App

400 T20 विकेट... फिर भी दुनिया में 16वें नंबर पर युजवेंद्र चहल, नंबर-1 बॉलर के नाम 743 विकेट

युजवेंद्र चहल, वो स्पिनर जो अपनी चतुर चालाक गेंदबाजी के लिए मशहूर है. भले ही चहल सेलेक्टर्स के रडार से दूर हैं, लेकिन टी20 में उनकी बॉलिंग के आंकड़े आसमान छू रहे हैं. चहल अब टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो उनका नाम 16वें नंबर पर आता है.

400 T20 विकेट... फिर भी दुनिया में 16वें नंबर पर युजवेंद्र चहल, नंबर-1 बॉलर के नाम 743 विकेट

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल कई सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन वह अभी भी अपनी गेंदबाजी से मैच पलटने का माद्दा रखते हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने. लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम 16वें नंबर पर है. चहल ने ये उपलब्धि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बॉलिंग करते हुए हासिल की है. वह 2026-27 चक्र में हरियाणा की तरफ से खेल रहे हैं. उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की.

​​36 साल के चहल तमिलनाडु के खिलाफ मैच से पहले 400 के आंकड़ से महज 1 विकेट दूर थे. उन्होंने मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किए और आंकड़ा 402 तक पहुंचा दिया. ये आंकड़ा उन्होंने महज 346 टी20 मैचों में हासिल किया है. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार समेत कई दिग्गज भारतीय गेंदबाजों को पछाड़ दिया है. उनके शानदार स्पेल की बदौलत हरियाणा के खिलाफ तमिलनाडु की टीम महज 124 के स्कोर पर ही सिमट गई.

IPL में भी टॉप विकेट टेकर हैं चहल

दुनिया की टॉप टी20 लीग आईपीएल की बात करें तो यहां भी चहल की तूती बोलती है. यहां भी वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 188 आईपीएल मैचों में 233 विकेट झटके हैं. यहां भी भुवनेश्वर कुमार दूसरे स्थान पर हैं जबकि उन्होंने 206 आईपीएल मैच खेले हैं. टी20 के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टॉप-10 में एक भी गेंदबाज नहीं है. हालांकि, चहल ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा तो वह टॉप-10 में एंट्री मार सकते हैं. 

                                             T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

रैंकगेंदबाजमैचविकेट
1युजवेंद्र चहल346402
2भुवनेश्वर कुमार340366
3जसप्रीत बुमराह288354
4पीयूष चावला307329
5रविचंद्रन अश्विन343323


                                        T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (ओवरऑल)

रैंकगेंदबाजदेशमैचविकेट
1राशिद खानअफगानिस्तान553743
2सुनील नरेनवेस्टइंडीज617658
3ड्वेन ब्रावोवेस्टइंडीज582631
4इमरान ताहिरसाउथ अफ्रीका465593
5आंद्रे रसेलवेस्टइंडीज616545
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More