Pakistan General Zia Ul Haq Martial Law: पाकिस्तान में साल 1977 में तख्तापलट करने वाले पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल जिया-उल-हक ने लोगों के मन में अपने लिए बड़ा खौफ पैदा कर दिया था. इसका एक वाकया पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने सुनाया था कि कैसे लोगों के मन में डर बिठाने के लिए हजारों लोगों के बीच क्रिकेट स्टेडियम में एक व्यक्ति को कोड़े मारे गए.