जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में CID ने 5 आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की है. इनमें तत्कालीन उप-परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता, टीडीपीएल एजेंसी के निदेशक और घोटाले के मास्टरमाइंड रामवीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर और किंगपिन अभय कुमार तिवारी और एजेंसी कर्मी मो. उस्मान और मो. एबाद शामिल हैं.
हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है और अब फैसले की घड़ी आने वाली है. ऐसे में याचिकाकर्ताओं और सरकार दोनों के लिए धुकधुकी वाला समय है. अब देखना यह है कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत क्या फैसला सुनाती है.
झारखंड में नियुक्तियां रद्द करने के सरकार के आदेश पर अदालती रोक बरकरार है. हाईकोर्ट ने 48 घंटे में जवाब मांगा है. सुनवाई के दौरान अदालत ने सीआईडी जांच की गति को लेकर भी टिप्पणी की और सरकार से समयबद्ध तरीके से स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है.