से राजकोट का ट्रेन टिकट बुक कर दिया.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Sep 15, 2026, 09:25 PM IST | Updated: Sep 15, 2026, 09:40 PM IST
Join

क्या AI अब सिर्फ हमारे ऑफिस के काम या मन में आने वाले सवालों के जवाब देने तक सीमित रहेगा या हमारे सारे जरूरी काम भी खुद करेगा? टेक जगत में इसी सवाल से जुड़ा एक ऐसा हैरान कर देने वाला सामने आया है, जिसे देखकर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है. एक सोशल मीडिया क्रिएटर ने में GPT-6 Astra नाम के AI मॉडल की ताकत देखने के लिए एक ऐसा टेस्ट किया, जिसने सबको चौंका दिया है. यूजर के एक छोटे से सवाल पर इस AI ने सिर्फ रास्ता दिखाने के बजाय खुद ही मुंबई से राजकोट के लिए IRCTC का ट्रेन टिकट बुक कर दिखाया. अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या एआई सच में टिकट बुकिंग कर सकता है या नहीं? आइए जानते हैं इस वायरल एक्सपेरिमेंट की पूरी कहानी.

एक सोशल मीडिया क्रिएटर ने GPT-6 Astra को लेकर एक टेस्ट किया है, जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर ने AI से IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक करवाने की कोशिश की. दावा है कि मॉडल ने यह काम कर भी दिखाया.

मुंबई से राजकोट तक टिकट बुक करने का टेस्ट

कंटेंट क्रिएटर पिछले 2 से 3 दिनों से GPT-6 Astra को टेस्ट कर रहा था. इसी दौरान किसी ने उससे पूछा कि क्या यह मॉडल IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक कर सकता है. इसके बाद उसने खुद इसका टेस्ट करने का सोचा. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो के अनुसार, उसने बताया कि GPT-6 Astra ने IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक करने का काम आसानी से पूरा कर दिया.

क्रिएटर ने कहा कि मॉडल लगातार उसे हैरान कर रहा था और टिकट बुक होने का रिजल्ट भी उसके लिए चौंकाने वाला था. लेकिन, इस टेस्ट में टिकट की पूरी जानकारी, पेमेंट प्रोसेस और बुकिंग किस तरह पूरी हुई, इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस प्रोसेस में टिकट सर्च करने, ट्रेन सेलेक्ट करने और यात्रियों की डिटेल्स भरने जैसे काम AI ने खुद किए, वहीं पेमेंट यूजर्स को खुद करना पड़ा.

GPT-6 Astra क्या कर सकता है?

OpenAI के अनुसार GPT-6 Astra को खास तौर पर कंप्यूटर इस्तेमाल और कई चरणों वाले काम करने के लिए बनाया गया है. यह ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है, ब्राउजर पर काम कर सकता है और अलग अलग वेबसाइटों पर दिए गए निर्देशों के मुताबिक भी काम कर सकता है. यानी नार्मल AI मॉडल जहां आपको बताते हैं कि IRCTC पर टिकट कैसे बुक करना है, वहीं Astra जैसे मॉडल कुछ मामलों में आपके लिए स्क्रीन पर जाकर ये काम खुद कर सकता है.

क्या भारत में इस्तेमाल कर सकते हैं GPT-6 Astra?

इस सवाल का जवाब हां है, लेकिन GPT-6 Astra फ्री यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. इसके लिए आपको चार्ज देना होगा. OpenAI के अनुसार Astra को ChatGPT Plus, Pro, Business और Enterprise यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है.

(ये भी पढे़ंः Indian Railways लाया AI वाली तीसरी आंख: पेंट्री कार से लेकर बेस किचन तक लगेंगे AI कैमरे, जानें कैसे काम करेगी ये नई टेक्नोलॉजी)

भारत में नार्मल यूजर ChatGPT की वेबसाइट या ऐप पर अकाउंट बनाकर प्लान की ज्यादा डिटेल्स जान सकते हैं. फिलहाल भारत में Plus प्लान की कीमत 1,999 रुपये प्रति महीने दिखाई जा रही है. वहीं Astra का किसी खास IRCTC बुकिंग में काम करना हर यूजर के लिए उपलब्ध या सफल होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है. टिकट बुकिंग जैसे काम में पेमेंट, OTP, कैप्चा और रेलवे के नियमों के कारण कुछ स्टेप्स अभी भी यूजर को खुद पूरे करने पड़ सकते हैं.

(ये भी पढे़ंः सुबह 4 बजे गायब हुआ सिस्टम एक्सेस; 6 बजे आया मेल- आज आपका आखिरी दिन है! Oracle में ऐसे हुई छंटनी)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES