App

WPL 2027 की नीलामी में रूठ गई इन 5 प्लेयर्स की किस्मत! किसी भी टीम ने नहीं लगाया दांव, नहीं मिला एक भी पैसा

WPL 2027 के मिनी ऑक्शन में सोफिया डंकले, चमारी अटापट्टू, हीदर ग्राहम, उमा छेत्री और साइका इशाक जैसी स्टार खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला.

WPL 2027 की नीलामी में रूठ गई इन 5 प्लेयर्स की किस्मत! किसी भी टीम ने नहीं लगाया दांव, नहीं मिला एक भी पैसा
Image Credit: WPL 2027 Auction

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा, तो कई दिग्गज खाली हाथ रह गईं. जिन विदेशी सितारों और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच मुकाबले की उम्मीद थी, उन्हें किसी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी सोफी मोलिनेक्स 1.10 करोड़ रुपये की बोली के साथ सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं, लेकिन दूसरी ओर पांच चर्चित नामों का अनसोल्ड रहना चर्चा का विषय बन गया. इस नीलामी का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि कई इंटरनेशनल क्रिकेट की बड़ी और मंझी हुई खिलाड़ियों पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया और वे अनसोल्ड रह गईं.

1. सोफिया डंकले

इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, लेकिन किसी भी टीम ने 50 लाख रुपए के बेस प्राइस वाली इस धुरंधर बल्लेबाज पर दांव लगाने की जहमत नहीं उठाई, जिससे वह अनसोल्ड वापस रह गईं.

2. चमारी अटापट्टू

इस मिनी ऑक्शन का सबसे हैरान करने वाला और बड़ा झटका श्रीलंका की कप्तान और स्टार ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू का अनसोल्ड रहना रहा. साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 22 मुकाबलों में 145 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 750 रन कूटने और अपनी घातक गेंदबाजी से 27 विकेट चटकाने वाली खिलाड़ी को नजरअंदाज कर दिया गया. अटापट्टू ने अपना बेस प्राइस महज 30 लाख रुपए रखा था, लेकिन इसके बावजूद किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जो खेल विशेषज्ञों के लिए भी एक पहेली बन गया है.

3. हीदर ग्राहम

ऑक्शन में कई ऐसे नाम भी रहे जो अपनी टीमों के लिए मैच विनर साबित होते आए हैं. ऑस्ट्रेलिया की डेथ ओवर स्पेशल और ऑलराउंडर हीदर ग्राहम, जिनका महिला बिग बैश लीग (WBBL) में रिकॉर्ड बेजोड़ रहा है, उन्हें भी 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर किसी खरीदार ने नहीं पूछा.

4. उमा छेत्री

साल 2025 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य उमा छेत्री भी इस नीलामी में अनसोल्ड रहीं. उमा छेत्री उस वर्ल्ड कप विजेता भारतीय स्क्वाड की इकलौती ऐसी खिलाड़ी थीं, जिन्हें WPL 2027 के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा.

5. साइका इशाक

घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी फिरकी का जादू बिखेरने वाली बाएं हाथ की स्पिनर साइका इशाक को भी इस बार मायूसी हाथ लगी. मुंबई इंडियंस के लिए WPL 2026 में अपनी शानदार गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करने वाली साइका से इस बार भारी-भरकम रकम मिलने की उम्मीद की जा रही थी. उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था, लेकिन इस बार किसी भी टीम ने उन पर भरोसा नहीं जताया, जो उनके फैंस के लिए काफी निराशाजनक रहा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More