IND vs NZ 1st ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला ODI मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को जगह नहीं मिली है. अक्षर पटेल और नमन धीर खेल रहे हैं. अर्शदीप सिंह पेस अटैक को लीड करेंगे, जबकि आकिब नबी, अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार उनका साथ निभाएंगे. टीम इंडिया 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है, जबकि स्पिन का जिम्मा अक्षर पटेल और नमन धीर संभालेंगे. बल्लेबाजी में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल मौजूद हैं.
भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरेल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर