)
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया है. संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और नमन धीर की पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 226 रन के टारगेट को हासिल कर लिया. सैमसन ने 33 गेंद पर 67 और अय्यर ने 28 गेंद पर 42 रन बनाए. नमन धीर ने 15 गेंद पर नाबाद 42 रन बनाकर मैच को फिनिश कर दिया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच रोमांचक हो गया है. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. अय्यर ने 28 गेंद पर 42 रन बनाए. भारत को 11 गेंद पर 16 रन चाहिए. नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर क्रीज पर हैं.
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से मिले 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए अब 2 ओवर में 16 रन बनाने हैं. श्रेयस अय्यर 27 गेंद पर 42 और नमन धीर 9 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं.
भारतीय टीम को मैच में पांचवां झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा. वह 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए. अक्षर ने 14 गेंद पर 24 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया. भारत ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं. श्रेयस अय्यर 28 और नमन धीर 1 रन बनाकर नाबाद हैं.
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं. श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाल लिया है. दोनों बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों को परेशान कर रहे हैं. टीम इंडिया ने 14 ओवर 4 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं. श्रेयस अय्यर 14 गेंद पर 25 और अक्षर पटेल 11 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 226 रनों का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की, लेकिन मिडिल ओवर में कीवी गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मैच में पकड़ बना ली है. टीम इंडिया ने 122 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल मौजूद हैं. संजू सैमसन 33 गेंदों पर 67 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. उसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन सस्ते में पवेलियन लौटे.
भारत ने 7 ओवर मे 1 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 12 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक ने 12 गेंद की पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए. माइकल ब्रैसवेल की गेंद पर एडम मिल्ने उनका कैच लिया. संजू सैमसन 28 गेंद पर 57 और तिलक वर्मा 2 गेंद पर 2 रन बनाकर नाबाद हैं.
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से मिले 226 रन के टारगेट का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की. उसने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 68 रन बना लिए हैं. सैमसन 15 गेंद पर 28 और अभिषेक 9 गेंद पर 27 रन बना लिए हैं.
भारत ने न्यूजीलैंड से मिले 226 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन 11 गेंद पर 14 और अभिषेक शर्मा 1 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं.
न्यूजीलैंड से मिले 226 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर उतर गए हैं. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है. दोनों के ऊपर कीवी टीम द्वारा दिए गए पहाड़ लक्ष्य को हासिल करने की जिम्मेदारी है.
न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी की बदौलत भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए. टीम इंडिया को जीत के लिए 226 रन बनाने होंगे. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 40 गेंद पर नाबाद 82 रन ठोक दिए. फिलिप्स के बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले.
भारत को मैच में चौथी सफलता 18वें ओवर मिली. अर्शदीप सिंह की तीसरी गेंद पर सिंगल चुराने के प्रयास में बेवन जैकब्स रन आउट हो गए. ग्लेन फिलिप्स ने अर्शदीप की यॉर्कर को किसी तरह रोक लिया. गेंद स्टंप के पास ही थी. फिलिप्स और जैकब्स रन के लिए दौड़े. अर्शदीप उन्हें रन आउट करने के लिए आगे पहुंचे और पैर से गेंद को स्टंप में मार दिया. जैकब्स बल्लेबाजी छोर पर पहुंच नहीं पाए और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 16 गेंद पर 31 रन बनाए. न्यूजीलैंड का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं. फिलिप्स 32 गेंद पर 63 और माइकल ब्रैसवेल 2 गेंद पर 2 रन बनाकर नाबाद हैं.
ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में अर्धशतक ठोक दिया है. न्यूजीलैंड 17 ओवर में 3 विकेट पर 190 रन बना चुका है. फिलिप्स 29 गेंद पर 58 और बेवन जैकब्स 15 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर ली है.
न्यूजीलैंड की पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. कीवी टीम ने 3 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं. ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स क्रीज पर हैं. दोनों तेजी से रन बना रहे हैं. चौथे विकेट के लिए जैकब्स और फिलिप्स ने 36 रनों की साझेदारी कर ली है. फिलिप्स ने 22 गेंद पर 41 और जैकब्स 9 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं.
13 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 133 रन ठोक दिए हैं. बेवन जैकब्स (8 रन) और ग्लेन फिलिप्स (25 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की तरफ से अभी तक मयंक यादव, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किए हैं.
10 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट खोकर 98 रन ठोक दिए हैं. डेरिल मिचेल (15 रन) और ग्लेन फिलिप्स (12 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की तरफ से अभी तक मयंक यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किए हैं.
7 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर 72 रन ठोक दिए हैं. डेरिल मिचेल (8 रन) और फिन एलन (38 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की तरफ से अभी तक मयंक यादव ने एक विकेट हासिल किया है.
भारत के तूफानी तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड के खतरनाक ओपनर टिम सीफर्ट को आउट कर दिया. मयंक यादव ने टिम सीफर्ट को 24 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करा दिया.
न्यूजीलैंड ने तूफानी शुरुआत करते हुए 4 ओवर में 46 रन ठोक दिए हैं. टिम सीफर्ट (24 रन) और फिन एलन (21 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. भारत विकेट की तलाश में है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत की गेंदबाजी शुरू हो गई है. भुवनेश्वर कुमार ने बॉलिंग की शुरुआत की. उन्होंने चार साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में बॉलिंग की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में वह प्लेइंग-11 में तो थे, लेकिन बारिश के कारण गेंदबाजी का मौका नहीं मिला नहीं था. न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के अपने छह हफ्तों के दौरे की शुरुआत आज क्राइस्टचर्च में पहले टी20 मैच से की. टीम इंडिया ने हेग्ले ओवर में मैच को 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किय. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए. भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. नमन धीर ने मैट हेनरी की गेंद पर छक्का मारकर मैच को फिनिश किया. वह 15 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंद पर 93 रनों की साझेदारी की. अभिषेक 12 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा 11 गेंद पर 6 और ईशान किशन 3 गेंद पर 1 रन ही बना सके. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद पर 42 और अक्षर पटेल ने 14 गेंद पर 24 रन बनाकर भारत को मैच में बनाए रखा. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 24 गेंद पर 45 रन की साझेदारी की. अय्यर ने नमन धीर के साथ छठे विकेट के लिए 22 गेंद पर 43 रन जोड़े. नमन ने नीतीश कुमार रेड्डी (3 गेंद पर 2 रन) के साथ मिलकर मैच को खत्म किया.
इससे पहले कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 40 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए. उनके अलावा फिन एलन ने 24 गेंद पर 45, बेवन जैकब्स ने 16 गेंद पर 31 और डेरिल मिचेल ने 19 गेंद पर 28 रन बनाए. टिम साइफर्ट 17 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 साल बाद बॉलिंग करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 49 रन दिए. वह एक भी विकेट नहीं ले पाए.