)
IPL 2026 Retention Live: आईपीएल 2027 के लिए रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म होने वाला है. कुछ बड़े ट्रेड ने आगामी सीजन का माहौल गर्म कर दिया है. हार्दिक पांड्या के बाद स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी भी एक ट्रेड का हिस्सा रहे. लखनऊ सुपर जायंट्स ने सैम करन के बदले मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ को राजस्थान की टीम के साथ ट्रेड किया है. इस ट्रेड में मोहम्मद शमी को फीस में 2 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है.
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक KKR IPL 2027 की नीलामी से पहले कैमरन ग्रीन को रिटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, और पिछले साल IPL में उन्हें लय पकड़ने में थोड़ा समय लगा था.
कुछ नामी खिलाड़ियों को डील पहले ही पक्की हो चुकी है. मुंबई और पंजाब ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच बड़ी डील की. वहीं, ऋषभ पंत लखनऊ से निकलकर दिल्ली में पहुंचे जबकि कुलदीप यादव LSG में शामिल हुए.
मोहम्मद शमी को इस बार आईपीएल ट्रेड से 2 करोड़ का घाटा झेलना पड़ रहा है. वह 10 करोड़ में पिछले साल लखनऊ की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्हें राजस्थान रॉयल्स से 8 करोड़ रुपये ही मिलेंगे. वहीं, एम सिद्धार्थ को अपनी मौजूदा रकम 75 लाख जबकि सैम करन को भी मौजूदा रकम 2.4 करोड़ रुपये मिलेगी.
रिटेंशन से पहले ही सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास की खबर आई. अब सीएसके की टीम नए सिरे से टीम का निर्माण करना चाहेगी. अब धोनी के संन्यास के बाद सीएसके की रणनीति समझने के लिए सभी फैंस को टीम की रिटेंशन लिस्ट का इंतजार होगा.