)
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच आज हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है. हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश की वजह से इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ताजा अपडेट ये है कि हैमिल्टन में अभी भी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से टॉस नहीं हो सका है.
हैमिल्टन में फिलहाल बारिश थम गई है. अंपायरों ने पिच और मैदान का जायजा लिया. ताजा अपडेट ये है कि अगर दोबारा बारिश शुरू नहीं हुई तो टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे होगा, जबकि खेल 9:30 बजे शुरू होगा. फैंस ये दुआ करेंगे कि अब हैमिल्टन में बारिश दूर रहे और एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिले.
हैमिल्टन से बुरी खबर सामने आई है. पहले ये जानकारी मिली कि टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे होगा, लेकिन ताजा अपडेट ये है कि हैमिल्टन में बारिश हो रही है. मैदान पर कवर लगे हुए हैं, जिसकी वजह से टॉस में देरी है.
हैम्लिटन से फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. ताजा जानकारी के अनुसार, बारिश रुक गई है और मैदान से कवर भी हटा दिए गए हैं. टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 7:32 बजे होगा, जबकि 8:00 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी. 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है. ऑकलैंड में खेले गए पहले ODI को भारत ने 5 विकेट से जीता था. वेलिंगटन में खेले गए दूसरे मैच में भी टीम इंडिया का दबदबा रहा. बारिश से प्रभावित मैच को भारत ने DLS मेथड से 4 रन से अपने नाम किया. दोनों मैचों में भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है. पहले वनडे में अर्शदीप ने 4 विकेट चटकाए, जबकि दूसरे ODI में गुरनूर बरार ने 4 विकेट झटके. आकिब नबी और अंशुल कंबोज ने भी प्रभावित किया है.