SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पिता जैसी ही आक्रामक बल्लेबाजी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की तूफानी फिफ्टी, भारत ने नेपाल को दी शिकस्त

आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी की शानदार पारियों की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने नेपाल को परास्त कर दिया. भारतीय टीम ग्रुप में यूएई और पाकिस्तान के साथ है. टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान से है.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 06, 2026, 05:22 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 05:28 PM IST
Image Credit: आर्यवीर सहवाग. Screengrab
Join

भारतीय अंडर 19 टीम ने एशियन कप में जीत के साथ शुरुआत की है. उसने नेपाल को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 10 विकेट से हरा दिया. शुक्रवार (6 नवंबर) को ओमान के अल अमरात में खेले गए मुकाबले में भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने बल्ले से तबाही मचा दी. उन्होंने अपने पिता की तरह विस्फोटक बैटिंग से विपक्षी टीम को परेशान कर दिया. आर्यवीर ने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ मिलकर आसानी से मैच को भारत की झोली में डाल दिया.

भारतीय कप्तान लक्ष्य ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. नेपाल की टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. वह 42.3 ओवरों में 128 रनों पर सिमट गई. उसके लिए दर्श सोनार ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. भारत के लिए ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने घातक गेंदबाजी की. ईशान ने 18 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. अर्जुन ने आठ रन देकर तीन सफलता हासिल की.

आर्यवीर और लक्ष्य की शतकीय साझेदारी

129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली.  आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी ने रनों की बारिश कर दी. दोनों ने क्रीज के दोनों छोर से नेपाल के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. आर्यवीर ने 52 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 134.62 का रहा. आर्यवीर का साथ कप्तान लक्ष्य ने बखूबी दिया. उन्होंने 63 गेंद पर नाबाद 53 रन ठोके. लक्ष्य ने चार चौके अपनी पारी में जड़े. आर्यवीर और लक्ष्य ने पहले विकेट के लिए नाबाद 129 रनों की साझेदारी की.

 

 

185 गेंद शेष रहते जीता भारत

भारत ने 19.1 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 129 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. उसकी पारी में 185 गेंद बाकी रहे. इससे टीम इंडिया को अंक तालिका में बड़ा फायदा मिला. टीम इंडिया के एक मैच में दो अंक हो गए हैं. उसका नेट रनरेट +4.170 हो गया है. नेपाल सीधे चौथे स्थान पर खिसक गया है.

ये भी पढ़ें: बारिश करेगी टीम इंडिया का खेल खराब? दूसरे ODI से पहले वेलिंगटन में बड़ा अलर्ट, मौसम का डरावना अपडेट आया सामने

किस ग्रुप में कौन सी टीमें?

ग्रुप ए में भारत के साथ यूएई और पाकिस्तान की टीमें हैं. रविवार (8 नवंबर) को पाकिस्तान और मंगलवार को यूएई से मुकाबला होगा. ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान, मलेशिया और बांग्लादेश है. श्रीलंका ने अपने पहले मैच में मलेशिया और अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES