SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चिन्मय सुतार: कौन है रणजी ट्रॉफी में 400 रन की पारी खेलने वाला धाकड़ बल्लेबाज? सचिन के ओपनिंग पार्टनर का बेटा

रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने नागालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन ठोककर इतिहास रच दिया. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 19, 2026, 06:56 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 07:48 PM IST
Image Credit: Chinmay Sutar
Join

रणजी ट्रॉफी प्लेट टूर्नामेंट में मिजोरम के एक बल्लेबाज ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. मिजोरम के 29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने नागालैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 517 गेंदों पर नाबाद 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इसके साथ ही वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 400 या उससे बड़ा स्कोर बनाने वाले दुनिया के 10वें और भारत के केवल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस खास '400 क्लब' में अब उनके साथ सर डॉन ब्रैडमैन, ब्रायन लारा और हनीफ मोहम्मद जैसे महान खिलाड़ियों का नाम भी जुड़ गया है.

मुंबई के रहने वाले चिन्मय सुतार एक दाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं. उन्होंने भारत के एज-ग्रुप और इमर्जिंग क्रिकेट के जरिए अपना करियर बनाया, लेकिन स्टेट लेवल पर वे कभी पूरी तरह अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए. इस साल जनवरी में जयपुर में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के लिए अपना डेब्यू किया, जहां उन्हें यशस्वी जायसवाल से डेब्यू कैप मिली. उस मैच में वे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ के थ्रो पर रन आउट हो गए और केवल 2 रन ही बना सके.

ये भी पढ़ें- 517 गेंदें और 400 रन: चिन्मय सुतार ने दूसरे फर्स्ट क्लास मैच में ही रचा इतिहास, बनाया रणजी इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

सचिन के ओपनिंग पार्टनर का बेटा

चिन्मय सुतार ने बेहतर अवसरों की तलाश में मिजोरम का दामन थाम लिया. 11 अक्टूबर को मणिपुर के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने 35 और 99 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उनका परिवार क्रिकेट से जुड़ा रहा है. चिन्मय सुतार के पिता राजेश सुतार भी क्रिकेट खेलते थे और एक बार सचिन तेंदुलकर के साथ पारी की शुरुआत भी कर चुके हैं. जब चिन्मय एज-ग्रुप क्रिकेट खेलना शुरू कर रहे थे, तब 15 साल की उम्र में एक गंभीर बीमारी के कारण उन्हें लगभग 10 से 11 महीने तक मैदान से दूर रहना पड़ा था.

चिन्मय सुतार के करियर का बड़ा ब्रेकथ्रू

चिन्मय सुतार के करियर में बड़ा ब्रेकथ्रू तब आया जब उनका चयन इंडिया इमर्जिंग टीम में हुआ. उन्होंने 14 नवंबर 2019 को सावर में नेपाल इमर्जिंग टीम के खिलाफ अपना लिस्ट ए डेब्यू किया और चार दिन बाद उसी मैदान पर हांगकांग इमर्जिंग के खिलाफ नाबाद 104 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद उन्होंने मीरपुर में पाकिस्तान इमर्जिंग के खिलाफ भी नाबाद 28 रन बनाए. सुतार ने अगस्त और सितंबर 2021 में अल अमरात में ओमान के खिलाफ मैचों की सीरीज में मुंबई का प्रतिनिधित्व भी किया था.

ये भी पढ़ें- बीसीसीआई की नई चयन समिति: अजीत अगरकर के बाद प्रज्ञान ओझा बने चीफ सेलेक्टर, रमेश पवार की हुई एंट्री

टी20 मुंबई लीग का ऑरेंज कैप 

घरेलू क्रिकेट के अलावा, चिन्मय सुतार ने इंग्लैंड में टॉप-डिवीजन क्रिकेट भी खेला है और 2025 मुंबई क्रिकेट लीग (MCL) में मराठा रॉयल्स के लिए 'ऑरेंज कैप' विजेता भी रहे हैं. चिन्मय सुतार ने 2025 मुंबई क्रिकेट लीग (MCL) में मराठा रॉयल्स के लिए 7 मैचों में 271 रन बनाए थे.उसी इंटरव्यू में चिन्मय सुतार ने कहा था कि वह आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एमसीएल का उपयोग करने की उम्मीद रखते हैं. खुद को एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज मानने वाले चिन्मय सुतार नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं, जबकि लेग-स्पिन गेंदबाजी उनकी दूसरी कला है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES