SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जीतकर भी मुंह छिपाने को क्यों मजबूर हुआ पाकिस्तान? समझें शर्मनाक शतक की इनसाइड स्टोरी

पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ रावपिंडी में जीत की इबारत लिखी. टीम ने 8 विकेट से मुकाबला जीता और टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की. इसके बावजूद पाकिस्तान की ग्लोबल बेइज्जती देखने को मिल रही है. टीम जीतकर भी मुंह छिपाने को मजबूर है, क्योंकि अनुशासनहीनता का दाग और भी गहरा हो गया है.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 20, 2026, 23:37 IST | Updated: Nov 20, 2026, 23:42 IST
Join

पाकिस्तान का टेस्ट क्रिकेट में हर साल ग्राफ गिरता नजर आ रहा है. बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग को लेकर टीम पहले ही बेइज्जत है, अब एक और दाग पाकिस्तान टीम पर लग गया है. हालांकि, पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की. लेकिन टीम की अनुशासनहीनता के चर्चे चारों तरफ हैं. पाकिस्तान टीम इस साल टेस्ट फॉर्मेट में नो बॉल फेंकने में सबसे आगे रही है. टेस्ट क्रिकेट में गिरते ग्राफ की एक वजह ये भी है.

पाकिस्तान को कई दिनों बाद टेस्ट सीरीज में जीत नसीब हुई है. पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ अपने ही घर में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. वहीं, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी पाकिस्तान को हार मिली. अब महीनों बाद मिली 1-0 की जीत पर भी पाकिस्तान टीम मुंह छिपाने को मजबूर है. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में कुल 16 नो बॉल फेंकी. पहली पारी में महज  35.3 ओवर में ही 8 नो-बॉल फेंकी और दूसरी पारी में 93 ओवर में भी 8 नो-बॉल की.

पहले टेस्ट में भी हाल-बेहाल

दूसरे ही नहीं बल्कि पहले टेस्ट में भी पाकिस्तान टीम ने नो बॉल की हद पार कर दी. उस मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने एक ही पारी में 117.2 ओवर गेंदबाजी की और 12 नो बॉल फेंक दी. 2 मैच में पाकिस्तान टीम ने कुल 28 नो बॉल फेंकी. टीम के पेसर रेजाउल्लाह ने सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकी. उन्होंने अकेले ही 3 पारियों में कुल 14 नो बॉल फेंकी हैं. इस तरह से पाकिस्तान ने इस साल 9 टेस्ट में 109 बॉल का आंकड़ा छू लिया है.

ये भी पढ़ें.. केएल राहुल ने रचा इतिहास, SENA देशों में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय, सहवाग-गावस्कर भी नहीं बना पाए ये महारिकॉर्ड

WTC फाइनल के दरवाजे बंद

पाकिस्तान भले ही श्रीलंका से जीती हो, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए श्रीलंका के साथ पाकिस्तान के भी दरवाजे लगभग बंद हैं. हालांकि, भारतीय टीम अभी भी रेस में बनी हुई है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड टूर पर है और पहला मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है. इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए कम से कम एक जीत और एक ड्रॉ खेलना जरूरी होगा. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES