भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /लाइव ब्लॉग
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /तिलक वर्मा ने आखिरी 3 ओवर में पलट दी बाजी, दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले मैच में भारत को दिलाई जीत
Live Now

तिलक वर्मा ने आखिरी 3 ओवर में पलट दी बाजी, दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले मैच में भारत को दिलाई जीत

India vs New Zealand Live Score, 2nd T20I: तिलक वर्मा की शानदार पारी के दम पर भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. तिलक ने आखिरी 3 ओवरों में पूरी बाजी पलट दी.

Written ByTarun Verma
Published: Oct 24, 2026, 11:53 AM IST|Updated: Oct 24, 2026, 04:20 PM IST
joinshare
तिलक वर्मा ने आखिरी 3 ओवर में पलट दी बाजी, दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले मैच में भारत को दिलाई जीत
24 Oct 2026 16:19 IST (IST)
share

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: क्राइस्टचर्च में जीत का तिलक

तिलक वर्मा की शानदार पारी के दम पर भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली. 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है. नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 13 गेंदों पर 26 रनों की अहम पारी खेली.

24 Oct 2026 15:39 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: नमन धीर 31 रन बनाकर आउट

नमन धीर के रूप में भारत को छठा झटका लगा. कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर गेंद से गदर मचा रहे हैं और उन्होंने अपना चौथा विकेट चटकाया. भारत को जीत के लिए 30 गेंदों पर 68 रनों की जरूरत है. तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं.

24 Oct 2026 15:25 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: सैंटनर ने काटा गदर

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने शानदार गेंदबाजी कर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी है. कीवी कप्तान ने 11 गेंद में 3 विकेट लेकर भारत को मैच से लगभग बाहर कर दिया है. उन्होंने अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल को पवेलियन की राह दिखाई. भारत ने 12 ओवर में 84 रन बनाकर 5 विकेट खो दिए हैं.

24 Oct 2026 15:12 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: अभिषेक शर्मा 27 रन बनाकर आउट

अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को तीसरा और तगड़ा झटका लगा है. 10 ओवर के भीतर भारत ने 3 विकेट खो दिए हैं. न्यूजीलैंड ने 181 रनों का लक्ष्य रखा है. फिलहाल क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल हैं. दोनों को बड़ी साझेदारी करनी होगी.

24 Oct 2026 15:03 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर आउट

वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर कुछ कमाल नहीं दिखा सके. वो 8 गेंदों पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें नाथन स्मिथ ने आउट किया. 181 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं.

24 Oct 2026 15:00 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 6 ओवर में भारत का स्कोर 44/1 (लक्ष्य - 181 रन)

टीम इंडिया ने 6 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा (22 रन) और वैभव सूर्यवंशी (4 रन) क्रीज पर मौजूद हैं.

24 Oct 2026 14:47 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 3 ओवर में भारत का स्कोर 22/0 (लक्ष्य - 181 रन)

टीम इंडिया ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 22 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा (15 रन) और संजू सैमसन (5 रन) क्रीज पर मौजूद हैं.

24 Oct 2026 14:39 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 2 ओवर में भारत का स्कोर 11/0 (लक्ष्य - 181 रन)

टीम इंडिया ने 2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा (9 रन) और संजू सैमसन (0 रन) क्रीज पर मौजूद हैं.

24 Oct 2026 14:11 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 181 रन का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 180 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 181 रन का टारगेट रखा. न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए. इसके अलावा बेवॉन जैकब्स ने भी अर्धशतक जड़ते हुए 46 गेंद पर 58 रन की पारी खेली. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. वहीं, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव ने 1-1 विकेट चटकाए.

24 Oct 2026 14:08 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 19 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 171/5

न्यूजीलैंड की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 171 रन बना लिए हैं. माइकल ब्रेसवेल (6 रन) और मिचेल सेंटनर (0 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. वहीं, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव ने 1-1 विकेट चटकाए.

24 Oct 2026 14:02 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 18 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 157/4

न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 157 रन बना लिए हैं. बेवॉन जैकब्स (50 रन) और मिचेल सेंटनर (0 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. वहीं, भुवनेश्वर कुमार और प्रिंस यादव ने अभी तक 1-1 विकेट चटकाए.

24 Oct 2026 13:55 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 17 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 146/3

न्यूजीलैंड की टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 146 रन बना लिए हैं. बेवॉन जैकब्स (50 रन) और ग्लेन फिलिप्स (60 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और प्रिंस यादव ने अभी तक 1-1 विकेट चटकाए हैं.

24 Oct 2026 13:49 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 16 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 133/3

न्यूजीलैंड की टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 133 रन बना लिए हैं. बेवॉन जैकब्स (39 रन) और ग्लेन फिलिप्स (59 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और प्रिंस यादव ने अभी तक 1-1 विकेट चटकाए हैं.

24 Oct 2026 13:39 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 14 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 104/3

न्यूजीलैंड की टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं. बेवॉन जैकब्स (33 रन) और ग्लेन फिलिप्स (38 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और प्रिंस यादव ने अभी तक 1-1 विकेट चटकाए हैं.

24 Oct 2026 13:22 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 10 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 66/3

न्यूजीलैंड की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 66 रन बना लिए हैं. बेवॉन जैकब्स (19 रन) और ग्लेन फिलिप्स (15 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और प्रिंस यादव ने अभी तक 1-1 विकेट चटकाए हैं.

24 Oct 2026 12:59 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 5 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 40/2

न्यूजीलैंड की टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 40 रन बना लिए हैं. फिन एलन (16 रन) और ग्लेन फिलिप्स (9 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक 1-1 विकेट चटकाए हैं.

24 Oct 2026 12:51 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 4 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 23/2

न्यूजीलैंड की टीम ने 4 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 23 रन बना लिए हैं. फिन एलन (6 रन) और ग्लेन फिलिप्स (4 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक 1-1 विकेट चटकाए हैं. 

24 Oct 2026 12:43 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: 2 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 11/1

न्यूजीलैंड की टीम ने 2 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 11 रन बना लिए हैं. फिन एलन (3 रन) और डेरेल मिचेल (1 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने अभी तक एक विकेट झटका है.

24 Oct 2026 12:40 IST (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ट को किया आउट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को अपनी पारी के दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा है. टिम सीफर्ट 7 रन बनाकर आउट हो गए. भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ट को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया.

24 Oct 2026 12:07 IST (IST)

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
India vs New Zealand

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

IND vs NZ 2nd T20I Highlights: भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेलकर न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली. 17 ओवर तक मैच में कीवी टीम का कंट्रोल था, लेकिन आखिरी तीन ओवरों में तिलक ने आक्रामक तेवर दिखाकर बाजी पलट दी. नीतीश रेड्डी ने भी उनका साथ दिया और 13 गेंदों पर 26 रनों की कीमती पारी खेली. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए थे, जिसे भारत ने 6 विकेट खोकर 19.5 ओवर में हासिल किया.