)
IND vs NZ 5th ODI Live Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिला है. यश ठाकुर ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का आगाज किया है. इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वनडे इंटरनेशनल में भारत की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. आखिरी ODI मैच में भारत अपनी पिछली करारी हार को भुलाकर जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज का समापन करना चाहेगा. भारत पहले ही यह सुनिश्चित कर चुका है कि वह सीरीज नहीं हारेगा, लेकिन मेजबान न्यूजीलैंड अपनी शानदार वापसी को जारी रखते हुए सीरीज को 2-2 से बराबर करने की कोशिश करेगा.
प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर.
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर.
भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर.
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर.
New Zealand have won the toss and elect to bowl first in the 5th and final ODI of the series. Two changes for #TeamIndia Yash Thakur makes his debut and Mohd Siraj comes into the XI Live - https://t.co/wqxhoXb2WC #NZvIND https://t.co/nYl2nc5OQo
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिला है. यश ठाकुर ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का आगाज किया है.
A big moment for Yash Thakur as he is all set to make his debut for India in the 5th ODI against New Zealand. ODI Cap No. 267 🧢 Go well, Yash 👏👏 #NZvIND #TeamIndia https://t.co/XzpOD5fn0m
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. भारत के कार्यवाहक कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान कहा, 'हम भी पहली बार इस मौके (पहले बैटिंग करने) का इंतजार कर रहे थे, लेकिन हमने देखा कि जब वे (न्यूजीलैंड) बल्लेबाजी कर रहे थे तो गेंद काफी सीधी रह रही थी और ज्यादा सीम नहीं हो रही थी. तो, यह एक अच्छा संकेत है और इससे हमें पहले बल्लेबाजी करने को लेकर भी आत्मविश्वास मिलता है.'
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे-ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. आखिरी ODI मैच में भारत अपनी पिछली करारी हार को भुलाकर जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज का समापन करना चाहेगा. भारत पहले ही यह सुनिश्चित कर चुका है कि वह सीरीज नहीं हारेगा, लेकिन मेजबान न्यूजीलैंड अपनी शानदार वापसी को जारी रखते हुए सीरीज को 2-2 से बराबर करने की कोशिश करेगा.