App

आखिरी T2OI में सीफर्ट-फिलिप्स के तूफान से जीता न्यूजीलैंड, सीरीज 3-2 से भारत के नाम

India vs New Zealand 5th T20I Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला हेमिल्टन के सेडॉन पार्क मैदान पर खेला गया. टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने ये मैच 7 विकेट से जीता. सीरीज 3-2 से भारत के नाम रही.

आखिरी T2OI में सीफर्ट-फिलिप्स के तूफान से जीता न्यूजीलैंड, सीरीज 3-2 से भारत के नाम
Image Credit: ind vs nz

India vs New Zealand 5th T20I Match Highlights: हेमिल्टन में खेले गए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच को न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. टिम सीफर्ट ने 50 गेंद पर 93 रन ठोक दिए. शानदार फॉर्म में चल रहे ग्लेन फिलिप्स ने फिर कमाल किया और 38 गेंदों पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले तीन मैच जीते थे और फिर न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए आखिरी दो मुकाबले जीत लिए. अंत में भारत ने यह पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3-2 से जीत ली.

01 Nov 2026 16:05 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता मैच

न्यूजीलैंड ने हेमिल्टन में खेले गए पांचवें और आखिरी T20I मैच में भारत को सात विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने महज 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 195 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. हालांकि, भारत ने पांच मैचों की यह सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली. न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने 50 गेंदों पर शानदार 93 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स 38 गेंदों पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने मुश्किल शुरुआत के बाद 191/8 का स्कोर खड़ा किया था.

01 Nov 2026 15:38 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: शतक के करीब साइफर्ट

टिम साइफर्ट की तूफानी पारी के कारण टीम इंडिया बैकफुट पर है. 192 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं. साइफर्ट 45 गेंदों पर 80 रन बनाकर खेल रहे हैं.

01 Nov 2026 15:10 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: पावरप्ले में न्यूजीलैंड का स्कोर 59/1

न्यूजीलैंड ने पहले 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं. भारत को एकमात्र सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई. उन्होंने फिन एलन को आउट किया. टिम साइफर्ट और डेरेल मिचेल आक्रामक बैटिंग कर रहे हैं. मैच में वापसी करने के लिए भारत को विकेट की दरकार है. भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक 3 ओवरों में 31 रन लुटा दिए हैं.
 

01 Nov 2026 14:59 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: 5 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 39/1

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं. 5वें ओवर में डेरेल मिचेल ने आक्रामक रवैया अपनाया और प्रिंस यादव के इस ओवर में दो छक्के उड़ाए. अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने फिन एलन को 2 रन पर आउट किया.

01 Nov 2026 14:45 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: 2 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 10/1

हैमिल्टन में खेले जा रहे 5वें और सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का स्कोर खड़ा किया है. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्टार ओपनर फिन एलन दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह का शिकार बने. न्यूजीलैंड ने 2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं. टिम साइफर्ट (06) और डेरेल मिचेल (00) क्रीज पर हैं.
 

01 Nov 2026 14:17 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 192 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 192 रन का टारगेट दिया है. टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 गेंद पर 50 रन ठोक दिए. न्यूजीलैंड की तरफ से एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके हैं. इसके अलावा नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनेर ने 2-2 विकेट चटकाए.

01 Nov 2026 14:05 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: 18 ओवर में भारत का स्कोर 172/5

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बना लिए हैं. नमन धीर (27 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (17 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से नाथन स्मिथ और एडम मिल्ने ने 2-2 विकेट झटके हैं. इसके अलावा ब्लेयर टिकनेर ने 1 विकेट चटकाया है.

01 Nov 2026 14:00 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: 16 ओवर में भारत का स्कोर 152/5

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं. नमन धीर (19 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (5 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से नाथन स्मिथ और एडम मिल्ने ने 2-2 विकेट झटके हैं. इसके अलावा ब्लेयर टिकनेर ने 1 विकेट चटकाया है. 

01 Nov 2026 13:53 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: 15 ओवर में भारत का स्कोर 144/5

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 144 रन बना लिए हैं. नमन धीर (13 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (3 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से नाथन स्मिथ और एडम मिल्ने ने 2-2 विकेट झटके हैं. इसके अलावा ब्लेयर टिकनेर ने 1 विकेट चटकाया है. 

01 Nov 2026 13:49 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: 13 ओवर में भारत का स्कोर 129/4

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं. नमन धीर (3 रन) और तिलक वर्मा (5 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से अभी तक एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके हैं. इसके अलावा नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनेर ने 1-1 विकेट चटकाए.

01 Nov 2026 13:24 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: 10 ओवर में भारत का स्कोर 111/2

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं. ईशान किशन (61 रन) और श्रेयस अय्यर (41 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से अभी तक एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके हैं.

01 Nov 2026 13:23 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: 9 ओवर में भारत का स्कोर 84/2

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं. ईशान किशन (51 रन) और श्रेयस अय्यर (24 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से अभी तक एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके हैं. 

01 Nov 2026 13:13 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: 7 ओवर में भारत का स्कोर 61/2

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 7 ओवर में 2 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं. ईशान किशन (39 रन) और श्रेयस अय्यर (15 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से अभी तक एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके हैं. 

01 Nov 2026 13:02 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: 6 ओवर में भारत का स्कोर 50/2

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं. ईशान किशन (30 रन) और श्रेयस अय्यर (13 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से अभी तक एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके हैं. 

01 Nov 2026 13:01 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: 5 ओवर में भारत का स्कोर 37/2

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं. ईशान किशन (18 रन) और श्रेयस अय्यर (12 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से अभी तक एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके हैं.

01 Nov 2026 12:47 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: टीम इंडिया की खराब शुरुआत

हेमिल्टन के सेडॉन पार्क मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को अपनी पारी के दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा है. ओपनर अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया और उन्हें डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट करा दिया.

01 Nov 2026 12:12 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती

01 Nov 2026 12:10 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनेर

01 Nov 2026 12:03 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और टीम इंडिया को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है.

01 Nov 2026 11:58 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Score: मिचेल सेंटनर खतरनाक या अक्षर पटेल?

दोनों बाएं हाथ के स्पिनरों के बीच काफी अंतर भी देखने को मिला है. कप्तान मिचेल सेंटनर के लिए यह सीरीज काफी अच्छी रही है. मिचेल सेंटनर की 89 किमी/घंटा की औसत गति के मुकाबले, अक्षर पटेल ने 97 किमी/घंटा की औसत गति से गेंदबाजी की है. मिचेल सेंटनर ने 55 प्रतिशत गेंदें फुलर और 45 प्रतिशत गेंदें पीछे शॉर्टर की ओर फेंकी हैं, जबकि अक्षर पटेल ने 72 प्रतिशत गेंदें पीछे और केवल 28 प्रतिशत गेंदें आगे की ओर फेंकी हैं. हेमिल्टन भी एक छोटा मैदान है, इसलिए बाएं हाथ के स्पिनरों के बीच की यह जंग एक बड़ा फैक्टर होगी, जो तय करेगी कि भारत और न्यूजीलैंड में से कौन सी टीम जीत के साथ सीरीज का समापन करेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More