हार्दिक को क्या हुआ; न्यूजीलैंड टूर से बाहर होने की खबर से मची खलबली, अब BCCI के बयान का इंतजार
भारतीय मैनेजमेंट वर्ल्ड कप 2027 को लेकर रोडमैप तैयार करने में जुटा हुआ है, लेकिन इंजरी कंसर्न पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं. टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की इंजरी की खबर का शोर चारों तरफ है. खबर है, कि वह न्यूजीलैंड टूर से भी बाहर हो सकते हैं.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 के बाद से एक्शन में नजर नहीं आए हैं. उन्होंने इंजरी के चलते आयरलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I सीरीज मिस कर दीं. वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के बीच इंजरी कंसर्न ने मैनेजमेंट की टेंशन को दूना कर दिया है. अब खबर है, कि हार्दिक न्यूजीलैंड टूर से भी बाहर हो सकते हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पैर की हड्डी (शिन) में इंजरी के चलते उन्हें बाहर रखने का फैसला किया गया है.
हार्दिक के दाहिने पैर की हड्डी में इंजरी है, जिसके चलते उन्हें तीन हफ्ते क्रिकेट से दूर रहने की सलाह मिली है. हार्दिक के 20 सितंबर से वापसी की खबर आ रही थीं. उन्हें 6 अक्टूबर से शुरू हो रही इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए की सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन अब वह इंजरी के चलते बाहर रह सकते हैं. फिलहाल टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से वनडे सीरीज खेलने जा रही है. इसके बाद टी20 सीरीज खेलेगी. 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20I मैच की सीरीज का आगाज होगा. इस टूर में 5 वनडे और 2 टेस्ट भी शामिल होंगे.
जापान से लौटने के बाद होगी जांच
BCCI के एक जानकार सूत्र ने PTI को बताया, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हार्दिक की हालिया स्कैन रिपोर्ट में उनके दाहिने पैर की हड्डी में चोट का पता चला है. उन्हें दो हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है. BCCI के मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने उनकी रिपोर्ट देखी है और जापान से लौटने के बाद वे उनकी जांच करेंगे. जांच के बाद ही तय होगा कि हार्दिक अपना रिहैबिलिटेशन कब शुरू कर सकते हैं."
ODI में वापसी पर सस्पेंस
दो हफ्तों तक कोई क्रिकेट और बहुत कम फिजिकल एक्टिविटी होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी का सवाल ही नहीं उठता. जिसके चलते सेलेक्टर्स को दूसरे ऑप्शन देखने पड़ रहे हैं. वहीं, वनडे पर भी सस्पेंस है, देखना होगा कि सेलेक्टर्स उन्हें इतनी जल्दी मैदान पर उतारने का रिस्क लेते हैं या नहीं. हालांकि, अभी सभी को बीसीसीआई के ऑफीशियल ऐलान का इंतजार होगा.
ये भी पढ़ें... IND vs WI: वेस्टइंडीज के वो 'पंच पांडव', जो लेंगे गिल की कप्तानी का इम्तिहान, 2 भारतीय पिचों के मास्टर
हार्दिक को कौन करेगी रिप्लेस?
सभी के जेहन में सवाल होगा, कि हार्दिक पांड्या बाहर होते हैं तो उन्हें रिप्लेस कौन करेगा. इसके लिए नितीश कुमार रेड्डी को तैयार कर लिया गया है. रेड्डी के अलावा सूर्यांश शेडगे, अभी BCCI के CoE में ट्रेनिंग कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ मुकाबलों के लिए उन्हें परखा जा सकता है. अब देखना होगा बीसीसीआई कब उनकी इंजरी का ऐलान करता है.