SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Analysis: क्या भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार पहन ली टीम इंडिया की नीली जर्सी? प्लेइंग इलेवन से हुए ड्रॉप, अब आगे वापसी के लिए बचे ये रास्ते

4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे. अब इस तेज गेंदबाज के लिए दोबारा भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 31, 2026, 01:57 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 02:56 PM IST
Image Credit: Bhuvneshwar Kumar
Join

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमेटी ने 4 साल बाद अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारत की T20I टीम में वापसी करवाई, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए. भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी बुरे सपने की तरह रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु T20I मैच में भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, लेकिन बारिश के कारण मैच बेनतीजा रहा. 

भुवनेश्वर कुमार को इस मुकाबले में गेंदबाजी का मौका नहीं मिला. न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स को भुवनेश्वर कुमार से बहुत उम्मीदें थी कि वह कीवियों की पिचों में अपनी धारदार स्विंग गेंदबाजी से कहर मचा देंगे. न्यूजीलैंड के थिंक-टैंक को भुवनेश्वर कुमार के खतरे का पहले से ही आभास हो गया था, इसलिए कीवियों ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए बॉलिंग फ्रेंडली पिच देने की बजाय सपाट पिचें दे दीं. 

मुश्किल में भुवी का करियर 

5 मैचों की इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज की 3 पारियों में 200 से ज्यादा रन के स्कोर बने हैं. इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले ही मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रनों का टारगेट चेज कर दिया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन T20I मैचों में भुवनेश्वर कुमार ने कुल 12 ओवर फेंके और 139 रन लुटाकर महज एक विकेट झटका. इस दिग्गज तेज गेंदबाज को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिया है.

क्या भुवनेश्वर कुमार ने खेल लिया अपना आखिरी T20I मैच?

भुवनेश्वर कुमार को खराब फॉर्म के आधार पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल से ड्रॉप कर दिया गया. भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिया है. सिर्फ अनुभव और विकेट लेने की काबिलियत के आधार पर भुवनेश्वर कुमार ने 4 साल के लंबे वक्त के बाद भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई थी. 

भुवनेश्वर कुमार इसी चूक की वजह से ड्रॉप हुए

हालांकि वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. भुवनेश्वर कुमार अपनी इसी चूक की वजह से ड्रॉप हुए हैं. अब भुवनेश्वर कुमार के लिए टीम इंडिया में वापसी का रास्ता बहुत मुश्किल हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि भुवनेश्वर कुमार आगे क्या करेंगे. भारत को अब अगली टी20 इंटरनेशनल सीरीज श्रीलंका के खिलाफ अपने घर में 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक खेलनी है. भुवनेश्वर कुमार अगर फिर से भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी करनी है तो उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में जाकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

 

अब आगे वापसी के लिए बचे ये रास्ते

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमेटी का फिर से भरोसा जीतना भुवनेश्वर कुमार के लिए बड़ी चुनौती होगी. भुवनेश्वर कुमार अगर विजय हजारे ट्रॉफी और सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, तो उनके पास दिसंबर 2026 में श्रीलंका के खिलाफ घर में होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वापसी का मौका होगा. सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2026 टूर्नामेंट 14 नवंबर से 6 दिसंबर तक खेला जाएगा. इसके बाद 14 दिसंबर 2026 से 8 जनवरी 2027 तक विजय हरारे वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जाएगा. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES