SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बल्ले से शतक, फिर गेंद से तहस-नहस: साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ने बनाया सबसे तेज 7 विकेट लेने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीत हासिल की. स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने बल्ले और गेंद दोनों से जलवा दिखाकर कई रिकॉर्ड्स बनाए, जिसमें से एक बेहद खास और दुर्लभ है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 25, 2026, 19:45 IST | Updated: Nov 25, 2026, 20:07 IST
Image Credit: वियान मुल्डर ने बनाया दुर्लभ वर्ल्ड रिकॉर्ड (@ProteasMenCSA/X)
Join

डिफेंडिंग WTC चैंपियन साउथ अफ्रीका का टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. प्रोटियाज ने सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 219 रनों से रौंदकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने बल्ले के बाद गेंद से भी जलवा दिखाया और टेस्ट क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. दूसरी पारी में मुल्डर ने 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने बांग्ला टाइगर्स बेबस दिखे. किसी बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं था.

बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरियन में 7 विकेट लेकर वियान मुल्डर ने दुर्लभ रिकॉर्ड बनाया है. वो टेस्ट पारी में चौथे या उसके बाद के क्रम पर गेंदबाजी करते हुए सबसे कम गेंदें डालकर 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर ने 76 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया.

7 विकेट लेकर मुल्डर ने रचा इतिहास

वियान मुल्डर से पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ही गेंदबाज ह्यू टेफील्ड के नाम था. जिन्होंने 1950 में डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 68 गेंदों में 7 विकेट चटकाए थे. मुल्डर को 7 विकेट लेने में 64 गेंदें लगी और अब ये दुर्लभ वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया है. इसके अलावा वो साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं. इस मामले में उन्होंने अपने हमवतन केशव महाराज को पीछे छोड़ा.

SA vs BAN टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

7/31- वियान मुल्डर, सेंचुरियन, 2026*
7/32 - केशव महाराज, डरबन, 2022
7/40 - केशव महाराज, गक़ेबरहा, 2022
6/46 - कगिसो रबाडा, मीरपुर, 2024
6/51 - साइमन हार्मर, जोहान्सबर्ग, 2026

मुल्डर ने बल्ले से भी मचाया गदर

गेंद से ऐतिहासिक कारनामा करने से पहले वियान मुल्डर ने बल्ले से भी कोहराम मचाया. बांग्लादेश के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए उन्होंने पहली पारी में 100 रन भी बनाए. वो एक ही टेस्ट मैच में शतक और 7 विकेट लेने वाले दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं.

एक ही टेस्ट मैच में शतक और 7 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

जैक ग्रेगरी (AUS) बनाम ENG, मेलबर्न, 1920
इयान बॉथम (ENG) बनाम PAK, लॉर्ड्स, 1978
इयान बॉथम (ENG) बनाम IND, वानखेड़े, 1980
आर. अश्विन (IND) बनाम WI, नॉर्थ साउंड, 2016
नसीर खान मारूफखिल (AFG) बनाम ZIM, शारजाह, 2026
वियान मुल्डर (SA) बनाम BAN, सेंचुरियन, 2026

बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका की 16वीं जीत

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में साउथ अफ्रीका का दबदबा कायम है. दोनों देशों के बीच अब तक कुल 18 टेस्ट खेले गए हैं. 16 में प्रोटियाज ने जीत हासिल की है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. बांग्लादेश ने अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में धार्मिक भेदभाव? सिराज को लेकर गरमाया माहौल, BCCI ने दी सफाई, अजहरुद्दीन का भी आया रिएक्शन
 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES