Misa Bharti
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं. वे दो बार राज्यसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं. उनका जन्म 22 मई, 1976 को आपातकाल के दौरान हुआ था. तब लालू प्रसाद यादव मीसा यानी मेंटीनेंस आफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत जेल में बंद थे. इसलिए उनकी बड़ी बेटी का नाम मीसा ही रखा गया. वह पेशे से डॉक्टर हैं और उनकी शादी कंप्यूटर इंजीनियर शैलेश कुमार से हुआ था.
राजद की सांसद मीसा भारती ने सीएम सम्राट चौधरी के बाढ़ पीड़ितों संग खाना खाने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कम्युनिटी किचन में दाल-भात खाने से लोगों को क्या फायदा होगा?
Sep 8, 2026, 05:20 PM