SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

IPL 2027 Retention Live: शमी, सिद्धार्थ के बदले लखनऊ में सैम करन, स्टार पेसर को 2 करोड़ का घाटा

IPL 2027 Retention LIVE Updates: आईपीएल 2027 का खुमार चारों तरफ छा चुका है. सभी टीमों ने आगामी सीजन के लिए प्लेयर्स की रिटेन लिस्ट तैयार कर ली है. स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ के बदले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को सैम करन मिल गए हैं.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 17, 2026, 17:03 IST | Updated: Nov 17, 2026, 18:18 IST
Join

IPL 2026 Retention Live: आईपीएल 2027 के लिए रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म होने वाला है. कुछ बड़े ट्रेड ने आगामी सीजन का माहौल गर्म कर दिया है. हार्दिक पांड्या के बाद स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी भी एक ट्रेड का हिस्सा रहे. लखनऊ सुपर जायंट्स ने सैम करन के बदले मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ को राजस्थान की टीम के साथ ट्रेड किया है. इस ट्रेड में मोहम्मद शमी को फीस में 2 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है. 
 

17 Nov 2026 17:55 IST

IPL 2027 Retention List: KKR में शामिल होंगे कैमरन ग्रीन

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक KKR IPL 2027 की नीलामी से पहले कैमरन ग्रीन को रिटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, और पिछले साल IPL में उन्हें लय पकड़ने में थोड़ा समय लगा था.

17 Nov 2026 17:33 IST

IPL 2027 Retention Live: बड़े प्लेयर्स की डील पक्की

कुछ नामी खिलाड़ियों को डील पहले ही पक्की हो चुकी है. मुंबई और पंजाब ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच बड़ी डील की. वहीं, ऋषभ पंत लखनऊ से निकलकर दिल्ली में पहुंचे जबकि कुलदीप यादव LSG में शामिल हुए. 

17 Nov 2026 17:21 IST

IPL 2027 Retention Live: शमी को 2 करोड़ का घाटा

मोहम्मद शमी को इस बार आईपीएल ट्रेड से 2 करोड़ का घाटा झेलना पड़ रहा है. वह 10 करोड़ में पिछले साल लखनऊ की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्हें राजस्थान रॉयल्स से 8 करोड़ रुपये ही मिलेंगे. वहीं, एम सिद्धार्थ को अपनी मौजूदा रकम 75 लाख जबकि सैम करन को भी मौजूदा रकम 2.4 करोड़ रुपये मिलेगी.

17 Nov 2026 17:14 IST

IPL 2027 Retention Live: धोनी के संन्यास के बाद CSK बनाएगी नया प्लान

रिटेंशन से पहले ही सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास की खबर आई. अब सीएसके की टीम नए सिरे से टीम का निर्माण करना चाहेगी. अब धोनी के संन्यास के बाद सीएसके की रणनीति समझने के लिए सभी फैंस को टीम की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES