SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

बेंगलुरु में बारिश ने बिगाड़ दिया खेल, मैच रद्द, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज, भुवी की वापसी पर फिरा पानी

IND vs WI 5th T20I Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला गया सीरीज का आखिरी टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया. बारिश की वजह से मुकाबला 9-9 ओवर का हुआ, लेकिन बारिश ने फिर एंट्री मारी और मैच रद्द कर दिया गया.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 17, 2026, 05:56 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 10:36 PM IST
Image Credit: BCCI/X
Join

India vs West Indies 5th T20I Highlights: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरकार बारिश की ही जीत हुई. पहले बारिश की वजह से ही मुकाबला 9-9 का हुआ, लेकिन भारतीय बैटिंग इनिंग के 8वें ओवर में बारिश ने फिर दखल दिया, जिसके बाद खेल शुरू नहीं हो सका. अंपायर ने मैच रद्द करने का फैसला कर लिया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 118 रन बना लिए थे. 5 मैचों की सीरीज 2-2 के साथ खत्म हुई. 4 साल के लंबे इंतजार के बाद भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला था, लेकिन बारिश ने उनकी वापसी पर पानी फेर दिया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद फैंस निराशा के साथ बाहर जा रहे हैं.

 

17 Oct 2026, 10:24 PM

बारिश के कारण मैच रद्द

भारत बनाम वेस्टइंडीज 5वां टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया. 9-9 ओवर के मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 118 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद बारिश ने फिर एंट्री मारी और थोड़ी देर इंतजार करने के बाद अंपायर ने मैच रद्द करने का फैसला किया. 5 मैचों की सीरीज 2-2 के साथ खत्म हुई.

17 Oct 2026, 10:06 PM

IND vs WI 5th T20I Live Score: बारिश की वजह से रुका खेल

बेंगलुरु में बारिश ने एक बार फिर एंट्री मारी है. 9-9 ओवर के मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा के रूप में भारत को 5वां झटका लगा. ईशान किशन ने 10 गेंदों पर 30 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.

17 Oct 2026, 9:47 PM

IND vs WI 5th T20I Live Score: संजू सैमसन 16 रन बनाकर आउट

संजू सैमसन के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा. वो 7 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले अभिषेक शर्मा को कीमो पॉल ने पवेलियन की राह दिखाई. ईशान किशन ने 10 गेंदों पर 30 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं. भारत ने 5 ओवर में 3 विकेट खोकर रन बना लिए हैं. बारिश की वजह से ये मैच 9-9 ओवर का हो रहा है.
 

17 Oct 2026, 9:36 PM

IND vs WI 5th T20I Live Score: भारत की तूफानी शुरुआत

9-9 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत धमाकेदार हुई है. 2.4 ओवर के पावरप्ले में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं. ईशान किशन 10 गेंदों पर 10 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. इससे पहले अभिषेक शर्मा सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
 

17 Oct 2026, 9:23 PM

IND vs WI 5th T20I Live Score: अभिषेक शर्मा पहले ओवर में हुए आउट

पहले ओवर में ही भारत को तगड़ा झटका लगा. अभिषेक शर्मा सिर्फ 6 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर कैच आउट हुए. नंबर-3 पर ईशान किशन आए हैं.
 

17 Oct 2026, 9:04 PM

IND vs WI 5th T20I Live Score: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश की वजह से ये मुकाबला 9-9 ओवर का हो रहा है. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो रही है, वहीं शिवम दुबे को भी मौका मिला है.
 

17 Oct 2026, 8:48 PM

IND vs WI 5th T20I Live Score: 9-9 ओवर का मैच होगा

बड़ी जानकारी ये है कि बेंगलुरु में टॉस रात 9 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 9:15 पर फेंकी जाएगी. ये मुकाबला 9-9 ओवर का होगा. पावरप्ले 2.4 ओवर का होगा. चार गेंदबाज 44 ओवर डालेंगे, जबकि एक बॉलर 1 ओवर डालेगा.

17 Oct 2026, 8:39 PM

IND vs WI 5th T20I Live Score: बेंगलुरु में बारिश रुकी

बेंगलुरु से अच्छी खबर सामने आई है. बारिश रुक गई है और मैदान से सारे कवर हटा दिए गए हैं. अंपायर पिच का जायजा ले रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द टॉस होगा. बता दें कि 5-5 ओवर के मैच के लिए खेल रात 9 बजकर 41 मिनट तक शुरू होना होगा. अगर इस समय भी खेल शुरू नहीं हुआ तो मैच रद्द कर दिया जाएगा.
 

17 Oct 2026, 6:56 PM

IND vs WI 5th T20I Live Score: क्या है कट ऑफ टाइम?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वें टी20 मैच पर संकट के बादल छाए हुए हैं. बारिश की वजह से अभी तक टॉस नहीं हो सका है. ताजा जानकारी ये है कि 5-5 ओवर के मैच के लिए खेल रात 9 बजकर 41 मिनट तक शुरू होना होगा. अगर इस समय भी खेल शुरू नहीं हुआ तो मैच रद्द कर दिया जाएगा. 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर है.
 

17 Oct 2026, 6:29 PM

IND vs WI 5th T20I Live Score: बारिश की वजह से टॉस में देरी

बेंगलुरु में फिलहाल हल्की-हल्की बारिश हो रही है, जिसकी वजह से भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच 5वां मैच तय समय पर शुरू नहीं होगा. शाम 6:30 बजे टॉस होना था, लेकिन इसमें देरी होगी. मैदान पर कवर लगे हुए हैं. दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं, लेकिन बारिश की वजह से उन्हें अभ्यास करने का मौका भी नहीं मिला है.

17 Oct 2026, 6:09 PM

IND vs WI 5th T20I Live Score: बेंगलुरु में बारिश बनेगी विलेन?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक RCB के स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. ताजा जानकारी है अनुसार, बेंगलुरु में फिलहाल बारिश हो रही है और मैदान कवर से ढका है. ऐसे में मैच देर से शुरू होने की संभावना है.

पिछले कुछ दिनों में बेंगलुरु में काफी बारिश हुई है, और आज रात भी और बारिश होने का अनुमान है. हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम मौजूद है. इससे खेल में होने वाली देरी कम से कम होगी और अगर बारिश होती भी है, तो भी हमें काफी खेल देखने को मिल सकता है.

 

17 Oct 2026, 6:04 PM

IND vs WI 5th T20I Live Score: वेस्टइंडीज के 'होप' को खत्म कर पाएंगे भुवी

वेस्टइंडीज के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शाई होप इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों के लिए वो सबसे बड़ी सिरदर्दी हैं. इस दौरे पर वो अब तक 3 शतक लगा चुके हैं. होप ने एक सेंचुरी आखिरी ODI में जड़ी थी और उसके बाद दो शतक टी20 शृंखला में ठोका. सीरीज पर कब्जा करने के लिए बेंगलुरु में उन्हें खामोश रखना होगा. टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की एंट्री हुई है, जो होप को जल्दी पवेलियन भेजकर वेस्टइंडीज के 'होप' को खत्म कर सकते हैं. ये जंग देखने के लिए क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES