WPL नीलामी में सिर्फ 1 खिलाड़ी बनी करोड़ी, यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 8 प्लेयर्स खरीदे; मुंबई ने 6 अनकैप्ड पर लगाया दांव
महिला प्रीमियर लीग के नीलामी में 150 में से 25 खिलाड़ियों पर बोली लगी. यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा और मुंबई इंडियंस ने सबसे कम रकम खर्च किए. नीलामी के बाद सभी टीमों के स्क्वॉड और खर्च किए गए रुपये के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 25 प्लेयर्स पर बोली लगी. कोच्चि में बुधवार (28 अक्टूबर) को पांचों टीमों ने मिलकर कुल 6.25 करोड़ रुपये खर्च किए. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी प्लेयर बनीं. उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा. वह नीलामी में करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने वाली इकलौती प्लेयर रहीं. उनके अलावा सभी 24 खिलाड़ियों को एक करोड़ से कम कीमत मिली.
यूपी वॉरियर्स के कोच अभिषेक नायर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार दिखे. उन्होंने बिडिंग वॉर में स्मृति मंधाना की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया. यूपी की टीम ऑक्शन में सबसे ज्यादा रुपये लेकर उतरी थी और उसने सबसे ज्यादा खर्च भी किए. भारत के लिए सबसे महंगी प्लेयर किरण नवगिरे रहीं. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 75 लाख रुपये में खरीदा. दिल्ली ने नवगिरे को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ा. दिल्ली ने इस ऑक्शन की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी को भी खरीदा. 15 साल की उमा काश्वी 10 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ी हैं.
आरसीबी ने दो घंटे तक किया इंतजार
मंधाना की कप्तानी वाली टीम आरसीबी ने नीलामी में पहले खिलाड़ियों को खरीदने के लिए दो घंटे तक इंतजार किया. उसने अपने पत्ते खोलते हुए जेस जोनासेन और क्लॉय ट्रॉयॉन जैसी अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव लगाया. दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने छह प्लेयर्स के लिए 70 लाख रुपये खर्च किए. गुजरात जाएंट्स ने सबसे कम तीन खिलाड़ी खरीदे.
ये भी पढ़ें: WPL में 'लेडी वैभव सूर्यवंशी' की एंट्री: कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी और कितने में बिकीं? ऑक्शन में रचा इतिहास
नीलामी के बाद सभी टीमों का फुल स्क्वॉड
गुजरात जाएंट्स
रिटेन खिलाड़ी: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, जिंतीमनी कलिता.
खरीदे गए प्लेयर्स: जी कमिलिनी (45 लाख रुपये), ओर्ला प्रेंडरगास्ट (30 लाख रुपये), समायरा राघव (10 लाख रुपये).
यूपी वॉरियर्स
रिटेन खिलाड़ी: मेग लैनिंग (कप्तान), दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, प्रतीका रावल.
खरीदे गए प्लेयर्स:सोफी मोलिन्यू (1.10 करोड़ रुपये), स्नेह राणा (30 लाख रुपये), ग्रेस हैरिस (30 लाख रुपये), सुषमा वर्मा (30 लाख रुपये), कैथरीन ब्राइस (10 लाख रुपये), मनाली दक्षिणी (10 लाख रुपये), सहाना पवार (10 लाख रुपये), आशा शोभना (10 लाख रुपये).
ये भी पढ़ें: WPL 2027 ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान पर पैसों की बरसात, किरण नवगिरे भी हुईं मालामाल
दिल्ली कैपिटल्स
रिटेन खिलाड़ी: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारिजान कप्प, निकी प्रसाद, लॉरा वोल्वार्ड्ट, सिनेल हेनरी, श्री चरणी, दीया यादव, ममता मदिवाला, नंदनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, एनाबेल सदरलैंड.
खरीदे गए प्लेयर्स: किरण नवगिरे (75 लाख रुपये), उमा काश्वी (10 लाख रुपये), क्रिस्टी गॉर्डन (10 लाख रुपये), नजमा खान (10 लाख रुपये).
मुंबई इंडियंस
रिटेन खिलाड़ी: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, तारा नोरिस (ट्रेड से आईं).
खरीदे गए प्लेयर्स: दिशा कसात (10 लाख रुपये), लतिका इनामदार (10 लाख रुपये), भारती रावल (10 लाख रुपये), सानिका चाल्के (10 लाख रुपये), श्वेता सहरावत (10 लाख रुपये), अक्षिता भगत (10 लाख रुपये).
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रिटेन खिलाड़ी: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्रकार, प्रथ्योषा कुमार, सायाली सतघरे, एलिस पेरी.
खरीदे गए प्लेयर्स: जेस जोनासेन (40 लाख रुपये), तेजल हसबनिस (30 लाख रुपये), वृंदा दिनेश (10 लाख रुपये), क्लॉय ट्रॉयॉन (30 लाख रुपये).