Vishnu Deo Sai
विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं. जशपुर जिले के बगिया गांव में जन्मे विष्णु देव साय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1989 में गांव के पंच और फिर निर्विरोध सरपंच बनकर की थी. इसके बाद उन्होंने लगातार दो बार अविभाजित मध्य प्रदेश में विधायक और रायगढ़ लोकसभा सीट से लगातार चार बार (1999 से 2014) सांसद बनकर अपनी सांगठनिक और प्रशासनिक क्षमता को साबित किया. वे केंद्र सरकार में केंद्रीय इस्पात, खान, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री का दायित्व संभालने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कई बार सेवाएं दे चुके हैं. कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर दिसंबर 2023 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में ई-रेत संगवारी पोर्टल का शुभारंभ किया. इस पोर्टल के जरिए योजना के पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए निःशुल्क रेत उपलब्ध कराई जाएगी.
Sep 4, 2026, 12:37 PM