IND vs NZ 1st Test, Day 1 LIVE Score: न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 368 रन पर ऑल आउट
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 121 ओवर में 368 रन पर ऑल आउट हो गई है. न्यूजीलैंड की तरफ से हेनरी निकोलस ने सबसे ज्यादा नाबाद 175 रन बनाए. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 118 रनों की पारी खेली. भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. वहीं, आकाश दीप ने 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा अंशुल कंबोज ने 2 विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट हासिल किया है.